दिनदहाड़े 20 लाख की सनसनीखेज नकबजनी का पर्दाफाश, दो अंतरजिला शातिर चोर गिरफ्तार आमला पुलिस की बड़ी सफलता: 18 से 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, नरसिंहपुर और सिवनी से आकर दिया था वारदात को अंजाम सूने मकान को देखकर महज 15-20 मिनट में तोड़ा ताला, वारदात के बाद हो गए थे फरार; तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस आमला।जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के कुशल नेतृत्व में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 26.05.2026 को फरियादी दम्मूलाल सूर्यवंशी, निवासी गणेश लॉन के पास, बोड़खी नाका, आमला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसके सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए तथा दो आलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे लगभग 5 लाख रुपये नगद एवं सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। 🔹 *अपराध पंजीयन* रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से मिला महत्वपूर्ण सुराग* 🔹घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा विशेष टीम गठित की गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी ने डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। 🔹दिनांक 03.08.2026 को संदेही जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा एवं सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। 🔹*वारदात करने का तरीका (Modus Operandi)* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किसी पूर्व नियोजित साजिश के बजाय अवसर देखकर वारदात करते थे। जिस क्षेत्र में सूना मकान दिखाई देता, वहीं चोरी की योजना बनाकर कुछ ही मिनटों में वारदात कर फरार हो जाते थे। 🔹घटना के दिन दोनों आरोपी पिपरिया एवं इटारसी होते हुए बैतूल जिले में पहुंचे। उपयुक्त स्थान नहीं मिलने पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पंखा-आमला मार्ग से बोड़खी क्षेत्र पहुंचे, जहां सड़क से ही फरियादी के मकान में ताला लगा दिखाई दिया। लगभग 15 से 20 मिनट में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 🔹आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न जिलों में पूर्व से अनेक गंभीर अपराध दर्ज पाए जाने एवं संगठित रूप से अपराध करने की प्रवृत्ति पाए जाने पर प्रकरण में धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 1. *जितेंद्र उर्फ मंझले पिता रामकिशन विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा बड़ा, जिला नरसिंहपुर।* 2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की पिता गोकुल प्रसाद ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम घंसौर, थाना केवलारी, जिला सिवनी।* 🔹 *आरोपियों का आपराधिक इतिहास* 1. *जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा* आरोपी एक शातिर एवं आदतन नकबजन है। इसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी एवं लूट के कुल कई अपराध दर्ज हैं— * जिला नरसिंहपुर में चोरी एवं लूट के 5 प्रकरण। * जिला रायसेन में चोरी एवं नकबजनी के 2 प्रकरण। * थाना सिविल लाइन, जिला सागर में चोरी का 1 प्रकरण। * जिला बैतूल के थाना शाहपुर, थाना आमला एवं थाना बैतूल बाजार में चोरी एवं नकबजनी के एक-एक प्रकरण। आरोपी विभिन्न जिलों में घूमकर सूने मकानों की रेकी कर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। 🔹2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर* आरोपी के विरुद्ध भी विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं— * थाना केवलारी, जिला सिवनी में आर्म्स एक्ट का प्रकरण। * थाना बंडोल, जिला सिवनी में मारपीट एवं गाली-गलौज का प्रकरण। * थाना सिविल लाइन, जिला सागर में नकबजनी का प्रकरण। * थाना आमला, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 196/2026 चोरी एवं नकबजनी का प्रकरण। * जिला छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 एवं 2015 के दौरान लूट के तीन प्रकरण। * थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा में चोरी का प्रकरण। * थाना केवलारी, जिला सिवनी में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट संबंधी कार्रवाई। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के अन्य जिलों में सक्रिय अपराधों की जानकारी भी संकलित की जा रही है। 🔹 *बरामद मशरूका* * सोने का हार * सोने की चैन * सोने का रानीहार * सात जोड़ी सोने के टॉप्स * चार सोने के कंगन * दो मंगलसूत्र * दो लेडीज़ चेन * एक जोड़ी सोने के झुमके * तीन जोड़ी बिछिया * चांदी के आभूषण * लक्ष्मीजी अंकित 10 चांदी के सिक्के * अन्य सोने-चांदी के जेवरात * एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (थाना सिविल लाइन, जिला सागर में जप्त) 🔹 *कुल अनुमानित कीमत :* लगभग 18 से 20 लाख रुपये। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, निरीक्षक (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ) आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक नितिन उईके, उपनिरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, अनंतराम यादव, विनय वर्मा, संतोष मालवीय, विवेक टैटवार, विकास वर्मा, इमला इवनाते, सुभाष मकोड़े, आरक्षक विवेक गाडगे (डॉग मास्टर), पवन एनिया, राजेंद्र धाडसे (साइबर सेल), बलराम राजपूत (साइबर सेल), पलक सौलंकी, जितेंद्र पंवार, विशाल चौरसिया, नीरज शेंडे तथा सैनिक शोभाराम पुंडे सहित संपूर्ण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि घर लंबे समय के लिए सूना छोड़कर कहीं बाहर जा रहे हों तो इसकी सूचना अपने निकटतम थाना, पड़ोसियों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों को अवश्य दें। घर में मजबूत ताले एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। आमजन का सहयोग ही अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैतूल पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
दिनदहाड़े 20 लाख की सनसनीखेज नकबजनी का पर्दाफाश, दो अंतरजिला शातिर चोर गिरफ्तार आमला पुलिस की बड़ी सफलता: 18 से 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, नरसिंहपुर और सिवनी से आकर दिया था वारदात को अंजाम सूने मकान को देखकर महज 15-20 मिनट में तोड़ा ताला, वारदात के बाद हो गए थे फरार; तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस आमला।जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के कुशल नेतृत्व में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 26.05.2026 को फरियादी दम्मूलाल सूर्यवंशी, निवासी गणेश लॉन के पास, बोड़खी नाका, आमला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसके सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए तथा दो आलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे लगभग 5 लाख रुपये नगद एवं सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। 🔹 *अपराध पंजीयन* रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से मिला महत्वपूर्ण सुराग* 🔹घटना की
गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा विशेष टीम गठित की गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी ने डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। 🔹दिनांक 03.08.2026 को संदेही जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा एवं सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। 🔹*वारदात करने का तरीका (Modus Operandi)* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किसी पूर्व नियोजित साजिश के बजाय अवसर देखकर वारदात करते थे। जिस क्षेत्र में सूना मकान दिखाई देता, वहीं चोरी की योजना बनाकर कुछ ही मिनटों में वारदात कर फरार हो जाते थे। 🔹घटना के दिन दोनों आरोपी पिपरिया एवं इटारसी होते हुए बैतूल जिले में पहुंचे। उपयुक्त स्थान नहीं मिलने पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पंखा-आमला मार्ग से बोड़खी क्षेत्र पहुंचे, जहां सड़क से ही फरियादी के मकान में ताला लगा दिखाई दिया। लगभग 15 से 20 मिनट में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 🔹आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न जिलों में पूर्व से अनेक गंभीर अपराध दर्ज पाए जाने एवं संगठित रूप से अपराध करने की प्रवृत्ति पाए जाने पर प्रकरण में धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 1. *जितेंद्र
उर्फ मंझले पिता रामकिशन विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा बड़ा, जिला नरसिंहपुर।* 2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की पिता गोकुल प्रसाद ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम घंसौर, थाना केवलारी, जिला सिवनी।* 🔹 *आरोपियों का आपराधिक इतिहास* 1. *जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा* आरोपी एक शातिर एवं आदतन नकबजन है। इसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी एवं लूट के कुल कई अपराध दर्ज हैं— * जिला नरसिंहपुर में चोरी एवं लूट के 5 प्रकरण। * जिला रायसेन में चोरी एवं नकबजनी के 2 प्रकरण। * थाना सिविल लाइन, जिला सागर में चोरी का 1 प्रकरण। * जिला बैतूल के थाना शाहपुर, थाना आमला एवं थाना बैतूल बाजार में चोरी एवं नकबजनी के एक-एक प्रकरण। आरोपी विभिन्न जिलों में घूमकर सूने मकानों की रेकी कर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। 🔹2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर* आरोपी के विरुद्ध भी विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं— * थाना केवलारी, जिला सिवनी में आर्म्स एक्ट का प्रकरण। * थाना बंडोल, जिला सिवनी में मारपीट एवं गाली-गलौज का प्रकरण। * थाना सिविल लाइन, जिला सागर में नकबजनी का प्रकरण। * थाना आमला, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 196/2026 चोरी एवं नकबजनी का प्रकरण। * जिला छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 एवं 2015 के दौरान लूट के तीन प्रकरण। * थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा में चोरी का प्रकरण। * थाना केवलारी, जिला सिवनी में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट संबंधी कार्रवाई। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के अन्य जिलों में सक्रिय अपराधों की जानकारी भी संकलित की जा रही है। 🔹 *बरामद मशरूका* *
सोने का हार * सोने की चैन * सोने का रानीहार * सात जोड़ी सोने के टॉप्स * चार सोने के कंगन * दो मंगलसूत्र * दो लेडीज़ चेन * एक जोड़ी सोने के झुमके * तीन जोड़ी बिछिया * चांदी के आभूषण * लक्ष्मीजी अंकित 10 चांदी के सिक्के * अन्य सोने-चांदी के जेवरात * एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (थाना सिविल लाइन, जिला सागर में जप्त) 🔹 *कुल अनुमानित कीमत :* लगभग 18 से 20 लाख रुपये। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, निरीक्षक (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ) आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक नितिन उईके, उपनिरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, अनंतराम यादव, विनय वर्मा, संतोष मालवीय, विवेक टैटवार, विकास वर्मा, इमला इवनाते, सुभाष मकोड़े, आरक्षक विवेक गाडगे (डॉग मास्टर), पवन एनिया, राजेंद्र धाडसे (साइबर सेल), बलराम राजपूत (साइबर सेल), पलक सौलंकी, जितेंद्र पंवार, विशाल चौरसिया, नीरज शेंडे तथा सैनिक शोभाराम पुंडे सहित संपूर्ण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि घर लंबे समय के लिए सूना छोड़कर कहीं बाहर जा रहे हों तो इसकी सूचना अपने निकटतम थाना, पड़ोसियों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों को अवश्य दें। घर में मजबूत ताले एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। आमजन का सहयोग ही अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैतूल पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
- एसडीएम-तहसीलदार का जय महावीर वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मूंग खरीदी के दिए सख्त निर्देश एसडीएम-तहसीलदार का जय महावीर वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण मूंग खरीदी के दिए सख्त निर्देश सोहागपुर। कलेक्टर के निर्देश पर मूंग उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग एसडीएम डॉ. बबीता राठौर एवं तहसीलदार शक्ति तोमर ने रानी पिपरिया स्थित जय महावीर वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मूंग की तौल एवं खरीदी व्यवस्था का जायजा लेकर किसानों की मौजूदगी में समिति और वेयरहाउस प्रबंधन को केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप FAQ गुणवत्ता की मूंग ही खरीदने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नॉन-FAQ मूंग को अलग रखकर पहले उसकी ग्रेडिंग कराने, इसके बाद ही तौल एवं उपार्जन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई, वर्षा से उपज की सुरक्षा और भंडारित मूंग के सुरक्षित रख-रखाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार शक्ति तोमर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- सिवनी मालवा: चतरखेड़ा वेयरहाउस के पास रोज़ लग रहा घंटों का जाम, राहगीर परेशान, प्रशासन मौन सिवनी मालवा: चतरखेड़ा वेयरहाउस के पास रोज़ लग रहा घंटों का जाम, राहगीर परेशान, प्रशासन मौन1
- शब्दों के साधक की जयंती सेवा और श्रद्धा से मनाई गई, गरीबों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "75 वीं जन्म जयंती पर साहित्य और सेवा का संगम" आज का दिन सोहागपुर के लिए गौरव का दिन है। आज हमारे बीच के बुंदेलखंडी साहित्य के पुरोधा, कवि, लेखक और शिक्षक के रूप में पूजे जाने वाले परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद जी सहारिया की 75वीं जन्म जयंती है कलम से जिन्होंने समाज को संस्कार दिए, शिक्षा से जिन्होंने पीढ़ियों को राह दिखाई, उनकी स्मृति को उनके सुपुत्र ने आज अन्नदान से अमर किया। एचडीएफसी बैंक मैनेजर श्री पदम कांत जी सहरिया (पानू भैया) ने अपने पूज्य पिताजी की पुण्य स्मृति में राम रहीम रोटी बैंक पर आकर बेसहारा, निःशक्त, बेघर और जरूरतमंदों के लिए प्रेम और स्वाद से भरपूर भोजन की व्यवस्था करवाई। कवि की जयंती पर कविता नहीं, सेवा की थाली सजाई गई... और यही सच्ची श्रद्धांजलि है। "सहृदय नमन" 🙏 राम रहीम रोटी बैंक परिवार इस पवित्र सेवा के लिए सहारिया परिवार को हृदय से साधुवाद देता है। प्रार्थना है कि- स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद जी सहारिया की आत्मा को शांति मिले, और पानू भैया व पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद सदा बना रहे।1
- सोहागपुर के प्रसिद्ध गायक कलाकार बी डी कुशवाहा ने मूंग की परेशानी और बरसात पर लिखा गीत नर्मदापुरम के सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम करणपुर प्रसिद्ध कलाकार बीडी कुशवाहा जो कि एक संगीत शिक्षक भी है उन्होंने किसानों की समस्याओं को एक गीत के माध्यम से लिखा है उनका ये गीत काफी पसंद किया जा रहा है मूंग की तुलाई से परेशान किसान और इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण सभी वर्ग बहुत चिंतित है इससे व्यथा को बहुत सुंदर रूप से इस गीत में सुनाया गया है1
- 2 दिन बाद शुरू होगी, मध्य प्रदेश की अमरनाथ कही जाने वाली नागद्वारी यात्रा लाखों श्रद्धालुओं के बीच ग्रीन -क्लीन और प्लास्टिक मुक्त थीम पर होगा नागद्वारी मेला1
- 'सृजन संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दी जानकारी' 🔹बैतूल। मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान तथा UNFPA के तकनीकी सहयोग से गुरुवार को शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैतूल बाजार में *'सृजन संवाद' कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। 🔹इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे, डीएसपी श्री दिनेश सिंह मर्सकोले, थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजयसिंह ठाकुर, यातायात प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र केन, निरीक्षक कविता नागवंशी, उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर, उप निरीक्षक श्यामलाल पाटिल, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राचार्य एल.एल. लिल्हौरे, प्रभारी प्राचार्य आर.के. मालवीय, टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे सहित शिक्षा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 🔹कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों, कानून का पालन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। 🔹अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे ने सृजन संवाद कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी एवं उद्देश्य से अवगत कराया। 🔹 प्राचार्य एल.एल. लिल्हौरे ने विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया, जबकि प्रभारी प्राचार्य आर.के. मालवीय ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। 🔹टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे ने *"मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारी"* विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। 🔹यातायात प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र केन ने सड़क सुरक्षा, निरीक्षक कविता नागवंशी ने महिला सुरक्षा, उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं जेजे एक्ट की जानकारी दी, जबकि साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी साइबर घटना की तत्काल रिपोर्ट करने की अपील की। 🔹कार्यक्रम के समापन उपरांत विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से थाना बैतूल बाजार का भ्रमण कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विजयसिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को थाना संचालन, एफआईआर पंजीयन प्रक्रिया, विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, मालखाना, पुलिस की कार्य प्रणाली तथा डायल-112 आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। 🔹विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल-112 के माध्यम से तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पुलिस व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 🔹कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक पुरुषोत्तम देशमुख द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- सोहागपुर में जटाशंकर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा नगर सोहागपुर में जटाशंकर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा नगर सोहागपुर। नर्मदापुरम के सेठानी घाट से निकली जटाशंकर कावड़ यात्रा का सोहागपुर में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। बुधवार शाम नगर पहुंचने पर कावड़ियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह कावड़ यात्री शोभायात्रा के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पिपरिया के लिए रवाना हुए। पिछले 24 वर्षों से लगातार निकल रही यह कावड़ यात्रा सावन के द्वितीय सोमवार को पचमढ़ी पहुंचकर जटाशंकर महादेव का जलाभिषेक करेगी। यात्रा के दौरान पूरा नगर 'बोल बम' के जयकारों से भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।1
- बगडोना छतरपुर रोड स्थित बिस्ला कंपनी में नकाब पोस चोरो ने ट्रांसफर को तोड़कर 300 किलोग्राम तांबा चोरी कर1