logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ठेठईटांगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42.990 किलो गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी सिमडेगा:- जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 42.990 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।एसपी ने बताया कि 10 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक स्वीफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा लोड कर ठेठईटांगर होते हुए रांची की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस उपाधीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई।छापामारी टीम ने ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टुकुपानी के समीप वाहन संख्या OD15X 4060 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में बनाए गए विशेष केबिन से कुल 42.990 किलो गांजा बरामद किया गया।पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपी अभिषेक राय तथा उछवा प्रधान उर्फ उछवा दादा को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन एवं एक बड़ा टैबलेट भी बरामद किया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त किया गया है।एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है तथा इनके खिलाफ बिहार सहित कई राज्यों में पूर्व से मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से बिहार और झारखंड के विभिन्न इलाकों में गांजा सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है।

1 hr ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
1 hr ago

ठेठईटांगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42.990 किलो गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी सिमडेगा:- जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 42.990 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।एसपी ने बताया कि 10 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक स्वीफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा लोड कर ठेठईटांगर होते हुए रांची की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस उपाधीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई।छापामारी टीम ने ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टुकुपानी के समीप वाहन संख्या OD15X 4060 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में बनाए गए विशेष केबिन से कुल 42.990 किलो गांजा बरामद किया गया।पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपी अभिषेक राय तथा उछवा प्रधान उर्फ उछवा दादा को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन एवं एक बड़ा टैबलेट भी बरामद किया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त किया गया है।एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है तथा इनके खिलाफ बिहार सहित कई राज्यों में पूर्व से मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से बिहार और झारखंड के विभिन्न इलाकों में गांजा सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी की पहल पर छह माह बाद कुंदुरडेगा गांव में बहाल हुई बिजली कोलेबिरा:- प्रखंड अंतर्गत कोलेबिरा पंचायत के कुंदुरडेगा गांव में बीते छह माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों के पढ़ाई,रात्रि में अंधेरा सहित कई दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।ग्रामीणों के द्वारा कई बार प्रयास करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने कोलेबिरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी को आवेदन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने इसकी जानकारी कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी को दी।विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के एसडीओ को जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।विधायक के निर्देश के बाद बिजली विभाग ने अगले ही दिन गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया।सोमवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी,सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष तजमुल अहमद, कुलदीप टेटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने कहा कि विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए त्वरित पहल कर बिजली बहाल कराना सराहनीय कार्य है।वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं।ग्रामीणों ने गांव में बिजली बहाल होने पर खुशी जताते हुए विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी का आभार व्यक्त किया। धन्यवाद देने वालों में रमेश सिंह, मनोहर दास, डोम पहान, नीलिमा तिर्की, दासू खड़िया, विकास कुमार, गंगी देवी, सारधा देवी, जयंती देवी, सुमित्रा देवी, मुक्तेश्वरी देवी, चंद्रवती देवी, संध्या देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
    1
    विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी की पहल पर छह माह बाद कुंदुरडेगा गांव में बहाल हुई बिजली

कोलेबिरा:-  प्रखंड अंतर्गत कोलेबिरा पंचायत के कुंदुरडेगा गांव में बीते छह माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों के पढ़ाई,रात्रि में अंधेरा सहित कई दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।ग्रामीणों के द्वारा कई बार प्रयास करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने कोलेबिरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी को आवेदन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने इसकी जानकारी कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी को दी।विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के एसडीओ को जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।विधायक के निर्देश के बाद बिजली विभाग ने अगले ही दिन गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया।सोमवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी,सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष तजमुल अहमद, कुलदीप टेटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने कहा कि विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए त्वरित पहल कर बिजली बहाल कराना सराहनीय कार्य है।वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं।ग्रामीणों ने गांव में बिजली बहाल होने पर खुशी जताते हुए विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी का आभार व्यक्त किया। धन्यवाद देने वालों में रमेश सिंह, मनोहर दास, डोम पहान, नीलिमा तिर्की, दासू खड़िया, विकास कुमार, गंगी देवी, सारधा देवी, जयंती देवी, सुमित्रा देवी, मुक्तेश्वरी देवी, चंद्रवती देवी, संध्या देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by User3581
    1
    Post by User3581
    user_User3581
    User3581
    बोलबा, सिमडेगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • झारखंड के गुमला जिले ने जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। मैट्रिक और इंटर कला में प्रथम स्थान पाकर, गुमला के छात्रों ने पूरे राज्य में अपनी पहचान बनाई। इस शानदार उपलब्धि के लिए 310 से अधिक मेधावी छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
    3
    झारखंड के गुमला जिले ने जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। मैट्रिक और इंटर कला में प्रथम स्थान पाकर, गुमला के छात्रों ने पूरे राज्य में अपनी पहचान बनाई। इस शानदार उपलब्धि के लिए 310 से अधिक मेधावी छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • जशपुर जिले में पिछले कई दिनों से एक रहस्यमयी प्लेन ग्रामीण बगीचों के ऊपर हवाई सर्वे कर रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में अपनी पैतृक संपत्ति, जैसे खनिज या कोयला, खोने का डर सता रहा है। वे आशंका जता रहे हैं कि यह सर्वे उनकी जमीन के नीचे छिपी किसी चीज़ की तलाश में है।
    1
    जशपुर जिले में पिछले कई दिनों से एक रहस्यमयी प्लेन ग्रामीण बगीचों के ऊपर हवाई सर्वे कर रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में अपनी पैतृक संपत्ति, जैसे खनिज या कोयला, खोने का डर सता रहा है। वे आशंका जता रहे हैं कि यह सर्वे उनकी जमीन के नीचे छिपी किसी चीज़ की तलाश में है।
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • जशपुर जिले में ट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बच्चों ने अपनी राय साझा की और बताया कि वे सड़क सुरक्षा को कैसे देखते हैं। उनकी बातें इस महत्वपूर्ण विषय पर नई दिशा दे सकती हैं।
    1
    जशपुर जिले में ट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बच्चों ने अपनी राय साझा की और बताया कि वे सड़क सुरक्षा को कैसे देखते हैं। उनकी बातें इस महत्वपूर्ण विषय पर नई दिशा दे सकती हैं।
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Jashpur, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • गुमला में अब लेज़र मशीन द्वारा त्वचा संबंधित दाग-धब्बों और सफेद दाग का इलाज उपलब्ध है। यह तकनीक आपको बेदाग और स्वस्थ त्वचा पाने में मदद करेगी।
    1
    गुमला में अब लेज़र मशीन द्वारा त्वचा संबंधित दाग-धब्बों और सफेद दाग का इलाज उपलब्ध है। यह तकनीक आपको बेदाग और स्वस्थ त्वचा पाने में मदद करेगी।
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • फरार वारंटी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों के आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल चैनपुर थाना पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों के फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए दोपहर बारह बजे बताया गया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पहले मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य छह बटा तेरह, दिनांक चार अप्रैल दो हजार तेरह, एसटी नंबर दो सौ अट्ठानवे बटा दो हजार तेरह के इश्तहार वारंटी अभियुक्त बहुरा तुरी, उम्र लगभग पचास वर्ष, पिता स्वर्गीय बना तुरी, ग्राम तिगावल थाना चैनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं दूसरे मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य आठ बटा तेइस, एसटी नंबर एक सौ बानवे बटा दो हजार तेइस के वारंटी अभियुक्त अशोक एक्का, उम्र लगभग उनतीस वर्ष, पिता स्वर्गीय पीयूष एक्का, ग्राम जमगई थाना चैनपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के निष्पादन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी आगे भी जारी रहेगी।
    1
    फरार वारंटी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों के आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
चैनपुर थाना पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों के फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए दोपहर बारह बजे बताया गया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
पहले मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य छह बटा तेरह, दिनांक चार अप्रैल दो हजार तेरह, एसटी नंबर दो सौ अट्ठानवे बटा दो हजार तेरह के इश्तहार वारंटी अभियुक्त बहुरा तुरी, उम्र लगभग पचास वर्ष, पिता स्वर्गीय बना तुरी, ग्राम तिगावल थाना चैनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
वहीं दूसरे मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य आठ बटा तेइस, एसटी नंबर एक सौ बानवे बटा दो हजार तेइस के वारंटी अभियुक्त अशोक एक्का, उम्र लगभग उनतीस वर्ष, पिता स्वर्गीय पीयूष एक्का, ग्राम जमगई थाना चैनपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के निष्पादन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी आगे भी जारी रहेगी।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • सिमडेगा में सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान, 52 वाहनों से ₹1.16 लाख जुर्माना वसूला गया सिमडेगा:- उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को बस स्टैंड परिसर एवं शहर के आसपास के क्षेत्रों में विशेष सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान बस स्टैंड के मुख्य द्वार एवं आसपास अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गए। कार्रवाई के क्रम में कुल 52 वाहनों से ₹1,16,001 की ऑनलाइन जुर्माना राशि वसूली गई। प्रशासन द्वारा बस स्टैंड परिसर एवं उसके आसपास भारी वाहनों, बसों तथा अन्य गाड़ियों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान अंचल अधिकारी इम्तियाज अंसारी, मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन, अजीत रवि, नितेश, सिद्धार्थ राज, सिटी मैनेजर एवं पुलिस पदाधिकारी मनीष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, अवैध पार्किंग एवं यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिमडेगा में सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान, 52 वाहनों से ₹1.16 लाख जुर्माना वसूला गया
सिमडेगा:- उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को बस स्टैंड परिसर एवं शहर के आसपास के क्षेत्रों में विशेष सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना था।
अभियान के दौरान बस स्टैंड के मुख्य द्वार एवं आसपास अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गए। कार्रवाई के क्रम में कुल 52 वाहनों से ₹1,16,001 की ऑनलाइन जुर्माना राशि वसूली गई।
प्रशासन द्वारा बस स्टैंड परिसर एवं उसके आसपास भारी वाहनों, बसों तथा अन्य गाड़ियों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान अंचल अधिकारी इम्तियाज अंसारी, मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन, अजीत रवि, नितेश, सिद्धार्थ राज, सिटी मैनेजर एवं पुलिस पदाधिकारी मनीष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, अवैध पार्किंग एवं यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.