logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गरौठा-राठ मार्ग पर केवलारी नाले की पुलिया बही, 40 गांवों का संपर्क टूटा गरौठा (झांसी)। लगातार बारिश के बीच गरौठा-राठ मार्ग पर केवलारी नाले की पुलिया बह जाने से करीब 40 गांवों का ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सड़क और स्थायी पुल की मांग कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग 25 वर्षों से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे हैं। मोतीकटरा गांव के लोगों ने इस बार अनोखे अंदाज में विरोध जताया। बरसात में नाला उफान पर आने पर जहां वे राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही में मदद करते हैं, वहीं फूलमाला लेकर अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी इंतजार करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे शबरी की तरह श्रीराम के इंतजार में हैं, उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि एक दिन उनकी समस्या सुनने जरूर आएंगे। ग्रामीणों के अनुसार केवलारी नाले पर स्थायी पुलिया नहीं होने से हर वर्ष बरसात में कई गांवों का संपर्क कट जाता है। मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पातीं और राहगीरों को तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी पुल और सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि हर वर्ष होने वाली इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हो सके। गरौठा से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

10 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

गरौठा-राठ मार्ग पर केवलारी नाले की पुलिया बही, 40 गांवों का संपर्क टूटा गरौठा (झांसी)। लगातार बारिश के बीच गरौठा-राठ मार्ग पर केवलारी नाले की पुलिया बह जाने से करीब 40 गांवों का ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सड़क और स्थायी पुल की मांग कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग 25 वर्षों से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे हैं। मोतीकटरा गांव के लोगों ने इस बार अनोखे अंदाज में विरोध जताया। बरसात में नाला उफान पर आने पर जहां वे राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही में मदद करते हैं, वहीं फूलमाला लेकर अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी इंतजार करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे शबरी की तरह श्रीराम के इंतजार में हैं, उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि एक दिन उनकी समस्या सुनने जरूर आएंगे। ग्रामीणों के अनुसार केवलारी नाले पर स्थायी पुलिया नहीं होने से हर वर्ष बरसात में कई गांवों का संपर्क कट जाता है। मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पातीं और राहगीरों को तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र स्थायी पुल और सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि हर वर्ष होने वाली इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हो सके। गरौठा से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसरांय में 100 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से कई घंटे बिजली गुल, मरम्मत कार्य गुरसरांय में 100 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से कई घंटे बिजली गुल, मरम्मत कार्य जारी गुरसराय। नगर के मऊरानीपुर रोड स्थित माधव पैलेस के आगे रखा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो जाने से आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कई घंटों से बाधित रही। बिजली न होने से स्थानीय लोगों को गर्मी और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैनों की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि मरम्मत संभव नहीं हो पाती है, तो प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए उसके स्थान पर अस्थायी ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। विभाग ने जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय में 100 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से कई घंटे बिजली गुल, मरम्मत कार्य
गुरसरांय में 100 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से कई घंटे बिजली गुल, मरम्मत कार्य जारी
गुरसराय। नगर के मऊरानीपुर रोड स्थित माधव पैलेस के आगे रखा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो जाने से आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कई घंटों से बाधित रही। बिजली न होने से स्थानीय लोगों को गर्मी और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा।
अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैनों की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि मरम्मत संभव नहीं हो पाती है, तो प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए उसके स्थान पर अस्थायी ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। विभाग ने जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • हमारे ग्राम पंचायत मारकुँआ मे कच्ची सड़क होने के कारण पानी भरता हैं स्कूल जाने में बच्चों को दिक्कत होती हैं पानी भरने में नल पर जाने में दिक्कत होती हैं यह रास्ता समशान घाट की ओर जाता हैं कृपया इस वीडियो को संज्ञान में लें
    1
    हमारे ग्राम पंचायत मारकुँआ मे कच्ची सड़क होने के कारण पानी भरता हैं स्कूल जाने में बच्चों को दिक्कत होती हैं पानी भरने में नल पर जाने में दिक्कत होती हैं यह रास्ता समशान घाट की ओर जाता हैं कृपया इस वीडियो को संज्ञान में लें
    user_Ramsahay Chaudhary Markua
    Ramsahay Chaudhary Markua
    गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • समथर नगर में निकल गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की कलश बंधन यात्रा निकाली गई समथर - जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी युक्त कलश कलश वंदन यात्रा 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान, कलश यात्रा का शुभारंभ चिरगांव खुर्द, बांगरी, पहाड़पुरा, बहादुरपुर से होते हुए समथर नगर मे अग्गा बाजार, चौपड़ बाजार, चुंगीनाका से होते हुई बाल्मीक मोहल्ला अम्बेडकर मोहल्ला मे कलस बंदन यात्रा का समापन हुआ यात्रा में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, अवधेश अग्रवाल,मुन्ना दुबे,मनोज गुप्ता,पवन बुल्किया,अरविंद श्रीवास, वीरेंद्र वंशकार,सुनील अग्रवाल,रणवीर गुर्जर, संतराम दोहरे,हरनाम कुशवाहा, दिग्विजय सिंह,प्रकाश झा,ओम प्रकाश चंदेल,राजेंद्र पांचाल,अरविंद बाल्मिक,रवि गोयल आदि लोग मौजूद रहे
    1
    समथर नगर में निकल गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की कलश बंधन यात्रा निकाली गई 
समथर - जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी युक्त कलश कलश वंदन यात्रा 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान,
कलश यात्रा का शुभारंभ चिरगांव खुर्द, बांगरी, पहाड़पुरा, बहादुरपुर से होते हुए समथर नगर मे अग्गा बाजार, चौपड़ बाजार, चुंगीनाका से होते हुई बाल्मीक मोहल्ला अम्बेडकर मोहल्ला मे कलस बंदन यात्रा का समापन हुआ 
यात्रा में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, अवधेश अग्रवाल,मुन्ना दुबे,मनोज गुप्ता,पवन बुल्किया,अरविंद श्रीवास, वीरेंद्र वंशकार,सुनील अग्रवाल,रणवीर गुर्जर, संतराम दोहरे,हरनाम कुशवाहा, दिग्विजय सिंह,प्रकाश झा,ओम प्रकाश चंदेल,राजेंद्र पांचाल,अरविंद बाल्मिक,रवि गोयल आदि लोग मौजूद रहे
    user_पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
    पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
    मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल, युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह, प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल, युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह, प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से एक-दूजे को माला पहनाकर लिए साथ फेरे, युवती ने वीडियो वायरल कर बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से शादी का किया दावा, युवती ने वीडियो में परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, अपने भाई पर दोनों को जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, युवती ने कहा किसी भी अनहोनी के माता-पिता और भाई होंगे जिम्मेदार, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर के एक ही समाज के हैं दोनों निवासी।
    2
    जालौन

जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल,

युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह,

प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी,
जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल,
युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह,
प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी,
प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से एक-दूजे को माला पहनाकर लिए साथ फेरे,
युवती ने वीडियो वायरल कर बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से शादी का किया दावा,
युवती ने वीडियो में परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, अपने भाई पर दोनों को जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप,
युवती ने कहा किसी भी अनहोनी के माता-पिता और भाई होंगे जिम्मेदार,
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर के एक ही समाज के हैं दोनों निवासी।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन : पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी! रात 1 : 30 बजे हुई घटना, गश्त पर उठे सवाल!! पुलिस चौकी से 50 कदम दूर ट्रेडर्स की ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात -रात्रि गश्त पर उठे सवाल, बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के नजदीक दिया घटना को अंजाम उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान से चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे स्थित प्रवीण सिंह सेगर की सीमेंट-मोरम विक्रय की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। बुधवार देर रात बेखौफ चोर वहां पहुंचे और ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना हदरुख पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर नहीं भाग पाते। पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    जालौन : पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी! रात 1 : 30 बजे हुई घटना, गश्त पर उठे सवाल!!
पुलिस चौकी से 50 कदम दूर ट्रेडर्स की ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
-रात्रि गश्त पर उठे सवाल, बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के नजदीक दिया घटना को अंजाम
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान से चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे स्थित प्रवीण सिंह सेगर की सीमेंट-मोरम विक्रय की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। बुधवार देर रात बेखौफ चोर वहां पहुंचे और ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना हदरुख पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर नहीं भाग पाते। पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अतीक अहमद के छोटे बेटे की झाँसी में मौत झाँसी में आज उस समय फिर से हड़कम्प मच गया जब एक फोरव्हीलर गाड़ी डिवाइडर से टकराने से उसमे बैठे दो लोगों की मौत गई प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला झाँसी जनपद के पूंछ में समय 11 बजे के करीब एक क्रेटा कार प्रयागराज से आ रही थी जिसमे कुल 5 व्यक्ति सबार थे तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर स्व टकरा गई जिससे गाड़ी में बैठे अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद और सोनू पुत्र रजा की मौक़े पर ही म्रत्यु हो गई जबकि जहद,उमर, एवं अहजाम, घायल हो गए है घायलों को उपचार के लिए भेजा गया वंही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है औऱ आगे की कार्यवाही में जुट गई है आपको बता दें कि इससे पहले भी अतीक अहमद के बेटे की भी झाँसी में एनकांउटर में मौत हुई थी इसके बाद अतीक अहमद की प्रयागराज में में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी हालाँकि अभी झाँसी पुलिस एक्सीडेंट पॉइंट्स पर जांच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है
    1
    अतीक अहमद के छोटे बेटे की झाँसी में मौत 

झाँसी में आज उस समय फिर से हड़कम्प मच गया जब एक फोरव्हीलर गाड़ी डिवाइडर से टकराने से उसमे बैठे दो लोगों की मौत गई 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला झाँसी जनपद के पूंछ में समय 11 बजे के करीब एक क्रेटा कार प्रयागराज से आ रही थी जिसमे कुल 5 व्यक्ति सबार थे तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर स्व टकरा गई  जिससे गाड़ी में बैठे  अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद  और सोनू पुत्र रजा की मौक़े पर ही म्रत्यु हो गई जबकि  जहद,उमर, एवं अहजाम, घायल हो गए है  घायलों को उपचार के लिए भेजा  गया  वंही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है औऱ आगे की कार्यवाही में जुट गई है आपको बता दें कि इससे पहले भी अतीक अहमद के बेटे की भी झाँसी में एनकांउटर में मौत हुई थी इसके बाद अतीक अहमद की प्रयागराज में में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी हालाँकि अभी झाँसी पुलिस एक्सीडेंट पॉइंट्स पर जांच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.