विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब ने घोषित की मिर्जापुर जिला कार्यकारिणीअम्बुज द्विवेदी को मिली विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब मिर्जापुर की कमान मिर्जापुर। शहर से सटे जयापुर गांव स्थित एक प्रतिष्ठित लॉन में रविवार को विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में आगामी 30 मई 2026 को आयोजित होने वाले पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम, पत्रकार एकजुटता, पत्रकारों की समस्याओं और पत्रकार उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश भाई पटेल एवं अन्य पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से मिर्जापुर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन ने युवा एवं तेजतर्रार पत्रकार अम्बुज द्विवेदी को मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। जिलाध्यक्ष अम्बुज द्विवेदी की संस्तुति पर नई जिला कार्यकारिणी का भी ऐलान किया गया। इसमें लवकुश अग्रहरि और भानु प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश सिन्हा को सचिव, बसंत गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राहुल तिवारी एवं शिवम मालवीय को उपसचिव तथा सतीश सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम ओझा, विष्णुकांत पाण्डेय, विजय दुबे, अभिषेक पाण्डेय, श्यामधर दुबे, विकास शुक्ला, निर्मल दुबे, शशि गुप्ता, राजू यादव, अखिलेश अनिल कुमार समेत अन्य पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित दर्जनों पत्रकारों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अम्बुज द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थापक सदस्यों ने भी अम्बुज द्विवेदी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पत्रकारों और समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर शिवराम शर्मा, आशीष यादव, दीपक त्रिपाठी, मंगलापति द्विवेदी, रविन्द्र जायसवाल, सुधीर सिंह राजपूत, गुफरान अहमद समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब ने घोषित की मिर्जापुर जिला कार्यकारिणीअम्बुज द्विवेदी को मिली विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब मिर्जापुर की कमान मिर्जापुर। शहर से सटे जयापुर गांव स्थित एक प्रतिष्ठित लॉन में रविवार को विंध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में आगामी 30 मई 2026 को आयोजित होने वाले पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम, पत्रकार एकजुटता, पत्रकारों की समस्याओं और पत्रकार उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश भाई पटेल एवं अन्य पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से मिर्जापुर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन ने युवा एवं तेजतर्रार पत्रकार अम्बुज द्विवेदी को मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। जिलाध्यक्ष अम्बुज द्विवेदी की संस्तुति पर नई जिला कार्यकारिणी का भी ऐलान किया गया। इसमें लवकुश अग्रहरि और भानु प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष,
राजेश सिन्हा को सचिव, बसंत गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राहुल तिवारी एवं शिवम मालवीय को उपसचिव तथा सतीश सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम ओझा, विष्णुकांत पाण्डेय, विजय दुबे, अभिषेक पाण्डेय, श्यामधर दुबे, विकास शुक्ला, निर्मल दुबे, शशि गुप्ता, राजू यादव, अखिलेश अनिल कुमार समेत अन्य पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित दर्जनों पत्रकारों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अम्बुज द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थापक सदस्यों ने भी अम्बुज द्विवेदी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पत्रकारों और समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर शिवराम शर्मा, आशीष यादव, दीपक त्रिपाठी, मंगलापति द्विवेदी, रविन्द्र जायसवाल, सुधीर सिंह राजपूत, गुफरान अहमद समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
- Post by Roshan Bhartiya1
- मिर्ज़ापुर के ओझाला पुल के नीचे रेलवे कार्य के दौरान लोहे की प्लेट गिरने से 35 वर्षीय मज़दूर घनश्याम की दर्दनाक मौत हो गई। वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए और दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।4
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन1
- भदोही में 'कर भला हो भला' और 'राम जन-जन के सीने में' जैसे नैतिक संदेश चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ये विचार लोगों को अच्छे कर्म करने और धार्मिक मूल्यों पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इन बातों के गहरे अर्थ पर मंथन जारी है।2
- गोपीगंज में यातायात पुलिस ने लालानगर टोल प्लाजा और NH-19 पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान किए गए और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हुई। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ भदोही जनपद डीघ क्षेत्र के कलनुआ चौरा माता मंदिर पर सौर ऊर्जा लाइट की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी-विवाह एवं पूजा-पाठ के दौरान मां के दरबार में देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन मंदिर परिसर में अंधेरा रहने से श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द सौर ऊर्जा लाइट लगवाने की मांग की है, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।1
- मिर्जापुर के नटवां में 18 वर्षीय तनवीर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन पर पिता की डांट से नाराज़ होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिवार में कोहराम मचा है।2
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन1
- Post by Roshan Bhartiya1