logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री के कड़ेल दौरे पर डोडियाना बायपास हाई अलर्ट भारी वाहनों की नाकाबंदी, यातायात डायवर्ट; सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस व ट्रैफिक जवान नागौर/पादूकलां,,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुष्कर के निकट कड़ेल दौरे को लेकर रविवार को प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डोडियाना बायपास क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाते हुए यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया। इस दौरान पुलिस एवं यातायात पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। डोडियाना बायपास पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई, वहीं बड़े ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों को दूसरे मार्गों की ओर मोड़ा गया ताकि सड़क पर जाम एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।यातायात पुलिस लगातार वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करती नजर आई, जबकि पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया था तथा बायपास क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। पुलिस, यातायात विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे दिखाई दिए। प्रशासन ने आमजन से भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

1 hr ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
1 hr ago
fd3ef39a-2ed2-40b1-a071-5e9ad25542eb

मुख्यमंत्री के कड़ेल दौरे पर डोडियाना बायपास हाई अलर्ट भारी वाहनों की नाकाबंदी, यातायात डायवर्ट; सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस व ट्रैफिक जवान नागौर/पादूकलां,,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुष्कर के निकट कड़ेल दौरे को लेकर रविवार को प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डोडियाना बायपास क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाते हुए यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया। इस दौरान पुलिस एवं यातायात पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। डोडियाना बायपास पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई, वहीं बड़े ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों को दूसरे मार्गों की ओर मोड़ा गया ताकि सड़क पर जाम एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।यातायात पुलिस लगातार वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करती नजर आई, जबकि पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया था तथा बायपास क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। पुलिस, यातायात विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे दिखाई दिए। प्रशासन ने आमजन से भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीषण गर्मी में मकराना के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल, रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा पानी नागौर/​मकराना,,राजस्थान में इन दिनों सूरज की तपिश अपने चरम पर है। पारा 45 डिग्री के पार पहुँच चुका है, जिससे आम जनजीवन बेहाल है। इस भीषण गर्मी और लू की परवाह किए बिना मकराना के युवाओं ने जल सेवा का संकल्प लेते हुए एक सराहनीय पहल की है। मकराना रेलवे स्टेशन पर छोटे भाई-बड़े भाई समूह की ओर से नि:स्वार्थ भाव से जल सेवा अभियान चलाया गया। युवाओं ने स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों को ठंडा और शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने युवाओं के इस जज्बे की जमकर तारीफ की। यात्रियों का कहना था कि मकराना के युवाओं की यह पहल न केवल प्यास बुझा रही है, बल्कि समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दे रही है। ​सेवा कार्य में जुटे युवाओं ने बताया कि 45 डिग्री की चिलचिलाती धूप में जब इंसान का बाहर निकलना मुश्किल है, ऐसे में ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की प्यास बुझाकर उन्हें आत्मिक शांति मिली है। युवाओं का कहना है कि अपनी चिंता किए बिना दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस भीषण गर्मी में कोई प्यासा न रहे, यही हमारा उद्देश्य है। ​
    3
    भीषण गर्मी में मकराना के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल, रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा पानी
नागौर/​मकराना,,राजस्थान में इन दिनों सूरज की तपिश अपने चरम पर है। पारा 45 डिग्री के पार पहुँच चुका है, जिससे आम जनजीवन बेहाल है। इस भीषण गर्मी और लू की परवाह किए बिना मकराना के युवाओं ने जल सेवा का संकल्प लेते हुए एक सराहनीय पहल की है। मकराना रेलवे स्टेशन पर छोटे भाई-बड़े भाई समूह की ओर से नि:स्वार्थ भाव से जल सेवा अभियान चलाया गया। युवाओं ने स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों को ठंडा और शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने युवाओं के इस जज्बे की जमकर तारीफ की। यात्रियों का कहना था कि मकराना के युवाओं की यह पहल न केवल प्यास बुझा रही है, बल्कि समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दे रही है। ​सेवा कार्य में जुटे युवाओं ने बताया कि 45 डिग्री की चिलचिलाती धूप में जब इंसान का बाहर निकलना मुश्किल है, ऐसे में ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की प्यास बुझाकर उन्हें आत्मिक शांति मिली है। युवाओं का कहना है कि अपनी चिंता किए बिना दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस भीषण गर्मी में कोई प्यासा न रहे, यही हमारा उद्देश्य है।
​
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नागौर के एक खेत में सुबह-सुबह एक व्यक्ति को खरगोश का एक छोटा, भूखा और प्यासा बच्चा मिला। वह उसे घर ले आया और उसकी भूख-प्यास मिटाकर जान बचाई। शख्स के इस नेक काम की अब सराहना हो रही है।
    1
    नागौर के एक खेत में सुबह-सुबह एक व्यक्ति को खरगोश का एक छोटा, भूखा और प्यासा बच्चा मिला। वह उसे घर ले आया और उसकी भूख-प्यास मिटाकर जान बचाई। शख्स के इस नेक काम की अब सराहना हो रही है।
    user_Mahi choudhary
    Mahi choudhary
    Farmer देह, नागौर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नागौर के मूंडवा स्थित लाखोलाव सरोवर पर रविवार को शहरवासियों ने सामूहिक श्रमदान किया। पारंपरिक पेयजल के इस स्रोत को शुद्ध करने के लिए घाटों, सीढ़ियों और पानी से कचरा हटाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने इस सामुदायिक स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    1
    नागौर के मूंडवा स्थित लाखोलाव सरोवर पर रविवार को शहरवासियों ने सामूहिक श्रमदान किया। पारंपरिक पेयजल के इस स्रोत को शुद्ध करने के लिए घाटों, सीढ़ियों और पानी से कचरा हटाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने इस सामुदायिक स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    user_Nl Kadel
    Nl Kadel
    TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • शिव विधानसभा क्षेत्र के गिरल लिग्नाइट माइंस पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5-6 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनके इस लगातार प्रदर्शन से राजस्थान सरकार पर मांगों को लेकर दबाव बढ़ रहा है।
    1
    शिव विधानसभा क्षेत्र के गिरल लिग्नाइट माइंस पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5-6 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनके इस लगातार प्रदर्शन से राजस्थान सरकार पर मांगों को लेकर दबाव बढ़ रहा है।
    user_JITENDRA SINGH
    JITENDRA SINGH
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नागौर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और काले शीशे वाले 6 वाहनों को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 75 अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस का यह अभियान जिले में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया है।
    1
    नागौर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और काले शीशे वाले 6 वाहनों को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 75 अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस का यह अभियान जिले में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया है।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    12 hrs ago
  • जोधपुर के नाड़सर ग्राम पंचायत में सड़क की बदहाली से ग्रामीण और छात्र परेशान हैं। खासकर बरसात के दिनों में यहां से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे आवागमन ठप पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच से जल्द से जल्द इस सड़क को सुधारने की मांग की है।
    3
    जोधपुर के नाड़सर ग्राम पंचायत में सड़क की बदहाली से ग्रामीण और छात्र परेशान हैं। खासकर बरसात के दिनों में यहां से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे आवागमन ठप पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच से जल्द से जल्द इस सड़क को सुधारने की मांग की है।
    user_Mahendar bhai
    Mahendar bhai
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • नागौर के आलनियावास गाँव में रविवार सुबह से सड़क किनारे एक मृत सांड पड़ा है, जिसे प्रशासन ने अब तक नहीं हटाया है। इससे क्षेत्र में बदबू फैलने लगी है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
    1
    नागौर के आलनियावास गाँव में रविवार सुबह से सड़क किनारे एक मृत सांड पड़ा है, जिसे प्रशासन ने अब तक नहीं हटाया है। इससे क्षेत्र में बदबू फैलने लगी है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गौ माता की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित। संत महात्माओं के सानिध्य में हुआ सत्संग का हुआ आयोजन। नागौर,,शहर के शारदा पुरम क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक रेवंत राम मड़ासिया ने आज अपने घरेलू गौमाता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई। स्वामी हरिनारायण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में गौ माता की समाधि पर मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा सत्संग का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर रुद्र कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय एक पशु नहीं बल्कि साक्षात लक्ष्मी और ममता की मूरत है उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का हर व्यक्ति कम से कम एक निराश्रित गाय के संरक्षण का दायित्व उठाएं तो गौ माता का अपने आप सम्मान हो जाएगा हर घर में गाय रहेगी तो गाय का संरक्षण और संवर्धन होगा आधुनिकता के इस दौर में हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए गो, गंगा, और गायत्री ही हमारे अस्तित्व का आधार है। कार्यक्रम में स्वामी हरिनारायण शास्त्री ने कहा कि गौ माता हिंदुओं की श्रद्धा का केंद्र है गौ माता केवल एक जीव नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की प्राण वायु है शास्त्रों में वर्णित है कि गाय के शरीर में समस्त देवी देवताओं का वास होता है इसलिए उनकी सेवा ही साक्षात परमात्मा की सेवा है। स्वामी जी ने कहा कि पुण्यतिथि पर उन्हें याद करने का अर्थ केवल पुष्प अर्पित करना ही नहीं है बल्कि उनके प्रति करुणा और संरक्षण के भाव को अपने जीवन में उतरना है जिस घर में गो सेवा होती है वहां दरिद्रता और क्लेश का वास नहीं होता है। सत्संग कार्यक्रम में स्वामी हरि नारायण शास्त्री पुखराज राव विपुल राव आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। *पौधारोपण भी किया गया।* गौ माता की समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात संत महात्माओं तथा अतिथियों द्वारा समाधि के पास ही पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। *छात्रा को किया सम्मानित।* इस अवसर पर दूर दराज धनिया में रहने वाली छात्रा गायत्री मड़ासिया को द्वादशी कला वर्ग में 91:00% प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। *यह रहे उपस्थित ।* इसे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी नानूराम मड़ासिया, लालूराम मड़ासिया, धर्माराम, तुलसाराम, बाबूलाल कारीगर, प्रेमाराम कंपाउंडर,हुकमाराम बारुपाल, खिंयाराम जनागल, श्रवणराम जनागल, भानुराम, गोपाल राम, किशनाराम, भंवरलाल कारीगर, गणेशराम, सहित ग्रामीण जन और मातृशक्ति उपस्थित रहे।
    2
    गौ माता की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।
संत महात्माओं के सानिध्य में हुआ सत्संग का हुआ आयोजन।
नागौर,,शहर के शारदा पुरम क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक रेवंत राम मड़ासिया ने आज अपने घरेलू गौमाता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई। स्वामी हरिनारायण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में गौ माता की समाधि पर मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा सत्संग का आयोजन भी हुआ। 
इस अवसर पर रुद्र कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय एक पशु नहीं बल्कि साक्षात लक्ष्मी और ममता की मूरत है उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का हर व्यक्ति कम से कम एक निराश्रित गाय के संरक्षण का दायित्व उठाएं तो गौ माता का अपने आप सम्मान हो जाएगा हर घर में गाय रहेगी तो गाय का संरक्षण और संवर्धन होगा आधुनिकता के इस दौर में हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए गो, गंगा, और गायत्री ही हमारे अस्तित्व का आधार है।
कार्यक्रम में स्वामी हरिनारायण शास्त्री ने कहा कि गौ माता हिंदुओं की श्रद्धा का केंद्र है गौ माता केवल एक जीव नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की प्राण वायु है शास्त्रों में वर्णित है कि गाय के शरीर में समस्त देवी देवताओं का वास होता है इसलिए उनकी सेवा ही साक्षात परमात्मा की सेवा है। स्वामी जी ने कहा कि पुण्यतिथि पर उन्हें याद करने का अर्थ केवल पुष्प अर्पित करना ही नहीं है बल्कि उनके प्रति करुणा और संरक्षण के भाव को अपने जीवन में उतरना है जिस घर में गो सेवा होती है वहां दरिद्रता और क्लेश का वास नहीं होता है। 
सत्संग कार्यक्रम में स्वामी हरि नारायण शास्त्री पुखराज राव विपुल राव आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
*पौधारोपण भी किया गया।*
गौ माता की समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात संत महात्माओं तथा अतिथियों द्वारा समाधि के पास ही पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 
*छात्रा को किया सम्मानित।* 
इस अवसर पर दूर दराज धनिया में रहने वाली छात्रा गायत्री मड़ासिया को द्वादशी कला वर्ग में 91:00% प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
*यह रहे उपस्थित ।*
इसे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी नानूराम मड़ासिया, लालूराम मड़ासिया, धर्माराम, तुलसाराम, बाबूलाल कारीगर, प्रेमाराम कंपाउंडर,हुकमाराम बारुपाल, खिंयाराम जनागल, श्रवणराम जनागल, भानुराम, गोपाल राम, किशनाराम, भंवरलाल कारीगर, गणेशराम, सहित ग्रामीण जन और मातृशक्ति उपस्थित रहे।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.