Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांकेर-छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ कांकेर। पुलिस अधीक्षक, जिला कांकेर निखिल राखेचा ने बताया कि जिला कांकेर के छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित माचपल्ली–आरामझोरा–हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था.....👇
Ved Prakash Mishra
कांकेर-छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ कांकेर। पुलिस अधीक्षक, जिला कांकेर निखिल राखेचा ने बताया कि जिला कांकेर के छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित माचपल्ली–आरामझोरा–हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था.....👇
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- *✰सारे खेल हमरे किये, हमसे मिले सो निश्चय जीये✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर1
- राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि जागरूकता हेतु निकाली गई रैली बलरामपुर, राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा द्वारा अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने जिलेवासियों से अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जवानों से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति को रोकने तथा समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने की बात कही। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, जनसभाओं, हाट-बाजारों तथा आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री कटारा ने पुराना बस स्टैंड (कलेक्टर बंगला के समीप) से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में अग्निशमन विभाग, पुलिस बल एवं नगर सैनिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, अग्निशमन केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, फायरमेन श्री श्रवण कुमार लकड़ा, श्री सुनील एक्का, वाहन चालक सह ऑपरेटर श्री फ्रांसिस जेवियर, मेजर श्री संजय पटेल, श्री धर्मजीत नेताम सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।4
- नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ l छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोहन भगत, जो कि कृषि विस्तार अधिकारी सह खाद बीज निरीक्षक के पद पर पदस्थ था, उसने प्रार्थी अजित कश्यप से 3 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। दरअसल, कुछ दिन पहले कृषि विभाग द्वारा एक कोल्ड स्टोरेज में छापेमार कार्रवाई की गई थी, जिसमें अवैध रूप से बीज भंडारण का मामला सामने आया था। इसी कार्रवाई का भय दिखाकर आरोपी अधिकारी लगातार प्रार्थी पर दबाव बना रहा था। इसके बाद प्रार्थी अजित कश्यप ने ACB से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी अधिकारी पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा गया, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, इस बड़ी कार्रवाई से साफ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां लगातार सख्त कदम उठा रही हैं। 👉 अपील: अगर आपके आसपास भी कोई अधिकारी आपसे रिश्वत की मांग करता है, तो डरें नहीं और तुरंत इसकी शिकायत संबंधित एजेंसियों से करें। आपकी एक आवाज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम साबित हो सकती है। 👉 चैनल अपील: वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें, ताकि आपको मिलती रहें ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरें।1
- Kondagaon : पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार एंकर :- कोंडागांव कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हत्या के आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल को प्रार्थी महेश चौहान निवासी विकासनगर कोंडागांव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई सुरेश चौहान 11 अप्रैल की रात से लापता है। उसकी स्कूटी विकासनगर क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पुजारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान संदेही सुरेश कुमार देवांगन से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सुरेश चौहान को अपने घर मरार पारा बुलाया। सोने की अंगूठी और नकदी के लालच में उसने लोहे के खलबट्टे के मूसल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद शव को स्कूटी में ले जाकर मरार पारा में मिट्टी के ढेर के पास दफना दिया। शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का उत्खनन किया। मृतक की पहचान उसके बड़े भाई महेश चौहान ने की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सोने की अंगूठी, 1000 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया। आरोपी सुरेश देवांगन (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका :- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक राजीव गोटा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम, आरक्षक बेदराम चंदेल तथा साइबर सेल के सुरेंद्र बघेल, हरेंद्र कश्यप, संतोष कोड़ोपी और बलदेव शोरी का विशेष योगदान रहा।4
- किडनी बीमारी को लेकर स्वास्थ्य शिविर ग्राम पत्थरी गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के पत्थरी गांव में किडनी की बीमारी से हो रही मौतों के मामले को लेकर आज जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीम पत्थरी गांव पहुंची जहां एक ओर स्वास्थ शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ जांच की गई, तो वहीं लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग द्वारा पीने के पानी के श्रोतों के सैंपल कलेक्ट कर त्वरित टेस्ट किट से टेस्ट किया गया, साथ ही कुछ पानी के सैंपल्स को राज्य स्तरीय लैब भेजकर पानी की टेस्टिंग कराने की बात कही है, त्वरित टेस्ट किट से पानी के सैंपल्स टेस्ट करने से फ्लोराइड की मात्रा नॉर्मल पाई गई, कहा ये जा रहा था, कि पीने के पानी के श्रोतों में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है, जिसकी वजह से लोगों को किडनी की बीमारी हो रही है, लेकिन त्वरित टेस्ट किट से टेस्ट करने पर फ्लोराइड की मात्रा सामान्य पाई गई है, स्वास्थ विभाग और PHE डिपार्टमेंट अन्य माध्यमों से पता लगाने की कोशिश में लगा हुआ है, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ में किसी प्रकार की समस्या न हो।4
- अभनपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत गोबरा नवापारा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने ग्राम परसदा का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा की गौरवशाली यात्रा, संगठन के निरंतर विस्तार और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सोनी ने कहा कि भाजपा ने अपने शुरुआती संघर्ष के दौर, जब पार्टी के केवल 2 सांसद थे, से लेकर आज देश में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने तक का सफर कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास के बल पर तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय, तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, जी-20 की सफल मेजबानी और भारत का विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है। कार्यक्रम में ग्राम परसदा के सरपंच रमेश वर्मा, उपसरपंच प्रतिनिधि रामखेलावन साहू, जगदीश साहू, टिकेश्वर यादव, प्रेम खुटियारे, मोहन साहू, तेजराम साहू (पंच), मनी ध्रुव, मनीलाल (पंच), नरेंद्र साहू, रामकुमार हिरवानी, दसरथ तारक, रोहित साहू, प्रीतम वर्मा, ठाकुर राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by Mr.Prem, "PRESS"1
- सामुदायिक गोंड भवन में मनाया गया बाबा साहब का जन्म जयंती राजपुर - संविधान निर्मात बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का 135 वा जन्म जयंती नगर पंचायत राजपुर वार्ड क्रमांक छह के सामुदायिक गोंड भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने के साथ वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन पार्षद विशवास गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन अनिल भारती ने किया वहीं कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह सर्व नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी सर्व आदिवासी समाज के विजय खुसरो,पारस आयाम, मनीष सिंह, मुन्ना गुप्ता, मो. इकबाल, रंजीत बड़ा, सोमनाथ शर्मा, अनिल खलखो, जगदीश मराबी, आदित्य विभु जायसवाल, जोसंत केरकट्टा, खेरवारराम शांडिल्य कामेश्वर बेक ललन तिग्गा हेरमन मुर्म सहित महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे!4