Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का गंगापुर सिटी में स्वागत, युवाओं ने फसल के मुआवजा की की मांग कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा जी का गैरई (सपोटरा ) जाते समय गंगापुर सिटी करौली हाईवे पर युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मुलाकात कर पिछले दिनों बारिश आंधी से किसानों की फसलों में हुए नुकसान का फसल बीमा कंपनियों द्वारा उचित मुआवजा दिलाए जाने वं किसान हितों लेकर एवं जनहित के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा की
Uttam Kumar Meena
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का गंगापुर सिटी में स्वागत, युवाओं ने फसल के मुआवजा की की मांग कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा जी का गैरई (सपोटरा ) जाते समय गंगापुर सिटी करौली हाईवे पर युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मुलाकात कर पिछले दिनों बारिश आंधी से किसानों की फसलों में हुए नुकसान का फसल बीमा कंपनियों द्वारा उचित मुआवजा दिलाए जाने वं किसान हितों लेकर एवं जनहित के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा की
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Anil Kumar journalist1
- करौली जिले में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से करौली पुलिस के बेड़े में नई अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल शामिल की गई है।मोटरसाईकिल को एसपी लोकश सोनवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।एसपी लोकेश सोनवाल ने शनिवार सुबह 10:00 बजे बताया कि नई इंटरसेप्टर मोटरसाइकल की मुख्य विशेषताएं हाई-टेक सर्विलांस ये मोटरसाइकल आधुनिक स्पीड राडार और कैमरों से लैस हैं, जो तेज गति से वाहन चलाने वालों को दूर से ही चिन्हित कर सकेंगी।त्वरित कार्यवाही तंग रास्तों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी वाहनों की तुलना में ये मोटरसाइकल अपराध नियंत्रण और गश्त के लिए अधिक प्रभावी साबित होंगी।इनमें ऑनलाइन चालान काटने की मशीनें और संचार उपकरण लगे है, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।नेशनल हाईवे और मुख्य जिला सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इन मोटरसाइकल्स का विशेष रूप से उपयोग किया जाएगा।राज्य सरकार की इस पहल से जिले की पुलिसिंग और अधिक आधुनिक होगी।यह न केवल यातायात प्रबंधन में सहायक होगी, बल्कि शहर की संकरी गलियों में अपराधियों का पीछा करने में भी पुलिस को सक्षम बनाएगी।इस दौरान कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- लालसोट उपखंड के डीडवाना में जय ज्वाला जोबनेर सेवक दल द्वारा गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था हेतु परिंडा अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें सभी सेवक दल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। और जगह-जगह पर परिंडे लगाकर गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की। जिससे गर्मी के मौसम में प्यास से किसी बेजुबान पक्षी की मौत ना हो। इस इस पुण्य काम मैं सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इनका लगभग 200 परिंडे लगाने का लक्ष्य है। जिसमें से अब तक 20 पर हिंदी इनके द्वारा लगा दिए गए हैं।1
- मेले से पहले प्रशासन सख्त, सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा उपखंड क्षेत्र के खुर्रा ग्राम में प्रसिद्ध बीजासणी माता का पांच दिवसीय विशाल मेला 31 मार्च से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी विनोद सीपा ने मंडावरी थाना प्रभारी सुधीर उपाध्याय सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेले स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग सहित सभी पहलुओं का गहनता से जायजा लिया। एएसपी विनोद सीपा ने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को सख्ती से रोका जाए। प्रशासन द्वारा मेले में चिकित्सा सुविधा, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस जाब्ते की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्राम पंचायत किशोरपुरा के सरपंच हरिओम मीणा ने बताया कि मेले में प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, घुड़दौड़, कुश्ती सहित विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- गंगापुर सिटी पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगापुर उदेई मोड़, सदर थाना, कोतवाली, वजीरपुर एवं पीलोदा थाने का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी मैत्रेयी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए तथा रिकॉर्ड कीपिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने थानों में दर्ज अपराधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने सवाई माधोपुर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कार्य करना होगा। उन्होंने नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमों को समझकर उन्हें धरातल पर सही तरीके से लागू करें। साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार कर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही। एसपी मैत्रेयी ने कहा कि टीमवर्क और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए जिले में अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है और आमजन को बेहतर सुरक्षा का वातावरण प्रदान किया जा सकता है।1
- करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने सुंदर पुरा स्थित निजावास पर जनसुनवाई की है।विधायक के सोशल मीडिया प्रभारी विनोद मीणा ने शनिवार सुबह 10:00 बजे बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आए लोगों ने बिजली पानी सड़क की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया।जिस पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन से वार्ता कर समस्या समाधान के निर्देश दिए हैं।इस दौरान आसपास के छात्रों से आए कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1