Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रामीणों ने दिखाई मानवीयता दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचा जिला अस्पताल
पंकज गुप्ता "पत्रकार"
ग्रामीणों ने दिखाई मानवीयता दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचा जिला अस्पताल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर: ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, धक्का देने का आरोप; जिला अस्पताल में चल रहा उपचार नरसिंहपुर: जिले से गुजरने वाली रेल लाइन पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान पप्पू राय (22 वर्ष) पिता जुगेसर राय के रूप में हुई है, जो मूलतः ग्राम हरिप्रसाद, थाना जनदहा, जिला वैशाली (बिहार) का निवासी है। बताया जा रहा है कि युवक सिकंदराबाद से दानापुर जाने वाली ट्रेन में सवार था। युवक के परिजनों और सूत्रों के अनुसार, यह घटना बीते सोमवार की है। आरोप है कि चलती ट्रेन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक को धक्का दे दिया गया, जिसके कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए तत्काल नरसिंहपुर जिला चिकित्सालय लाया गया। युवक के साथ हुई इस घटना ने रेल यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है कि आखिर ट्रेन में युवक को किसने और क्यों धक्का दिया? पीड़ित पक्ष ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।1
- कोतवाली थाना अंतर्गत उमरिया निवासी संदीप पटेल बाइक से अकेला घर जा रहा था उसी दौरान उमरिया के पास किसी फोरव्हीलर वाहन ने टक्कर मार दी और वह रोड पर गिर गया उसके सिर से खून निकलने लगा वही कठौतिया निवासी सोनू पटेल अपने मित्र के साथ बाइक से लौट रहे थे उन्होंने घायल को रोड पर पड़ा देखा तो तुरंत 112 और 108 को फोन पर सूचना दी लेकिन किसी कारण 112 और 108 एम्बुलेंस नही मिली और लगातार घायल के सिर से खून निकलता देख मानवता का फर्ज निभाते हुए उसे अपनी बाइक में बिठाला और जिला अस्पताल लेकर आए जहां घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा हैं।1
- Post by Satish Vishwakarma1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- -बेतवा लिंक परियोजना (KBLP) 44,600 करोड़ रुपये से अधिक की देश की पहली राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना है, जो बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने के लिए एमपी के केन से यूपी की बेतवा नदी में पानी स्थानांतरित करेगी।1
- गडरवारा क्षेत्र के चीचली रोड पर कांच मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा लगभग 8.00 रात मे हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर ट्रक के निचले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीर और स्थानीय निवासी स्कूटर को ट्रक के नीचे से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं और सड़क पर खून भी बिखरा हुआ नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के अंधेरे में खड़े ट्रक के न दिखने या स्कूटर की तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिहपुर के होनहारों ने जेईई 2026 में लहराया परचम नरसिहपुर: शिक्षा के क्षेत्र में नर्सिंगपुर जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बुधवार को घोषित जेईई (JEE) 2026 के परिणामों में जिले के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के कुल 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 83 के परिणाम घोषित किए गए हैं।1
- कोतवाली थाना के निवारी चौकी अंतर्गत कोसमखेड़ा निवासी महिला ममता रजक के ऊपर देवर ने किया कुल्हाड़ी से हमला जिला अस्पताल में किया जा रहा उपचार वही घायल महिला ने बताया देवर बेटे को मारने आ रहा था उसी दौरान महिला बेटे को बचाने पहुँची तो देवर ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गई और परिजन उससे चौकी लेकर पहुँचे जहां उसने शिकायत दर्ज की और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां घायल महिला का जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जा रहा हैं।1