नाले में मिला नवजात काशव,सिरौली में सनसनी निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस सिरौली (संवाददाता)। कस्बा सिरौली में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हृदयविदारक घटना एक निजी नर्सिंग होम (जच्चा-बच्चा केंद्र) से महज 50–100 मीटर की दूरी पर सामने आई, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी मजबूर या भयभीत मां ने रात के अंधेरे में नवजात को नाले में फेंक दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की आशंकाएं इस मामले को और गंभीर बना रही हैं। लोगों का कहना है कि सिरौली और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जहां अक्सर नियमों की अनदेखी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घटना स्थल के पास स्थित निजी नर्सिंग होम की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों को संदेह है कि मामला लापरवाही या अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या इस मासूम की मौत का सच सामने आएगा या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
नाले में मिला नवजात काशव,सिरौली में सनसनी निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस सिरौली (संवाददाता)। कस्बा सिरौली में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हृदयविदारक घटना एक निजी नर्सिंग होम (जच्चा-बच्चा केंद्र) से महज 50–100 मीटर की दूरी पर सामने आई, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी मजबूर या भयभीत मां ने रात के अंधेरे में नवजात को नाले में फेंक दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की आशंकाएं इस मामले को और गंभीर बना रही हैं। लोगों का कहना है कि सिरौली और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जहां अक्सर नियमों की अनदेखी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घटना स्थल के पास स्थित निजी नर्सिंग होम की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों को संदेह है कि मामला लापरवाही या अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या इस मासूम की मौत का सच सामने आएगा या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
- संवाददाता संजय कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं सहसबान-बता दे महिला कृष्णा देवी मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई हुई थी तभी रास्ते में ब्लॉक के सामने उसके लिए तो ठग मिल गए और कहने लगे कि तुमने कभी कोई जात की है, तब महिला ने कहा हां मैंने बालाजी की जात की है। तभी दोनों ठग महिला से कहते हुए बोले कि हम तुम्हें बालाजी तुम्हारे सामने दिखाएंगे महिला बिना सोचे समझे दोनों ठगो की बातों में आ गई और कहने लगी की हां दिखाओ तभी दोनों ठग महिला को एकांत में ले गए और कहने लगे कि अपने सोने के कुंडल उतार कर दो हम उसमें तुम्हें बालाजी दिखाते हैं, महिला ने बिना सोचे समझे ठगो की बातों में आ गई और उसने अपने सोने की कुंडल दोनों उतार कर दे दिए तभी दोनों लोग बोले कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करो बालाजी तुम्हारे सामने आकर खड़े हो जाएंगे जितनी देर में महिला ने अपनी आंखें बंद की पलक झपकते ही दोनों ठग महिला के सोने के कानों की कुंडल लेकर रफू चक्कर हो गए महिला ने तव आंखें खोली तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे सोने की कुंडल लेकर दो लोग फरार हो गए महिला की चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगो की तलाश में जुट गई।3
- ब्रेकिंग न्यूज़ — बदायूं - प्राथमिक विद्यालय सुरसेना में वार्षिकोत्सव समारोह एवं अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ - कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राहुल वार्ष्णेय द्वारा फीता काटकर किया गया - विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे - पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार सक्सेना और ग्राम प्रधान पति राहुल कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति - ऋतिक वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई - विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री खालिक हुसैन के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया - एआरसी अनूप कुमार शर्मा एवं शिक्षक सौरभ कुमार सहित समस्त स्टाफ रहा मौजूद - क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भाई हिलाल सहित गांव के सम्मानित नागरिकों की रही सक्रिय उपस्थिति - मुख्य अतिथियों का बैज लगाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया - विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मंच पर सम्मानित किया गया - अतिथियों ने बच्चों को भविष्य में अच्छी शिक्षा ग्रहण करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया - कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व और उज्ज्वल भविष्य को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक1
- बार राज्यसभा पहुंचे रामदास आठावले, RPI (आठवले) ने जताया आभार और जताई संगठन विस्तार की रणनीति नई दिल्ली, 5 अप्रैल 2026। 11 सफदरजंग रोड स्थित आवास पर केंद्रीय राज्य मंत्री (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) रामदास आठवले को तीसरी बार राज्यसभा भेजे जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश उपाध्यक्ष नदीम इकबाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में पार्टी की भागीदारी, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। नदीम इकबाल ने कहा कि पार्टी का जनाधार प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए संवैधानिक और कानूनी रास्ते से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। साथ ही यह भी कहा कि पार्टी गरीबों, वंचितों और सभी वर्गों की आवाज बनकर उभर रही है। नदीम इकबाल ने बताया कि पार्टी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदायों को साथ लेकर चल रही है और देशभर में संगठन को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है। जय हिंद, जय भीम, जय भारत।1
- मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज दिनाँक 06.04.2026 को जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया । महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है । इसी दौरान “मिशन शक्ति 5.0” द्वितीय चरण अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गयी। शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया एवं सभी से अपील की गयी कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को शसक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 19.03.2026 से 17.04.2026 तक की अवधि में विषेश अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा ।1
- गार्नियर कलर कंपनी के प्रचार गाड़ी में आज स्टेडियम रोड पर महिला पुरुषों ने बिल्कुल फ्री बालों में कलर लगाया यह बेन अप्रैल तक रहेगी1
- दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक हुए जख्मी,, रेफर बिसौली - सोमवार को कस्बा बिसौली में जूनियर स्कूल के पास हाईवे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गई तथा दूसरा बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया हम आपको बता दें कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंदारा निवासी सुरेंद्र पुत्र नेकराम, सुनील पुत्र मोर सिंह बाइक पर सवार होकर नगर में मेहनत मजदूरी का कार्य करने आए थे तभी अपने काम जा रहे थे इसी दौरान मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर जूनियर हाई स्कूल के पास पहुंचते ही बुलेट मोटरसाईकिल से भिड़ंत हो गई जिसमें गांव पिंदारा निवासी दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे को देखकर दौड़े आसपास के लोगों ने तत्काल प्रभाव से घायलों को उठाकर बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था को देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहीं घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे, इधर घटना की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस घटना की जांच पड़ताल एवं बुलेट मोटरसाइकिल सवार की तलाश में जुटी।4
- नगर निगम के 10 नामित पार्षदों ने ली शपथ, बोर्ड में संख्या 62 पहुंची जीआईसी सभागार में शपथ ग्रहण समारोह, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने दिलाई शपथ; 16 मार्च को हुई थी नामित पार्षदों की घोषणा बरेली। शहर की सरकार माने जाने वाले नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दबदबा और मजबूत हो गया है। सोमवार को जीआईसी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 10 नामित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर निगम बोर्ड में भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या 52 से बढ़कर 62 हो गई है, जिससे पार्टी की स्थिति और सशक्त हो गई है। 16 मार्च को घोषित हुए थे नामित पार्षद शासन स्तर पर 16 मार्च को बरेली नगर निगम के लिए 10 नामित पार्षदों की घोषणा की गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह 11 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में सभी को शपथ दिलाई गई। नगर निगम बोर्ड में कुल 80 पार्षदों का प्रावधान है, लेकिन वर्तमान में तीन पार्षद—अरेंद्र अरोरा कुक्की, संजू देवी और संजय राय—के निधन के चलते सदस्यों की संख्या घटकर 77 रह गई है। भाजपा की संख्या 62 पर पहुंची शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। पहले से 52 पार्षद भाजपा से जुड़े थे, वहीं 10 नामित पार्षदों के शामिल होने से यह संख्या अब 62 हो गई है। अन्य पार्षदों में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि नामित पार्षदों को भी आम पार्षदों की तरह ही जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं का समाधान कराने और विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। इन पार्षदों ने ली शपथ शपथ लेने वाले नामित पार्षदों में ज्ञान प्रकाश लोधी, गौरव सक्सेना, रामबहादुर मौर्य, सुमित सैनी, हरीश बाबू वाल्मीकि, कमला देवी कश्यप, वीरेंद्र, हरिओम गौतम, अशोक चौहान और राजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनमें कमला देवी कश्यप एकमात्र महिला पार्षद हैं। कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि इस अवसर पर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एडवोकेट अनिल सक्सेना और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- बदायूं न्यूज बदायूँ चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने दो सफाई कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का भुगतान। शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। बदायूं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दो सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सावित्री पत्नी जोमा और धर्मेंद्र पुत्र संपत को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का चेक प्रदान किया गया। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय बीते और जरूरत पड़ने पर पालिका हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगी। विदाई समारोह में सभासद अबरार, सभासद मुकेश साहू, सभासद नवेद, सभासद मोहित सक्सेना, सभासद श्याम साहू, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, लेखालिपिक रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, विनोद सोनकर, महेश बाबू, सफाई कर्मचारी संघ नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, शिवा, छोटे, संजय सहित अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का भुगतान। शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। बदायूं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दो सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सावित्री पत्नी जोमा और धर्मेंद्र पुत्र संपत को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का चेक प्रदान किया गया। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय बीते और जरूरत पड़ने पर पालिका हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगी। विदाई समारोह में सभासद अबरार, सभासद मुकेश साहू, सभासद नवेद, सभासद मोहित सक्सेना, सभासद श्याम साहू, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, लेखालिपिक रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, विनोद सोनकर, महेश बाबू, सफाई कर्मचारी संघ नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, शिवा, छोटे, संजय सहित अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।4
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का भुगतान। शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। बदायूं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दो सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सावित्री पत्नी जोमा और धर्मेंद्र पुत्र संपत को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का चेक प्रदान किया गया। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय बीते और जरूरत पड़ने पर पालिका हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगी। विदाई समारोह में सभासद अबरार, सभासद मुकेश साहू, सभासद नवेद, सभासद मोहित सक्सेना, सभासद श्याम साहू, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, लेखालिपिक रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, विनोद सोनकर, महेश बाबू, सफाई कर्मचारी संघ नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, शिवा, छोटे, संजय सहित अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।4