logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट सख्त — अब नहीं होगी देरी, कल अंतिम सुनवाई* *छत्तीसगढ़ संपादक* *वंदे भारत* *8839398932* https://vandebharatlivetvnews.com/?p=654914 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायिक और राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा का विषय बने बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में आज एक अहम मोड़ सामने आया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट संकेत दे दिए कि अब इस मामले को और लंबा नहीं खींचा जाएगा। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच के समक्ष जब सुनवाई शुरू हुई, तो अमित जोगी की ओर से अतिरिक्त समय की मांग रखी गई। लेकिन कोर्ट ने इस आग्रह को सख्ती से खारिज करते हुए साफ कहा कि न्याय में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। अदालत का यह रुख दर्शाता है कि अब वर्षों से लंबित इस मामले में निर्णायक घड़ी आ चुकी है। कोर्ट ने अगली तारीख तय करते हुए कहा कि कल इस केस में अंतिम सुनवाई होगी। यह वही मामला है जिसने साल 2003 में पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। राम अवतार जग्गी की 4 जून 2003 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और राजनीति दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। जांच के बाद इस मामले में कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें से दो — बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह — सरकारी गवाह बन गए। साल 2007 में रायपुर की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, लेकिन अमित जोगी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। इस फैसले से असंतुष्ट होकर जग्गी परिवार ने न्याय की लड़ाई जारी रखी। रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहले स्टे मिला, फिर बाद में पूरे मामले को हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। अब, वर्षों की कानूनी जंग, इंतजार और उम्मीदों के बीच यह मामला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अदालत के सख्त रुख ने पीड़ित परिवार और पूरे प्रदेश में एक नई उम्मीद जगा दी है कि जल्द ही इस बहुचर्चित हत्याकांड पर न्याय का अंतिम फैसला सामने आएगा। कल होने वाली अंतिम सुनवाई न सिर्फ इस केस का भविष्य तय करेगी, बल्कि यह भी तय करेगी कि लंबे समय से न्याय की आस लगाए बैठे लोगों को आखिरकार राहत मिलती है या नहीं।

23 hrs ago
user_पत्रकार
पत्रकार
Journalist Baloda Bazar, Chhattisgarh•
23 hrs ago
ff8c016a-8e12-4824-8127-b83a650267f0

*बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट सख्त — अब नहीं होगी देरी, कल अंतिम सुनवाई* *छत्तीसगढ़ संपादक* *वंदे भारत* *8839398932* https://vandebharatlivetvnews.com/?p=654914 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायिक और राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा का विषय बने बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में आज एक अहम मोड़ सामने आया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट संकेत दे दिए कि अब इस मामले को और लंबा नहीं खींचा जाएगा। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच के समक्ष जब सुनवाई शुरू हुई, तो अमित जोगी की ओर से अतिरिक्त समय की मांग रखी गई। लेकिन कोर्ट ने इस आग्रह को सख्ती से खारिज करते हुए साफ कहा कि न्याय में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। अदालत का यह रुख दर्शाता है कि अब वर्षों से लंबित इस मामले में निर्णायक घड़ी आ चुकी है। कोर्ट ने अगली तारीख तय करते हुए कहा कि कल इस केस में अंतिम सुनवाई होगी। यह वही मामला है जिसने साल 2003 में पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। राम अवतार जग्गी की 4 जून 2003 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और राजनीति दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। जांच के बाद इस मामले में कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें से दो — बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह — सरकारी गवाह बन गए। साल 2007 में रायपुर की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, लेकिन अमित जोगी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। इस फैसले से असंतुष्ट होकर जग्गी परिवार ने न्याय की लड़ाई जारी रखी। रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहले स्टे मिला, फिर बाद में पूरे मामले को हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। अब, वर्षों की कानूनी जंग, इंतजार और उम्मीदों के बीच यह मामला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अदालत के सख्त रुख ने पीड़ित परिवार और पूरे प्रदेश में एक नई उम्मीद जगा दी है कि जल्द ही इस बहुचर्चित हत्याकांड पर न्याय का अंतिम फैसला सामने आएगा। कल होने वाली अंतिम सुनवाई न सिर्फ इस केस का भविष्य तय करेगी, बल्कि यह भी तय करेगी कि लंबे समय से न्याय की आस लगाए बैठे लोगों को आखिरकार राहत मिलती है या नहीं।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • sabhi ko Hanuman janmotsav ki hardik Hardik badhai shubhkamnaen 🙏🙏
    1
    sabhi ko Hanuman janmotsav ki hardik Hardik badhai  shubhkamnaen 🙏🙏
    user_S k s
    S k s
    Actuary Janjgir-Champa, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
  • ❤️❤️❤️❤️🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
    7
    ❤️❤️❤️❤️🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
    user_Parmeshwer kumar Dhruwe
    Parmeshwer kumar Dhruwe
    Chef मुंगेली, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • जांजगीर चांपा (मुलमुला) ; बुजुर्ग दंपति पति पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या, जमीन में हत्यारे के पैर के निशान, पुलिस जांच में जुटी,,,,
    1
    जांजगीर चांपा (मुलमुला) ; बुजुर्ग दंपति पति पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या, जमीन में हत्यारे के पैर के निशान, पुलिस जांच में जुटी,,,,
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडीएमए सिंडिकेट का खुलासा किया है. दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक और कुरियर के जरिए नशा सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई करने वाले एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के नशे और अन्य सामान जब्त किए हैं. दिल्ली से चल रहा था MDMA सप्लाई का खेल पुलिस जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठकर महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे. दोनों ही एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे. आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके हैं, बावजूद इसके दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए. Dead Drop System' से होती थी डिलीवरी इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम' का इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और उसके बाद वीडियो और लोकेशन ग्राहकों तक भेजी जाती थी. इससे आमने‑सामने संपर्क से बचा जाता था. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सिस्टम को भेदते हुए पूरी चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की. रैपिडो और कुरियर से पहुंचता था नशा पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कुरियर के जरिए एमडीएमए ड्रग्स रायपुर भेजी जाती थी. रायपुर में कुणाल मंगतानी इस खेप को रिसीव करता था. इसके बाद रैपिडो बाइक राइडरों के माध्यम से ड्रग्स को शहर के अलग‑अलग इलाकों में रखवाया जाता था. रैपिडो ड्राइवर ही ग्राहकों तक नशा पहुंचाने का काम कर रहे थे.
    1
    ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार
रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडीएमए सिंडिकेट का खुलासा किया है. दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक और कुरियर के जरिए नशा सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स और मोबाइल फोन जब्त किए हैं.
रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई करने वाले एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के नशे और अन्य सामान जब्त किए हैं.
दिल्ली से चल रहा था MDMA सप्लाई का खेल
पुलिस जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठकर महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे. दोनों ही एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे. आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके हैं, बावजूद इसके दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए.
Dead Drop System' से होती थी डिलीवरी
इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम' का इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और उसके बाद वीडियो और लोकेशन ग्राहकों तक भेजी जाती थी. इससे आमने‑सामने संपर्क से बचा जाता था. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सिस्टम को भेदते हुए पूरी चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की.
रैपिडो और कुरियर से पहुंचता था नशा
पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कुरियर के जरिए एमडीएमए ड्रग्स रायपुर भेजी जाती थी. रायपुर में कुणाल मंगतानी इस खेप को रिसीव करता था. इसके बाद रैपिडो बाइक राइडरों के माध्यम से ड्रग्स को शहर के अलग‑अलग इलाकों में रखवाया जाता था. रैपिडो ड्राइवर ही ग्राहकों तक नशा पहुंचाने का काम कर रहे थे.
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा। इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।
    1
    कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश
बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत  क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने  उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा।
इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।
    user_सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में हो रहे है अनेकों अन्तर्जातीय दहेज मुक्त विवाह
    1
    संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में हो रहे है अनेकों अन्तर्जातीय दहेज मुक्त विवाह
    user_MANNU SIDAR ji
    MANNU SIDAR ji
    Farmer बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • ग्राम मगरउछला में दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुटी बुधवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवरण- सूचक दीपक रात्रे पिता गरीबा रात्रे उम्र 42 साल निवासी ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर बुधवार की दोपहर 1.50 बजे थाना उपस्थित आकर मौखिक सूचना दिया कि इनकी भतीजी रेखा रात्रे पिता रामफल रात्रे उम्र 30 साल निवासी ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर की रहने वाली है जिसकी शादी नही हुई है घर में मां पिताजी के साथ रहती थी शरीर से विकलाग थी ज्यादा दूरी तक चल फिर नहीं सकती थी एवं मानसीक स्थिति ठीक नहीं थी विडचिडा स्वभाव की थी जो पूर्व में पहले एक बार घर में रखें किटनाश दवाई पी गई थी जिसका ईलाज कराये थे ईलाज दौरान जहर का असर जयदा होने से विकलांग हो गई थी उसके बाद पुनः खेत में डालने के लिये घर में रखें किटनाश दवाई पी गई थी दो बार आत्म हत्या करने का प्रयास कर चुकी थी जिसे ईलाज दवाई कराकर ठीक कराये थे जो दिनांक 01/04/2026 को प्लाट में बने मकान में अकेले थी घर के लोग काम करने चले गये थे प्रात: 09.30 बजे प्लाट में मृतिका रेखा राते की बड़ी चहन संगीता मृतिका के लिये खाना पहुंचाने प्लाट गयी तो देखी प्लाट में बने मकान के सामने लगे परसा पेड में मृतिका रेखा रात्रे कपडे के दुपट्टा से गले में फांसी का फन्दा लगा हुआ है दुपट्टा के दुसरे छोर परसा पेड डगाल में गाठ बघा हुआ है फासी लगकर लटका हुआ है घटना को गांव में बने घर आकर बतायी सूचना मिलने पर मैं प्लाट जाकर देखा है कि रेखा रात्रे अपने प्लाट में बने मकान के पास परसा पेड़ में फासी लगकर लटकी हुई है सूचक थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि सूचना पर मंर्ग इंटीमेशन कायम कर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही पर लिया गया एवम दोपहर 3 बजे के करीब मृतिका के शव को फंदे से उतार कर पी एम के लिए बिल्हा चिर घर भेजा गया जहा साम 5 बजे के करीब मृतिका का पी एम पश्चात शव परिजनों को सौप दिया गया है एवम मामले की जांच जारी है
    1
    ग्राम मगरउछला में दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुटी
बुधवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
विवरण- सूचक दीपक रात्रे पिता गरीबा रात्रे उम्र 42 साल निवासी ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर बुधवार की दोपहर 1.50 बजे थाना उपस्थित आकर मौखिक सूचना दिया कि इनकी भतीजी रेखा रात्रे पिता रामफल रात्रे उम्र 30 साल निवासी ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर की रहने वाली है जिसकी शादी नही हुई है घर में मां पिताजी के साथ रहती थी शरीर से विकलाग थी ज्यादा दूरी तक चल फिर नहीं सकती थी एवं मानसीक स्थिति ठीक नहीं थी विडचिडा स्वभाव की थी जो पूर्व में पहले एक बार घर में रखें किटनाश दवाई पी गई थी जिसका ईलाज कराये थे ईलाज दौरान जहर का असर जयदा होने से विकलांग हो गई थी उसके बाद पुनः खेत में डालने के लिये घर में रखें किटनाश दवाई पी गई थी दो बार आत्म हत्या करने का प्रयास कर चुकी थी जिसे ईलाज दवाई कराकर ठीक कराये थे जो दिनांक 01/04/2026 को प्लाट में बने मकान में अकेले थी घर के लोग काम करने चले गये थे प्रात: 09.30 बजे प्लाट में मृतिका रेखा राते की बड़ी चहन संगीता मृतिका के लिये खाना पहुंचाने प्लाट गयी तो देखी प्लाट में बने मकान के सामने लगे परसा पेड में मृतिका रेखा रात्रे कपडे के दुपट्टा से गले में फांसी का फन्दा लगा हुआ है दुपट्टा के दुसरे छोर परसा पेड डगाल में गाठ बघा हुआ है फासी लगकर लटका हुआ है घटना को गांव में बने घर आकर बतायी सूचना मिलने पर मैं प्लाट जाकर देखा है कि रेखा रात्रे अपने प्लाट में बने मकान के पास परसा पेड़ में फासी लगकर लटकी हुई है सूचक थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि सूचना पर मंर्ग इंटीमेशन कायम कर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही पर लिया गया एवम दोपहर 3 बजे के करीब मृतिका के शव को फंदे से उतार कर पी एम के लिए बिल्हा चिर घर भेजा गया जहा साम 5 बजे के करीब मृतिका का पी एम पश्चात शव परिजनों को सौप दिया गया है एवम मामले की जांच जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • आक्रामक बंदर का खौफ...कलमी... मालखरौदा पोता मिलाकर 18 लोग घायल,झुंड में घूम रहे बंदर,वन अमला नाकाम।
    1
    आक्रामक बंदर का खौफ...कलमी... मालखरौदा पोता मिलाकर 18 लोग घायल,झुंड में घूम रहे बंदर,वन अमला नाकाम।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.