Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAA JOGANIA EPISODE -14#Novel.
Shyam pokra
MAA JOGANIA EPISODE -14#Novel.
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा में थाने में शिकायत करने गए कैटरिंग व्यवसायी ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने उच्च अधिकारियों को मामले की शिकायत दी। इसके बाद 3 कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। घटना 21 फरवरी की रात साढ़े 9 बजे के आसपास उद्योग नगर थाने की है।1
- Post by VKH NEWS1
- KOTA/BUNDI | लोकसभा अध्यक्ष Om Birla आज बून्दी जिले के इन्द्रगढ़ क्षेत्र में आयोजित महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां बीजासन मंदिर में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रोप-वे परियोजना का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बांसी–देई–खजूरी–करवर–इन्द्रगढ़ सड़क का भी लोकार्पण किया गया। इस सड़क निर्माण से क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन विकास तथा ग्रामीण आवागमन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। मां बीजासन मंदिर तक रोप-वे निर्माण से श्रद्धालुओं को सुगम पहुंच उपलब्ध होगी तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- कोटा के टिपटा स्थित ज्ञान राय जी के मंदिर परिसर में मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के महिला मंडल द्वारा फागोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और गुलाल की खुशबू से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुई। इस अवसर पर आकर्षक राधा रानी की झांकी सजाई गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सजीव श्रृंगार और मनोहारी साज-सज्जा के साथ प्रस्तुत झांकी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।1
- Post by Ajay saxena1
- कोटा में जहर खाने से युवती की मौत हो गई। युवती भावना (20) कैथून थाना क्षेत्र के बनियानी गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है वो रविवार को गाय के चारा डालकर लौटी थी। इस दौरान उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। फिलहाल युवती के मौत के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।1
- मदन दिलावर बोले – ऊंचे कंधे वाली गाय का दूध पीने वाला होता है बुद्धिमान कोटा जिले की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के चेचट तहसील के खेड़ली गांव में गो संवर्धन एवं गोचरण परंपरा के पुनः शुभारंभ कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गौ माता के दूध का महत्व बताते हुए कहा कि ऊंचे कंधे वाली गाय का दूध पीने वाला व्यक्ति बुद्धिमान होता है, जबकि भैंस का दूध पीने वाले सुस्त होते हैं। कार्यक्रम में शाहपुरा भीलवाड़ा स्थित श्री राम स्नेही संप्रदाय की पीठ के पूज्य रामदयाल जी महाराज भी मौजूद रहे। मंत्री दिलावर ने उनके सानिध्य में गौ पूजन कर प्राचीन गोचरण परंपरा का शुभारंभ किया। मंत्री ने 14 गांवों में एक-एक ग्वाला नियुक्त कर परंपरा को पुनर्जीवित करने की घोषणा की। वहीं रामदयाल जी महाराज ने गौ संरक्षण के लिए जनसंकल्प का आह्वान करते हुए पॉलीथीन के उपयोग से बचने की अपील की। #रामगंजमंडी #kota #madandilaver #गोरक्षक #rajasthannews1
- Post by VKH NEWS1