Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from Rajasthan and nearby areas
- *नगर निकाय आम चुनाव-2026* *लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बनें, मतदान अवश्य करें* *- जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से मतदान दिवस पर घरों से निकलकर मताधिकार का प्रयोग करने का किया आह्वान* जोधपुर, 7 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), जोधपुर श्री आलोक रंजन ने जिलेवासियों से नगर निकाय आम चुनाव-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। श्री रंजन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जमीनी व्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्धारित मतदान दिवस पर अपने दैनिक कार्यों में से कुछ समय निकालकर मतदान केन्द्र पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। नगर पालिकाओं के लिए 9 सितंबर तथा जोधपुर नगर निगम के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागी बनें और अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र की आधारभूत संस्थाएं और अधिक सशक्त होंगी।1
- सचिन पायलट एवं विनोद जाखड़ के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर संपन्न रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान सचिन पायलट एवं विनोद जाखड़ के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर संपन्न जोधपुर। रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासचिव AICC एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री जननेता श्री सचिन पायलट तथा NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्मदिवस के अवसर पर आरती ग्रीन सिटी, नांदड़ा कल्ला में आयोजित विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 187 यूनिट रक्तदान हुआ, वहीं 251 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गीता जी बरवड़, महेंद्र जी बिश्नोई, नीरज जी गुर्जर, राजेंद्र जी चौधरी, मुकेश मेघवंशी, रतनाराम जी ठोलिया, रविंद्र सिंह जी राणावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल सिंह जी भाटी, गोपाराम डोली, श्रवण सिंह जोधा, दिव्या जी चौधरी, मोनालिसा जी पुरोहित एवं विजयलक्ष्मी जी पटेल सहित सभी अतिथियों ने शिरकत की। शिविर में चिकित्सा टीम के रूप में जीत हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। डेंटल विभाग में कृष्णा डेंटल हॉस्पिटल, पाल रोड एवं डॉ. राजेश विश्नोई के सहयोग से मरीजों का दंत परीक्षण एवं परामर्श किया गया। वहीं रक्त संग्रहण में मथुरादास माथुर हॉस्पिटल एवं उम्मेद हॉस्पिटल की टीमों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिविर के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अतिथियों एवं आयोजकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। आयोजक एवं झ, अभिषेक मेहरा, कैलाश मेहरा, जितेंद्र बांता, भरत मेहरा, बबलू निम्बडिया, राहुल सिंह चौहान, एवं समस्त कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।4
- CM के रोड शो में अचानक गूंजा ‘अशोक गहलोत ज़िंदाबाद’ का नारा! नारेबाज़ी ने खींचा सबका ध्यान, वीडियो हुआ चर्चा का विषय CM के रोड शो में अचानक गूंजा ‘अशोक गहलोत ज़िंदाबाद’ का नारा! नारेबाज़ी ने खींचा सबका ध्यान, वीडियो हुआ चर्चा का विषय जोधपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की आयोजित रोडशो में अशोक गहलोत जिंदाबाद का नारा, चर्चा और का कोतुहल विषय बना......1
- आज का सबसे मुश्किल Task 😱 खेत से गायों के लिए चारा काटकर सिर पर उठाकर लाए | Desi Village Vlog 🐄🌾 आज के इस देसी गाँव के व्लॉग में हमने एक ऐसा Task पूरा किया, जिसमें हमारी अच्छी-खासी मेहनत लग गई। 😍🌾 हम खेत के अंदर गए और अपनी दोनों गायों के लिए खूब सारा हरा चारा काटा। इसके बाद कटे हुए चारे को अपने सिर पर उठाकर घर तक लेकर आए और फिर अपनी दोनों प्यारी गायों को चारा खिलाया। 🐄❤️ गाँव की जिंदगी बाहर से जितनी आसान दिखाई देती है, असल में उतनी ही मेहनत भरी होती है। खेत में काम करना, पशुओं के लिए चारा काटना और उसे घर तक लाना—ये सब हमारी देसी जिंदगी का हिस्सा है। 💪🌾 अगर आपको Village Life, Desi Vlog, Farming, Cow Care और Indian Rural Life से जुड़े वीडियो पसंद हैं, तो वीडियो को पूरा जरूर देखें।1
- वार्ड 5 और 7 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा, पीपी चौधरी ने मांगा समर्थन वार्ड 5 और 7 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा, पीपी चौधरी ने मांगा समर्थन बाली। नगर निकाय चुनाव को लेकर बाली में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 5 एवं वार्ड नंबर 7 के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों कन्याकुमारी और वंदना कुमारी के समर्थन में सुथार वंश न्याति नोहरा परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में पाली सांसद पीपी चौधरी एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आमसभा को संबोधित करते हुए पाली सांसद पीपी चौधरी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर 11 तारीख को वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी कन्याकुमारी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने वार्ड नंबर 7 की भाजपा प्रत्याशी वंदना कुमारी के समर्थन में भी मतदाताओं से सहयोग एवं समर्थन की अपील की। वहीं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने संबोधन में बाली क्षेत्र में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने वार्ड नंबर 5 एवं 7 में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें चुनाव के बाद पूरा करवाने का भरोसा दिलाया। आमसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अयूब खान जई ने किया। आमसभा के माध्यम से भाजपा ने वार्ड नंबर 5 एवं 7 में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और मतदाताओं से समर्थन जुटाने का प्रयास किया। चुनावी सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। वार्ड 5 और 7 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा, पीपी चौधरी ने मांगा समर्थन वार्ड 5 और 7 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा, पीपी चौधरी ने मांगा समर्थन बाली। नगर निकाय चुनाव को लेकर बाली में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 5 एवं वार्ड नंबर 7 के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों कन्याकुमारी और वंदना कुमारी के समर्थन में सुथार वंश न्याति नोहरा परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में पाली सांसद पीपी चौधरी एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आमसभा को संबोधित करते हुए पाली सांसद पीपी चौधरी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर 11 तारीख को वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी कन्याकुमारी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने वार्ड नंबर 7 की भाजपा प्रत्याशी वंदना कुमारी के समर्थन में भी मतदाताओं से सहयोग एवं समर्थन की अपील की। वहीं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने संबोधन में बाली क्षेत्र में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने वार्ड नंबर 5 एवं 7 में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें चुनाव के बाद पूरा करवाने का भरोसा दिलाया। आमसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अयूब खान जई ने किया। आमसभा के माध्यम से भाजपा ने वार्ड नंबर 5 एवं 7 में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और मतदाताओं से समर्थन जुटाने का प्रयास किया। चुनावी सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया।2
- देवनारायण मंदिर के पास विशाल अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत देवनारायण मंदिर के पास विशाल अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत धोली मगरी। देवनारायण मंदिर, धोली मगरी झाला की चौकी के पास एक विशाल अजगर द्वारा नीलगाय के बच्चे को पूरी तरह निगलने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों से अपील की गई है कि घबराएं नहीं और अजगर के पास बिल्कुल न जाएं। मौके पर भीड़ एकत्र कर अजगर को छेड़ने, पकड़ने या भगाने का प्रयास न करें, क्योंकि इससे लोगों के साथ-साथ वन्यजीव के लिए भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों से विशेष अपील: अजगर दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।1
- राष्ट्रीय महासचिव एवं उपमुख्यमंत्री जन नेता श्री सचिन पायलट साहब एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान राष्ट्रीय महासचिव एवं उपमुख्यमंत्री जन नेता श्री सचिन पायलट साहब एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर पौधारोपण व चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में काफी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया गया और सघन पौधारोपण किया गया और काफी मात्रा में युवाओं महिलाओं व बड़े बुजुर्गों आदि ने चिकित्सा जांच शिविर का लाभ लिया। रक्तदान करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वह मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया समाज सेवी नरपत राम मेहरा पुखराज मेहरा अशोक मेहरा वीरेंद्र रोलन अभिषेक मेहरा व कैलाश मेहरा आदि जनों का कार्यक्रम में सहयोग रहा।4
- पाली में 20 साल की युवती की मौत: 2 साल पहले हुई थी शादी, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा1
- "मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी" -- हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश "मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी" -- हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश मसूदा। निकाय चूनाव 2026 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को बढावा देने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के तहत "मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी" थीम पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया निर्वाचक रजिस्टीकरण पदाधिकारी दीपशिखा कालवी के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी हेमलता शर्मा, कोर्डिनेटर आसिफ पठान, यशवंत सोनवाल, सौरभ जैन, चूनाव शाखा से सहदेव चौधरी, गौरी शंकर, मनीष चौधरी सहित अन्य कार्मिकों की उपस्थिति में निकाय मतदान की शपथ दिलाई गईड। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें उपस्थित सभी कार्मिकों ने मतदान के प्रति संकल्पबद्ध होकर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता बैनर, पोस्टर एवं स्टिकर का विमोचन भी किया गया। स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी हेमलता शर्मा के निर्देशन में यशवंत सोनवाल एवं सौरभ जैन द्वारा मसूदा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता स्टिकर एवं पोस्टर लगाए गए। अभियान के तहत राव साहब सर्किल, प्याऊ., विभिन्न मिष्ठान भंडारों में मिठाई के डिब्बों, मोबाइल शॉप पर मोबाइल के डिब्बों, चाय की होटलों सहित बाइक, कार, स्करटी एवं अन्य वाहनों पर स्टिकर लगाकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबत बनाने की अपील की गई। स्वीप टीम द्वारा अभिनव एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण भमिका निभाता है।1