Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार आगरा पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी सफलता सामने आई है। थाना इरादतनगर पुलिस ने कोल्ड स्टोर के मैनेजर से मोटरसाइकिल और नगदी लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल दूसरी बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
AGRA NEWS NETWORK
आगरा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार आगरा पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी सफलता सामने आई है। थाना इरादतनगर पुलिस ने कोल्ड स्टोर के मैनेजर से मोटरसाइकिल और नगदी लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल दूसरी बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
- User2156Agra, Uttar Pradesh💣1 hr ago
- User2156Agra, Uttar Pradesh😂1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रूपाली दीक्षित के प्रयासों से सलेमपुर मुड़िया में तालाब की जल निकासी शुरू, ग्रामीणों को राहत फतेहाबाद/आगरा। ब्लॉक फतेहाबाद के गांव सलेमपुर मुड़िया में बारिश के बाद तालाब ओवरफ्लो होने से हुए जलभराव से अब ग्रामीणों को राहत मिलने लगी है। तालाब का पानी गांव की गलियों में भर जाने से हर साल की तरह इस बार भी लोगों को आवागमन और बीमारियों की दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। सपा की पूर्व प्रत्याशी *रूपाली दीक्षित* के अथक प्रयासों के बाद गांव के प्रधान द्वारा ट्रैक्टर लगवाकर तालाब से पानी की निकासी शुरू कराई गई। मशीन लगने के बाद अब तालाब खाली हो रहा है और जमा पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल यही समस्या आती है। उन्होंने प्रशासन से तालाब की पक्की सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।2
- पति के निधन के बाद घर-घर जाकर बर्तन धोकर बच्चों को पाल और उन्हें बच्चों ने घर से बाहर निकाल पति के निधन के बाद घर-घर जाकर बर्तन धोकर बच्चों को पाल और उन्हें बच्चों ने घर से बाहर निकाल1
- ताजमहल पर बारिश का असर, मूसलाधार बारिश में पर्यटकों की संख्या घटी आगरा में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश का असर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर भी साफ दिखाई दिया। तेज बारिश के चलते ताजमहल परिसर में पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही और पूरे परिसर में सन्नाटा पसरा नजर आया। आमतौर पर पर्यटकों की भीड़ से गुलजार रहने वाला ताजमहल बारिश की वजह से काफी सूना दिखाई दिया। कई पर्यटकों ने अपनी यात्रा टाल दी, जबकि जो लोग पहुंचे, वे छाते और रेनकोट के सहारे ताजमहल का दीदार करते नजर आए। बारिश के कारण परिसर का नजारा पूरी तरह बदल गया और विश्व धरोहर ताजमहल की रौनक भी फीकी पड़ती दिखाई दी।1
- भीम आर्मी के संस्थापक आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद विधायक उमाशंकर सिंह निधन पर पहुंचे श्रद्वांजली देने #ChandrashekharAzad #UmeshShankarSingh #BSP #Shradhanjali #RIP #Ballia #UttarPradesh #AzadSamajParty #Chandrashekhar #UmeshShankarSinghNews #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #PoliticalNews #UPNews #LatestNews1
- लगे दूल्हा सा तू शम्बू नाथ भोले , तेरा किसने किया श्रृंगार भोले लगे दूल्हा सा तू शम्बू नाथ भोले , तेरा किसने किया श्रृंगार भोले पं रतिराम शिव दुर्गा मन्दिर प्रतापपुरा पर श्रावण माह में चल रही कथा में छठवें दिवस की कथा में कथा व्यासः श्रद्धेय पं लोकेश कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान सदा शिव अपनी बरात में सभी गणों ओर देवताओं को लेकर हिमालय राज के यहाँ जैसे ही पोछे देवताओं को देख कर सब आनन्द में आ गए पर जैसे ही शिव गणों और भूतों को देखा तो सब डर गए बच्चे छुपने लगे माता मेना मूर्छित हो गयी नारद जी को कोसने लगी पर नारद जी ने समजाया की यह विधि की लेखनी है कोई इसे मिटा नही सकता तब पार्वती माँ के समझाने पर माता तैयार हुई देवताओं ने शंकर जी का सुन्दर श्रृंगार किया दूल्हा बनाया शंकर जी के उस रूप को देख सब मोहित हो गए तब वैदिक क्रिया से ब्राह्मणों ने शंकर जी का विवाह माता पार्वती से कराया विवाह के उपरांत एक ब्राह्मणी ने पार्वती को पतिव्रत धर्म का अवदेश किया । उपदेश पा कर पार्वती माता भोले भगवान के साथ अपने पिता हिमालय के यहाँ से विदा हो कर कैलाश पर जा कर वास करने लगी कथा में मन्दिर महन्त - पं तुहिराम , संतोष शास्त्री , समाजसेवी श्याम भोजवानी, उमेश अग्रवाल,नवल किशोर अग्रवाल, उर्मिला देवी, ब्रज मोहन गोयल,तनय अग्रवाल , राजेश कुमार शर्मा,राहुल मुदगल ,रामप्रकाश शर्मा , सौरव अग्रवाल , राजेन्द्र अग्रवाल , गुड्डू ,हेमू , मुरारीलाल , शिवम , आर्यन , देवेश , धर्मेंद्र , भारती , लक्ष्मी , कीर्ति , लता , शैली , अनुष्का , शिवानी , कुसुम , निशा , सुनीता , छवि , यसी , आकृति , वमिका , हिरदया , कुंजिका उपस्थित रहे,1
- “ताजमहल के दीदार से पहले बेहोश हुई पर्यटक, ताज सुरक्षा पुलिस बनी सहारा” 📝 YouTube Description आगरा में ताजमहल घूमने बिहार के सिवान से आए एक पर्यटक परिवार के साथ अचानक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सभी को परेशान कर दिया। परिवार की 20 वर्षीय बेटी सबीना की ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिजनों की सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस सक्रिय हुई। उप निरीक्षक शिवराज सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने बेहोश पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। पर्यटक की मां सकीना और परिवार के अन्य सदस्य भी उसके साथ अस्पताल पहुंचे। ताज सुरक्षा पुलिस की समय पर कार्रवाई से महिला पर्यटक को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। ऐसी ही आगरा, ताजमहल और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए TV92 NEWS को Subscribe करें।1