*युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी के सहयोग से एक और कार्य संपन्न हुआ* *सुल्तानपुर* आप सभी की जानकारी के लिए बताना चाहूंगा मामला है सुल्तानपुर जिले के विधानसभा लंभुआ अंतर्गत ब्लॉक पड़ता है प्रतापपुर कमैचा गांव प्रतापपुर कमैचा, जहां पर विगत कई महीनो से सरकारी खड़ंजा बना हुआ था परंतु आवागमन गांव के ही कुछ लोग गोबर रखकर घूर लगा रखे थे ग्रामीण लोग काफी परेशान थे पैदल आने जाने वाले लोग और साइकिल से आने वाले लोग तो किसी तरीके से आने-जाने में कामयाब हो जाते थे परंतु फोर व्हीलर गाड़ी नहीं निकल पा रही थी इसकी सूचना युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन को मिला संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी हमेशा की तरह तत्परता दिखाते हुए ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी से वार्तालाप किया 2 दिन का समय निचले लेवल के कर्मचारियों ने निकाल दिया उसके बाद तत्काल राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने एडियो पंचायत महोदय से वार्तालाप किया, और 2 घंटे के अंदर में ग्राम विकास अधिकारी समेत कुछ और क्षेत्रीय कर्मचारी पहुंचकर लगे हुए घूर ,गोबर को हटवा कर समाज को एक अलग संदेश फिर से देने में कामयाब रहा यह ऑर्गनाइजेशन, व्हाट्सएप के माध्यम से इसकी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीडीओ समेत जिलाधिकारी को भी दे दिया था परंतु उम्मीद था निचले लेवल के अधिकारियों से कम हो जाएगा और कार्य संपन्न हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने बताया अधिकारी संपन्न नहीं होता तो आज अपर लेवल के अधिकारियों से वार्तालाप किया जाता आज इन्हीं सब कार्यों की वजह से इस संगठन का समाज में एक अपना अलग पहचान है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद दिया है,

- थाना अन्तू क्षेत्रातंर्गत ग्राम डुहिया के पास 01 व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मृत्यु होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा देखें।1
- Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ1
- *प्रतापगढ़* अंतू थाना क्षेत्र में युवक को गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डूहिया गांव निवासी पंकज शुक्ला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद पंकज शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना स्थल पर अंतू थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।1
- Post by REPORTER ANKIT4
- प्रतापगढ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गौरा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय रामापुर बाजार स्थित मैरिज हाल में विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, उसके राष्ट्रवादी विचारों और संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्याग, समर्पण और अनुशासन के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है और निरंतर राष्ट्र सेवा में सक्रिय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में इ. पूर्णांशु ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामू भइया, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सरोज, मंडल प्रभारी श्री अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश एवं श्री लालचंद, मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश सिंह, श्री प्रदीप सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुमदेवी कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बिंद सहित मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यसमिति सदस्य, मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यशाला और समूह सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी1
- प्रतापगढ़ -पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक पेसे से जूता और चप्पल का कारोबार करता है। परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। तहरीर के अनुसार, मोहम्मद यासीन उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्र खुदाबख्श, गुरुवार को पट्टी बाजार स्थित अपनी दुकान से दोपहर में प्रतापगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात करीब 9 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसका फोन बंद मिला। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। लापता युवक का हुलिया बताते हुए परिजनों ने बताया कि वह गेहुआं रंग का है, कद लगभग 5 फीट 3 इंच है और शरीर से थोड़ा मोटा है। घटना के समय उसने गुलाबी रंग का कुर्ता, नीले रंग की पैंट पहन रखी थी तथा आंखों पर चश्मा लगाया था। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस से मामले में गायब युवक की जल्द से जल्द तलाश किए जाने की मांग की है।1
- Post by Krishnaabhan singh1
- प्रतापगढ़। दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुरानी रंजिश में गोली मारने की जताई आशंका, सूचना पर एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।पुलिस अंतू थाना के रेबी रजानीपुर गांव का मामला1