logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीगंगानगर में 12 मई को गूंजेगा नर्सेज दिवस का जश्न, सैकड़ों नर्सिंग कर्मियों का होगा भव्य सम्मान “सेवा, समर्पण और सम्मान का महाकुंभ” श्रीगंगानगर में 12 मई को गूंजेगा नर्सेज दिवस का जश्न, सैकड़ों नर्सिंग कर्मियों का होगा भव्य सम्मान श्रीगंगानगर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर इस बार राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिलेभर के नर्सिंग कर्मियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समारोह की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं और पूरा नर्सिंग परिवार इस खास दिन को यादगार बनाने में जुटा हुआ है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा और जिला मंत्री वीना लाडव ने जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक नर्सिंग की जनक मिस फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस 12 मई को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय स्थित मुकेश ऑडिटोरियम, जवाहरनगर में शाम 3:15 बजे भव्य नर्सेज दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ पी.के. वैरबाल, सीएमएचओ डॉ अजय सिंगला, पीएमओ डॉ सुखपाल सिंह बराड़, डॉ मोहित टांटिया, डॉ के.के. जाखड़, विकास सिहाग, नर्सिंग अधीक्षक रामजीलाल सिहाग, एएनएम टीसी प्राचार्य सूरज सारसर, जीएनएम टीसी प्राचार्य अचला गुप्ता, आरएनए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्याम गोस्वामी और ई-टेक प्रोजेक्ट हनुमानगढ़-गंगानगर के निदेशक घनश्याम राजपुरोहित सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस समारोह में जिलेभर से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, एलएचवी, सरकारी एवं निजी नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सेवा में नई जिम्मेदारी संभालने वाले नवनियुक्त नर्सिंग कर्मियों का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाएगा। नर्सिंग कर्मियों के सम्मान और उनके योगदान को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक राकेश शर्मा द्वारा 12 मई को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किए जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं, जिससे पूरे नर्सिंग समुदाय में खुशी का माहौल है। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस का यह समारोह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि उन हजारों नर्सिंग कर्मियों के समर्पण, सेवा और मानवता को सलाम करने का अवसर बनेगा, जिन्होंने हर मुश्किल समय में मरीजों की सेवा को अपना धर्म माना।

1 hr ago
user_Duc News Rajsthan चैनल
Duc News Rajsthan चैनल
Sri Ganganagar, Rajasthan•
1 hr ago
e622b67e-f01d-4dce-ae14-4f2671b92892

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Dr.Sharwan
    1
    Post by Dr.Sharwan
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Sri Ganganagar, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • जोधपुर में रोमांचक खेल स्पर्धाएं रिपोर्ट:- धीरेंद्र भाटी
    1
    जोधपुर में रोमांचक खेल स्पर्धाएं  रिपोर्ट:- धीरेंद्र भाटी
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    51 min ago
  • रायसिंहनगर के रामवाली गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। हालांकि, विभाग द्वारा उनकी शिकायतों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। वे जल्द से जल्द अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।
    1
    रायसिंहनगर के रामवाली गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। हालांकि, विभाग द्वारा उनकी शिकायतों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। वे जल्द से जल्द अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।
    user_Sanjay saharan
    Sanjay saharan
    रायसिंहनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हनुमानगढ़ के मलसीसर गांव में चलती बस में हुए विवाद के बाद एक युवक को बस स्टॉप पर बेरहमी से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भादरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    हनुमानगढ़ के मलसीसर गांव में चलती बस में हुए विवाद के बाद एक युवक को बस स्टॉप पर बेरहमी से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भादरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हनुमानगढ़ के रावतसर में वार्ड नंबर 12 में नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण इलाके में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोग जल्द सफाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    हनुमानगढ़ के रावतसर में वार्ड नंबर 12 में नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण इलाके में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोग जल्द सफाई की मांग कर रहे हैं।
    user_सुनील कुमार वर्मा
    सुनील कुमार वर्मा
    रावतसर, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ख़बर का हुआ असर हुआ काम धन्यवाद मदार स्टूडियो प्रगट सिंह
    1
    ख़बर का हुआ असर हुआ काम धन्यवाद
मदार स्टूडियो प्रगट सिंह
    user_SARDAAR NEWS
    SARDAAR NEWS
    ऐलनाबाद, सिरसा, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • जयपुर निवासी श्रीमती सुमन सेतिया अनूपगढ़ के एक वृद्धाश्रम में सेवा और सहयोग कर रही हैं। उनके इस योगदान से आश्रम के बुजुर्गों को खुशी और सहारा मिल रहा है। आप भी 9672185366 पर संपर्क कर इस नेक कार्य में अपना सहयोग दे सकते हैं।
    1
    जयपुर निवासी श्रीमती सुमन सेतिया अनूपगढ़ के एक वृद्धाश्रम में सेवा और सहयोग कर रही हैं। उनके इस योगदान से आश्रम के बुजुर्गों को खुशी और सहारा मिल रहा है। आप भी 9672185366 पर संपर्क कर इस नेक कार्य में अपना सहयोग दे सकते हैं।
    user_User2307
    User2307
    Nurse अनूपगढ़, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • श्रीगंगानगर में उर्वी पटेल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में तूफानी 65 रन बनाए, जिसने मैच में रोमांच भर दिया।
    1
    श्रीगंगानगर में उर्वी पटेल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में तूफानी 65 रन बनाए, जिसने मैच में रोमांच भर दिया।
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Sri Ganganagar, Rajasthan•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.