@मॉडर्न कैंपस नारदीगंज #नए शैक्षणिक सत्र को लेकर मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक बैठक #मोबाइल और जंक फूड से दूर रखने की अपील नवादा लाइव नेटवर्क। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं खेल सुविधाओं के लिए विख्यात माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित एवं नारदीगंज के रामरति नगर में स्थित मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्याॅं में अभिभावकों ने भाग लिया तथा बच्चों के शैक्षणिक एवं नैतिक विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र की योजनाओं, विद्यालय की कार्यप्रणाली तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई। तत्पश्चात उपस्थित अभिभावकों को माॅडर्न शैक्षणिक समूह के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ.अनुज कुमार सिंह ने संबोधित किया। अपने संबोधन में निदेशक महोदय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा और अनुशासन के प्रति विशेष ध्यान दें तथा विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, पढ़ाई और व्यवहार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को जंक फूड से दूर रखें और उन्हें घर का पौष्टिक एवं संतुलित भोजन दें, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों को यह भी सलाह दी कि बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखें, क्योंकि मोबाइल का अधिक उपयोग बच्चों की पढ़ाई और एकाग्रता को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में स्व-अध्ययन की आदत विकसित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए, जिनका विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत किया। प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में सभी अभिभावकों धन्यवाद दिया और यह विश्वास दिलाया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन हर संभव प्रयास करता रहेगा। आने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यालय और अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्याॅं में अभिभावक, शिक्षक सोनू कुमार, सुमित कुमार सिंह, श्री नारायण पाठक, रजनीश कुमार, मीडिया प्रभारी शिक्षक प्रत्यूष आनंद, परमानंद कुमार, अमोल कुमार, राहुल कुमार, उपेंद्र कुमार, शिक्षिका अर्चना पाण्डेय, महिमा ख्वाहश, रिचा रुशाली तथा क्लर्क दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
@मॉडर्न कैंपस नारदीगंज #नए शैक्षणिक सत्र को लेकर मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक बैठक #मोबाइल और जंक फूड से दूर रखने की अपील नवादा लाइव नेटवर्क। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं खेल सुविधाओं के लिए विख्यात माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित एवं नारदीगंज के रामरति नगर में स्थित मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्याॅं में अभिभावकों ने भाग लिया तथा बच्चों के शैक्षणिक एवं नैतिक विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र की योजनाओं, विद्यालय की कार्यप्रणाली तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई। तत्पश्चात उपस्थित अभिभावकों को माॅडर्न शैक्षणिक समूह के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ.अनुज कुमार सिंह ने संबोधित किया। अपने संबोधन में निदेशक महोदय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा और अनुशासन के प्रति विशेष ध्यान दें तथा विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, पढ़ाई और व्यवहार
से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को जंक फूड से दूर रखें और उन्हें घर का पौष्टिक एवं संतुलित भोजन दें, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों को यह भी सलाह दी कि बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखें, क्योंकि मोबाइल का अधिक उपयोग बच्चों की पढ़ाई और एकाग्रता को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में स्व-अध्ययन की आदत विकसित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए, जिनका विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत किया। प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में सभी अभिभावकों धन्यवाद दिया और यह विश्वास दिलाया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन हर संभव प्रयास करता रहेगा। आने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यालय और अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्याॅं में अभिभावक, शिक्षक सोनू कुमार, सुमित कुमार सिंह, श्री नारायण पाठक, रजनीश कुमार, मीडिया प्रभारी शिक्षक प्रत्यूष आनंद, परमानंद कुमार, अमोल कुमार, राहुल कुमार, उपेंद्र कुमार, शिक्षिका अर्चना पाण्डेय, महिमा ख्वाहश, रिचा रुशाली तथा क्लर्क दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
- दुलारडीह में वार्ड सदस्या रेखा कुमारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में जेठ सुनील कुमार और उनके परिवार वालों ने रेखा कुमारी को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- इस लड़के ने सारा काम बिगाड़ दिया1
- नवादा जिले के नरहट प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया शिरकत अनेकों समुदाय के लोग राय मौजूद1
- Narendra Modi ने Assam के सिलचर में कार्यक्रम के दौरान किसानों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। अपने संबोधन में उन्होंने विकास और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया।1
- बच्चा जितनी जोर लगाना है लगा ले 😱4
- भैंस पालन पर बिहार सरकार की बड़ी सौगात, 50% से 75% तक सब्सिडी कैप्शन / खबर: बिहार सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भैंस पालन पर 50% से 75% तक सब्सिडी दी जा रही है। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग सब्सिडी निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि समय रहते आवेदन करें, ताकि इस अवसर का लाभ मिल सके।1
- गोविंदपुर प्रखंड के दुलारडीह गांव में सोमवार को आपसी विवाद मे वार्ड सदस्या को मारपीट कर किया जख्मी परिजनो के सहयोग से सीएचसी में कराया गया भर्ती जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया1
- इस वीडियो को पूरा देखिए बहुत मजा आएगा1
- भैंस पालन पर बिहार सरकार की बड़ी सौगात, 50% से 75% तक सब्सिडी कैप्शन / खबर: बिहार सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भैंस पालन पर 50% से 75% तक सब्सिडी दी जा रही है। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग सब्सिडी निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि समय रहते आवेदन करें, ताकि इस अवसर का लाभ मिल सके।1