Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजगढ़ में रात की बिजली कटौती पर बवाल! अधिकारी से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह | Rajgarh News राजगढ़ जिले में रात के समय हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता चंदर सिंह ने राजगढ़ बिजली विभाग के एसई कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात की बिजली कटौती तुरंत बंद की जाए, ताकि किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। चंदर सिंह ने कहा कि लगातार हो रही कटौती से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और विभाग को जल्द समाधान करना चाहिए। फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस मांग पर क्या निर्णय लिया जाएगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। ऐसी ही ताज़ा और स्थानीय खबरों के लिए हमारे चैनल All in One Media को सब्सक्राइब करें।
ALL IN ONE MEDIA
राजगढ़ में रात की बिजली कटौती पर बवाल! अधिकारी से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह | Rajgarh News राजगढ़ जिले में रात के समय हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता चंदर सिंह ने राजगढ़ बिजली विभाग के एसई कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात की बिजली कटौती तुरंत बंद की जाए, ताकि किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। चंदर सिंह ने कहा कि लगातार हो रही कटौती से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और विभाग को जल्द समाधान करना चाहिए। फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस मांग पर क्या निर्णय लिया जाएगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। ऐसी ही ताज़ा और स्थानीय खबरों के लिए हमारे चैनल All in One Media को सब्सक्राइब करें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटेगा? मंत्री प्रह्लाद पटेल का बड़ा बयान दतिया की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मंत्री प्रह्लाद पटेल से जब पूछा गया कि यदि नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटता है, तो क्या उन्हें डर नहीं लगता? इस सवाल के जवाब में प्रह्लाद पटेल ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी में पद के लिए नहीं, बल्कि व्यक्ति की जीत होती है।" उनके इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर पार्टी के आगामी फैसलों पर बनी हुई1
- भारत संवाद* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल संपदक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र संपदक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567*सैफ अली संपदक.1
- राजगढ़ में न्याय नहीं मिला तो आवेदनों की माला पहनकर कलेक्टर के पास पहुंचे फरियादी न्याय का अनोखा तरीका,सुनवाई नहीं हुई तो आवेदनों की माला पहनकर पहुंचा किसान ,, मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवादों से तंग आकर एक पीड़ित जालम सिंह और उसके पिता ने अनोखा और चौंकाने वाला तरीका अपनाया। अपनी फरियाद अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए इस व्यक्ति ने वर्षों से दिए गए तमाम आवेदनों की एक लंबी माला तैयार की और उसे अपने गले और शरीर में लपेटकर सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में जा पहुंचा। पंद्रह दिन में ज़मीन नापने का दिया था आश्वासन आवेदक ने बताया कि उसकी जमीन नहीं नापने को लेकर आवेदक तहसील से लेकर कलेक्टर तक को कई बार आवेदन दे चुका है। उनकी फाइल राजगढ़ पहुंचाई, जहां से उन्हें जवाब मिला कि पंद्रह दिन में ज़मीन नाप दी जाएगी, लेकिन आज तक नहीं नापी गई। इस बात से परेशान होकर आवेदक आवेदनों की माला पहन कर जन सुनवाई में पहुंचा। समाधान ना मिलने पर उठाएंगे अगला कदम आवेदक ने बताया कि वह सारंगपुर तहसील के ग्राम कडलावद का रहने वाला है। इसके साथ ही बताया कि सारंगपुर तहसीलदार के टप्पा, बाबू ,पटवारी, राजगढ़ कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर, कलेक्टर सबको आवेदन देकर न्याय मांगा, लेकिन किसी ने नही सुनी अब पिता के साथ आवेदनों की माला पहनकर जन सुनवाई में जा रहे हैं। जहां कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाएंगे फिर भी नहीं समाधान मिला तो फिर अगला कदम उठाएंगे1
- Jay shree.ram.....a...dawai..chidakaw..Kiya.. he......1
- शुजालपुर में एक ही रात दो बाइक चोरी, मंदिर से चोरी का CCTV आया सामने। शुजालपुर में एक ही रात दो बाइक चोरी, मंदिर से चोरी का CCTV आया सामने। शहर में बाइक चोरी की दो वारदातें हुई हैं। कृषि उपज मंडी के राम मंदिर के बाहर से चोरी का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें एक बदमाश पहले भगवान को प्रणाम करता है और फिर मास्टर चाबी से बाइक चुराकर फरार हो जाता है। फुटेज में आरोपी चोरी से पहले रेकी करते और दूसरी बाइक चुराने की कोशिश करते भी दिख रहे हैं। उधर, स्वप्न सिटी फेस-1 में गिरीश शर्मा के घर के बाहर खड़ी होंडा शाइन भी चोरी हो गई। मंडी पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की जानकारी देने के लिए 7587636208 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।1
- दतिया:विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस सतर्क। दतिया:विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस सतर्क। एवं साइबर टीम द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक, भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसी किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि किसी भी प्रकार की फेक, भ्रामक एवं आपत्तिजनक अथवा कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन को प्रभावित करने वाली पोस्ट को शेयर न करें। श्रीमती आकांक्षा जैन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP)1
- राजगढ़ में आदिवासी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट पर डेढ़ घंटे धरना | Breaking News राजगढ़ कलेक्ट्रेट में सोमवार को आदिवासी समाज ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। जमीन विवाद और आदिवासी समाज पर अत्याचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। डीजे, बैनर और झंडों के साथ रैली निकालते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक धरना देकर नारेबाजी की। बाद में कलेक्टर और एसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इन मांगों पर क्या कार्रवाई करता है।1
- सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल विडिओ मे आरोप लगाया गया है कि ड्यूटी के दौरान एक पुलिस शराब के नशे में था उसने TC OFFICE के अंदर ही पेशाब कर दिया घटना पर मौजूद के व्यक्ति ने विडिओ को रिकार्ड किया जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है......1