Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में मारुति स्टेट से सिकंदरा चौराहा मार्ग पर जाम से राहत के लिए यातायात पुलिस की पहल एसीपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण
Gyadeen Verma
आगरा में मारुति स्टेट से सिकंदरा चौराहा मार्ग पर जाम से राहत के लिए यातायात पुलिस की पहल एसीपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Gyadeen Verma1
- नींद की झपकी से एक्सप्रेस-वे पर पलटी डीसीएम, चालक-सहचालक घायल फतेहाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 12:30 बजे किलोमीटर 25+800 पर कबाड़ से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक और सहचालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चालक अमित पुत्र तिलक राम निवासी डीढहरा चंबा हिमाचल प्रदेश,सोनू पुत्र आजाद निवासी इस्लाही थाना किहर चंबा हिमाचल प्रदेश मौजूद था। वाहन गोरखपुर से पंजाब जा रहा था। बताया गया कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर लखनऊ से आगरा लेन की जाली तोड़ते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश शुक्ला व फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। यूपीडा टीम ने डीसीएम की खिड़की तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि डीसीएम रैलिंग तोड़ते हुए नीचे की ओर पलटी, लेकिन सुरक्षा रैलिंग और संरचना के चलते वह एक्सप्रेस-वे से नीचे नहीं गिर सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।1
- फिरोजाबाद सिरसागंज में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर 28 अप्रैल शाम 6 बजे भव्य 'नगर शोभा यात्रा' निकलेगी। यात्रा अंबेडकर नगर, कुंजपुरा तिराहा से शुरू होकर नगर भ्रमण करेगी। मुख्य अतिथि भंते आनंद रत्न रहेंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण व संरक्षक सेठ राम सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से शोभा यात्रा में शामिल होकर बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। #AmbedkarJayanti #Sirsaganj #ShobhaYatra #Firozabad1
- मथुरा वृंदावन में भीषण हादसा MTF news के बन रहे आगे की अपडेट वीडियो1
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में आस्था का एक ऐसा अनोखा केंद्र मौजूद है, जो अपनी परंपराओं के चलते दूर-दूर तक चर्चा में रहता है। मटसेना क्षेत्र के गांव बिलहना में स्थित नगरसेन महाराज का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है, लेकिन यहां पूजा करने का तरीका आम मंदिरों से बिल्कुल अलग है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां भक्त पारंपरिक प्रसाद या नारियल नहीं, बल्कि अंडा चढ़ाकर अपनी मनोकामना मांगते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, मंदिर में अंडा चढ़ाने और उसे फोड़ने से बच्चों और परिवार पर आने वाली विपत्तियां टल जाती हैं और उनकी सलामती बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है और पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा और बीमारी से बचाव के लिए लोग यहां अंडा चढ़ाते हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद दोबारा मंदिर पहुंचकर धन्यवाद स्वरूप अंडा चढ़ाते हैं।1
- ❤️❤️❤️1
- Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार2
- Post by Gyadeen Verma1