Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ की जगतनगर ग्राम पंचायत में श्री मद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण और श्रद्धालु भगवान कृष्ण जन्मोत्सव के आनंद में झूम उठे। कथावाचक पंडित संतोष गंगेले के मुखारबिंद से कथा सुनाई जा रही है।
सौरभ गंगेले पत्रकार
टीकमगढ़ की जगतनगर ग्राम पंचायत में श्री मद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण और श्रद्धालु भगवान कृष्ण जन्मोत्सव के आनंद में झूम उठे। कथावाचक पंडित संतोष गंगेले के मुखारबिंद से कथा सुनाई जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ जिले की लघु कृषक बाजार गौर में चल रही दरगांय,गौर सहकारी समिति में ग्रेहू खरीदी सेंटर पर खुले में पड़ा धोरों में भरा हजारो किवंटल गेहूं2
- भीषण गर्मी के इस दौर में नगर परिषद पलेरा द्वारा जनहित एवं मानवीय पहल भीषण गर्मी के इस दौर में नगर परिषद पलेरा द्वारा जनहित एवं मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में “जन शीतल आश्रय” का निर्माण कराया गया है। यह सराहनीय पहल नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा एवं CMO शिवी उपाध्याय के विशेष प्रयासों से साकार हुई है। इस जन शीतल आश्रय का निरीक्षण टीकमगढ़ कलेक्टर द्वारा किया गया एवं व्यवस्थाओं की सराहना की गई। अब अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों एवं परिचारकों को तपती गर्मी और असुविधा से राहत मिलेगी तथा उन्हें ठंडे, स्वच्छ एवं आरामदायक वातावरण में बैठने और विश्राम की सुविधा उपलब्ध होगी। नगर परिषद पलेरा की यह पहल जनसेवा, संवेदनशीलता एवं आमजन की सुविधा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर पलेरा तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा, पार्षद अभय मोर, राकेश खरे जी, विश्वदीप सिंह चौहान जी सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। जनहित में समर्पित — नगर परिषद पलेरा1
- टीकमगढ़ में भीम आर्मी साथी कमल सोलंकी गरोठ में बच्ची मनीषा के न्याय आंदोलन में शामिल होने जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उन्हें हाथ-पैर और गले में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।1
- लोकेशन टीकमगढ़ मध्य प्रदेश रिपोर्टर अनिल मिश्रा विद्युत विभाग द्वारा की गई झाड़ कटिंग बनी मुसीबत कभी भी बड़ी घटना हो सकती घटित कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा जिम्मेदार अधिकारी कुम्भकरन की नींद सो रहे हैं टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड पर विद्युत लाइनों के लिए की गई झाड़ कटिंग जिसमें पास आदि की कटिंग की गई परंतु उद्यान विभाग की लापरवाही एवं विद्युत विभाग द्वारा की गई झाड़ कटिंग अब आमजन को मुसीबत बन गई इसका मुख्य कारण है झाड़ कटिंग कर के पेड़ों की झाड़ झगड़ वही मार्ग में छोड़ दिए जो आम जन को आने जाने के लिए भारी परेशानी पैदा कर रहे हैं साथ ही कभी भी आगजनी की घटना घटित हो सकती है इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित ने जतारा एसडीएम को ज्ञापन व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देने हेतु आग्रह किया है । उन्होंने प्रशासन का ध्यान अपेक्षित कर आगे किया है कि इस तरह से झाड़ कटिंग करके कांटे गए झाड़ झक्कड़ वही रोड पर पड़े हुए हैं यदि कोई व्यक्ति बीड़ी सिगरेट पीता हुआ निकलेगा तो शायद कभी भी आगजनी की घटना घटित हो सकती है वही वाहनों के आने-जाने में भारी परेशानी हम लोगों को हो रही है । श्री दीक्षित ने ज्ञापन के माध्यम से जन सुरक्षा और मानव अधिकारों का ध्यान रखते हुए उद्यान विभाग, नगर प्रशासन एवं विद्युत विभाग इस महत्वपूर्ण दिशा में तुरंत पहल करें ।4
- टिकमगढ़ के मोहनगढ़ में 6 दिन पहले हुई ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर में घायल एक व्यक्ति की कल मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मोहनगढ़ थाने पहुंचे, जहां पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव की पहल पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।1
- टीकमगढ़ के पलेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना की एक महिला लाभार्थी की पहली किस्त गलती से दूसरे खाते में जमा हो गई। इस गड़बड़ी से महिला हितग्राही काफी परेशान है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा ढोंगा ग्राउंड के पास सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था की गई।1
- टीकमगढ़ आगमन पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट का सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत।* मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट का सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत।* टीकमगढ़। आज मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश केवट का टीकमगढ़ आना हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश केवट के पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार जिला आगमन हुआ उन्होंने कुंडेश्वर भोलेनाथ के दर्शन कर भाजपा कार्यालय टीकमगढ़ पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया , ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े गए, सरोज राजपूत ने बधाई-शुभकामनाएं देते हुए उनको माला- शाल पहनाकर कुंडेश्वर महादेव का चित्र भेंट किया व सभी में मिठाई बांटी गई। सरोज राजपूत के कहा कि प्रदेश शासन द्वारा कर्मठ इमानदार महेश केवट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई जिससे पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र आज गर्व महसूस कर रहा है, उन्होंने संगठन के सिपाही के रूप में पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत की और अब मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के रूप में संबंधित विभाग में शासन से जुड़ी योजनाओं पर लोगों के बीच कार्य करेंगे। भाजपा कार्यालय में स्वागत करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री मनोज देवालिया, जिला उपाध्यक्ष विकास यादव, राहुल तिवारी, अरविंद रैकवार, पंकज प्रजापति, नरेश तिवारी, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी, शिवचरण उटमालिया, आदित्य परमार ,शुभम व्यास, सुनील रैकवार,स्वप्निल तिवारी, दीपक रैकवार,सूरज कड़ा, विनोद कड़ा, बृजेंद्र लोधी, राघवेंद्र, गोलू,संस्कार रजक,हनी जैन, रानू नायक,अंशुल सोनी, राजेश सोनी,जितेंद्र घोष, विकास साहू, आकाश, धनश्याम , आशीष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने ग्रामीण मंडल की बैठक ली जिसमें मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी , मंडल महामंत्री रानू नायक व ओमप्रकाश चढ़ार सहित ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने मंडल बैठक में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करता है और संगठन को मजबूत बनाता है, इसलिए हमें जमीनी स्तर पर इसी तरह कार्य करते रहना है और शासन की योजनाओं को अंत्योदय के मंत्र के साथ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ दिलाने में मदद करनी है और उसे संगठन की विचारधारा से जोड़ना है जिसमें राष्ट्रवाद का स्वयं से उठकर प्रवाह देखने को मिलता है।1
- पलेरा में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, हितग्राही महिला ने जनपद सीईओ से की शिक पलेरा में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, हितग्राही महिला ने जनपद सीईओ से की शिकायत पलेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। हितग्राही महिला रुक्मन लोधी ने जनपद सीईओ अरविंद कुमार बोरकर को शिकायत की है कि ग्राम पंचायत सचिव की मिलीभगत से उनकी पहली किस्त फर्जी तरीके से दूसरे के खाते में डाल दी गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक साल से वह जनपद पंचायत के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनपद सीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "हितग्राही महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दूसरे के खाते में गलती से चली गई होगी, उसको सही किया जाएगा।"1