Shuru
Apke Nagar Ki App…
मझौलिया प्रखंड में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके के कई गांवों में आम और मकई की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल गिर गए, जिससे बागवानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं, खेतों में लगी मकई की फसल भी आंधी और बारिश की मार से गिरकर बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। कई प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नुकसान का आकलन कर राहत नहीं दी गई, तो किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
A9Bharat News
मझौलिया प्रखंड में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके के कई गांवों में आम और मकई की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल गिर गए, जिससे बागवानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं, खेतों में लगी मकई की फसल भी आंधी और बारिश की मार से गिरकर बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। कई प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नुकसान का आकलन कर राहत नहीं दी गई, तो किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
More news from बिहार and nearby areas
- पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्षों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हीरापाकड़ वार्ड नंबर 8, थाना मनुआपुल निवासी दिनेश कुशवाहा (पिता स्वर्गीय पहलाद महतो) को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। वहीं मारपीट के एक मामले में आरोपी मनोज पाल (पिता स्वर्गीय संपत पाल) को भी पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंवरिया वार्ड नंबर 8 निवासी दिलीप कुमार साह (पिता मोतीलाल साह) को 45 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बखरिया पूर्वी टोला से 17 लीटर देशी चुलाई शराब भी बरामद की गई है, हालांकि इस मामले में आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।3
- बिहार में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 शुरू1
- shadi me patni ka nachna achha nahi lagta to pati ne patni ko mara sale se dekha nahe gaya to jija ko mara1
- बीते दिनों राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा नाराज चल रहे थे उसी बीच राघव चड्ढा ने डिप्टी लीडर अशोक मितल को लेकर भी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात किया अब 7 सांसदों के साथ करेंगे बीजेपी में विलय1
- Post by Satendra sah9
- Post by RAJA KUMAR1
- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोडवा टोला गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी मांगों को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक की पहचान स्वर्गीय बीर बहादुर साह के पुत्र सोनू के रूप में हुई है, जिसने सुबह करीब 10 बजे टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सोनू हाल ही में जेल से बाहर आया था और उसने आरोप लगाया कि उसके ही एक परिचित ने उसे झूठे मामले में फंसा दिया। साथ ही उसका मोबाइल, पावर बैंक और पैसे भी हड़प लिए गए। कई बार गुहार लगाने और थाना में आवेदन देने के बावजूद जब उसे संतोषजनक कार्रवाई नहीं मिली, तो आक्रोश में आकर उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। जैसे ही टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसी अनहोनी से बचने के लिए एहतियातन पूरे इलाके की बिजली सप्लाई काट दी गई। करीब चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने सभी की सांसें थाम दी थीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को नीचे उतरने के लिए राजी किया। अंततः दोपहर करीब 2 बजे सोनू टावर से नीचे उतरा, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, वहीं लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और युवक के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिरकार शिकायतों के समाधान में देरी क्यों लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर देती है।1
- Ali garh u p 22feet pipe line ke gadhe me gira majdoor1
- सक्षम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अभिषेक रंजन ने कहा, “गंगा दामोदर कबड्डी चैंपियनशिप जैसे आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। खेल और स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, जब शरीर सक्रिय रहता है, तभी हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। सक्षम हॉस्पिटल के लिए यह गर्व की बात है कि हम इस पहल से जुड़े हैं और खिलाड़ियों के साथ-साथ आम लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।”1