इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 2 से ढाई लाख की शराब जब्त इंदौर। शहर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने महू नाका क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 14 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक मौके से फरार हो गया। हालांकि आबकारी विभाग ने मकान मालिक को मामले में आरोपी बनाया है। फिलहाल जब्त की गई शराब की जांच की जा रही है और शराब के प्रकार व अन्य तथ्यों को लेकर विभाग द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने मीडिया को बताया कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। महू नाका क्षेत्र के एक मकान से 14 पेटी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग दो से ढाई लाख रुपये आंकी गई है। सागर की घटना के बाद 12 टीमों का गठन सागर में सामने आई घटना को लेकर भी आबकारी विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि इंदौर कलेक्टर की ओर से आज ही निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद 12 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को बॉर्डर एरिया में निगरानी के साथ-साथ वाहनों की चेकिंग और नाकाबंदी की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अवैध मदिरा इंदौर में प्रवेश न कर सके। अधिकारी ने यह भी कहा कि आगे से जब भी अवैध मदिरा जब्त की जाएगी, उसकी एफएसएल जांच भी कराई जाएगी, ताकि शराब की गुणवत्ता और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि की जा सके। बाइट: कमलेश सोलंकी, सहायक जिला आबकारी

- संजय सेतु जवाहर मार्ग पर भयंकर ट्रैफिक लगा हुआ है पुलिस वाला ट्रैफिक पुलिस एक भी नहीं1
- इंदौर में तेज बारिश के बीच कार पर गिरा पेड़, महिला घायल इंदौर में तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां वर्षों पुराना एक इमली का पेड़ अचानक चलती कार पर जा गिरा। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस में देरी होने के चलते पुलिस की एफआरवी के माध्यम से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वीओ इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित जेल रोड की मेन रोड पर तेज बारिश के बीच वर्षों पुराना इमली का पेड़ अचानक चलती हुई कार पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में एक महिला सवार थी, जो पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने के कारण पुलिस विभाग की एफआरवी के जरिए घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक घायल महिला का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। हादसे के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर राहत कार्य करते हुए सड़क से पेड़ को हटाया। बाइट: विजय सिसोदिया, थाना प्रभारी, एमजी रोड थाना, इंदौर1
- कुल देवता भगवान जय शिव मल्हार की 11 वें वर्ष भी निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में मराठी भाषी समाज के कुलदेवता भगवान जय शिव मल्हार की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्वामी समर्थ मंडल द्वारा पिछले 11 वर्षों से निकाली जा रही जय शिव मल्हार की नगर भ्रमण यात्रा इस बार भी पूरे उत्साह, उमंग और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाली गई। यात्रा से पहले तरी भंडार की आरती महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भारत पारख, श्रीमंत उदय सिंहजी राजे और नितिन पांडे द्वारा की गई, जिसके बाद जय शिव मल्हार के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा ने नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैभव शुक्ला, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा और युवा नेता मोनू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। स्वामी समर्थ मंडल की 11 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज मराठी भाषी समाज की आस्था, एकजुटता और गौरव की पहचान बन चुकी है। ढोल-ताशों की गूंज, जय शिव मल्हार के जयकारे और भक्ति में डूबे श्रद्धालु... इंदौर की सड़कों पर निकली इस भव्य जय शिव मल्हार नगर भ्रमण यात्रा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। वही भगवान जय शिव मल्हार के प्रति समाज की गहरी आस्था और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को संजोकर रखने का संकल्प इस यात्रा में साफ दिखाई दिया। वही यह यात्रा पिछले 11 वर्षों से स्वामी समर्थ मंडल द्वारा लगातार निकल जा रही है वहीं इस परंपरा को आगे भी बढ़ाया जा रहा है। वही इस यात्रा के प्रभारी धनगर राजे रवि बरकड़े के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में किरण जोशी, दिलीप नजान, किशोर धायगुडे, करूणेश मंडलीक, अपूर्व मिटे और प्रदीप गावडे सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। वही इस जय शिव मल्हार यात्रा की खास बात यह रही कि समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ एकजुट होकर अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का गौरव प्रदर्शित किया। वही इस जय शिव मल्हार के जयकारों से गूंजता इंदौर मानो यही संदेश देता नजर आया कि परंपराएं केवल निभाई नहीं जातीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुंचाई भी जाती हैं1
- Post by राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 1001
- #इंदौर के जेल रोड पर चलती कार पर इमली का पेड गिरा तीन लोग घायल एक महिला की मौत1
- प्रेम संबंध फिर विवाह फिर परिवार की नाराजगी के कई किस्से सामने आ रहे है चाहे वो जावरा सुखेड़ा सुरभि जैन ओर हर्ष जैन का किस्सा हो या अजमेर या शिवपुरी का किस्सा हो सभी में परिवार की अहम भूमिका देखने को मिलती है कई बार परिवार आपकी जान के दुश्मन हो जाते है ओर कई बार लड़की को उकसा कर झूठे मुकदमे करवा देते है यहां रतलाम जिले का एक अनोखा किस्सा सामने आया यहां प्रेम विवाह के बाद लड़की को उकसा कर उसके परिवार ने झूठे केस करवा दिए ओर अपने दामाद को फसवा दिया ओर झूठे भगाने के आरोप लगा दिए ओर झूठे केस मै फंसा दिया परन्तु कहते है न कि तीसरी आंख सब देखती है तो ऐसे में दिनांक 8 अक्टूबर 25 का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया जिसमे वो अपने भाई के साथ जाती हुई दिखाई दी ओर इससे उसके झूठे केस का भंडाफोड़ हो गया जारी हुआ सीसीटीवी फुटेज प्रेम विवाह करने वाले कई युगल के लिए उनके घर वाले ही प्यार के दुश्मन बन जाते हैं जावरा सुखेड़ा हर्ष जैन ओर सुरभि जैन का प्रेम संबंध फिर परिवार के बहकावे में झूठा दहेज केस का तांडव हो या अजमेर का विवाद हो या मुज्जफरपुर में प्रेम विवाह के बाद परिवार से सुरक्षा की बात हो तो कही परिवार अपनी बेटी का पिंड दान कर देते है तो कही अगुवा करने का आरोप लगा देते है कही प्रेम विवाह के बाद झूठे दहेज आरोप लगा कर फंसा देते है, कही बार परिवार उनकी जान के दुश्मन बन जाते है हर जगह जब लड़का लड़की के बीच हुए संबंधों को घर वाले स्वीकार नहीं करते हैं तो फिर युगल के लिए समाज में रहना भी आसान नहीं होता है पिछले 15 दिन में मध्यप्रदेश ओर राजस्थान में ऐसे कई मामले सामने आए जहां आपस में प्यार करने वाले युगल के परिवार वाले ही उनकी जान के दुश्मन बन गए जिसमें लव मैरिज से नाराज लड़की के घर वालों ने जमकर तांडव मचाया। समाज ओर नव युगल को सोच विचार कर कदम उठाना चाहिए क्योंकि प्रेम विवाह से परिवार की बढ़ती नाराजगी आपके जीवन पर भारी पड़ सकती है । कई परिवार अपने बच्चों के प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं कर पाते है तो वो बेटी को भड़का कर झूठे केस मै फसाते है या नए नए विवाद को जन्म देते है4
- यह है इंदौर का ट्रैफिक संजय सेतु पर चारों तरफ से भयंकर जाम लगा हुआ 1 घंटे से लोग फंसे हुए हैं पुलिस वाला एक भी नहीं दिख रहा है ट्रैफिक पुलिस एक भी नहीं है1