इमलीखेड़ा के घरों में गूंजे वैदिक मंत्र,पूरा गांव हुआ गायत्री मय। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम इमलीखेड़ा में गृह -गृह यज्ञ की श्रृंखला में आज गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को 40 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। आयोजन हेतु शाजापुर एवं राजगढ़ जिले के गायत्री परिवार के नैष्टिक कार्यकर्ता ग्राम इमली खेड़ा पहुंचे। कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं देव अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के जिला सह समन्वयक केशरसिंह परमार, तहसील समन्वयक अनिल चंद्रवंशी, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ सदस्य रामस्वरूप मीणा, मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक अंबाराम जी राजगुरु, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा राजगढ़ जिला समन्वयक श्याम सुंदर जी पाटीदार एवं शाजापुर जिला भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला समन्वय बनेसिंह परमार, गायत्री शक्तिपीठ शुजालपुर के प्रबंध ट्रस्टी श्री भोजराज परमार समीप के ग्राम बेहरावल से गायत्री परिवार के बुजुर्ग कार्यकर्ता हरिप्रसाद गामी भागीरथ जी सितपारा श्री केवल रामजी पाटीदार प्रज्ञापीठ डोडी से पधारी देव कन्याओं की टोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति के आधारभूत गायत्री माता यज्ञ का ज्ञान–विज्ञान के साथ संस्कार परंपरा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। भारतीय संस्कृति में होने वाले संस्कार के क्रम में आज ग्राम इमली खेड़ा में नामकरण, पुंसवन अन्नप्राशन, दीक्षा आदि संस्कार के साथ जन्मदिवस संस्कार भी संपन्न हुए। यज्ञ आयोजन के भाव और सुंदर आयोजन को देखकर सभी ग्रामीण जन भाव विभोर हो उठे। स्थानीय परिजन हरिचरण परमार ने बताया कि यज्ञ आयोजन सिर्फ कुछ ही घरों में संपन्न नहीं हुआ बल्कि गांव के सभी परिवारों में बिना किसी जाति–पाति के भेदभाव के सेवा बस्ती में भी संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने मानव मात्र– एक समान, जाति वंश सब–एक समान, एक पिता की सब संतन के उद्घोष को चरित्रार्थ किया। गायत्री परिवार के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्ती में जाकर सुरेश जी अहिरवार विनोद मालवीय नंदलाल मालवीय, मुकेश मालवीय, रतन सिंह मालवीय, जालम सिंह अहिरवार के घरों में यज्ञ आयोजन संपन्न किया एवं साथ-साथ सह भोज संपन्न किया। देव कन्याओं के द्वारा किए गए यज्ञों को ग्रामीण जनों ने खूब सराहना की परम वंदनीय माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित है शाजापुर जिला और जिले की इकाइयां उन गतिविधियों को भली भांति संपन्न कर रहे हैं। आने वाले 20 सितंबर को माता जी के 100 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र के विभिन्न प्रज्ञा संस्थानों पर अखंड जाप एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाना। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ता श्री कपिल परमार ने किया एवं आभार प्रदर्शन जगदीश परमार का रहा।
इमलीखेड़ा के घरों में गूंजे वैदिक मंत्र,पूरा गांव हुआ गायत्री मय। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम इमलीखेड़ा में गृह -गृह यज्ञ की श्रृंखला में आज गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को 40 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। आयोजन हेतु शाजापुर एवं राजगढ़ जिले के गायत्री परिवार के नैष्टिक कार्यकर्ता ग्राम इमली खेड़ा पहुंचे। कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं देव अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के जिला सह समन्वयक केशरसिंह परमार, तहसील समन्वयक अनिल चंद्रवंशी, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ सदस्य रामस्वरूप मीणा, मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक अंबाराम जी राजगुरु, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा राजगढ़ जिला समन्वयक श्याम सुंदर जी पाटीदार एवं शाजापुर जिला भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला समन्वय बनेसिंह परमार, गायत्री शक्तिपीठ शुजालपुर के प्रबंध ट्रस्टी श्री भोजराज परमार समीप के ग्राम बेहरावल से गायत्री परिवार के बुजुर्ग कार्यकर्ता हरिप्रसाद गामी भागीरथ जी सितपारा श्री केवल रामजी पाटीदार प्रज्ञापीठ डोडी से पधारी देव कन्याओं की टोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति के आधारभूत गायत्री माता यज्ञ का ज्ञान–विज्ञान के साथ संस्कार परंपरा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। भारतीय संस्कृति में होने वाले संस्कार के क्रम में आज ग्राम इमली खेड़ा में नामकरण, पुंसवन अन्नप्राशन, दीक्षा आदि संस्कार
के साथ जन्मदिवस संस्कार भी संपन्न हुए। यज्ञ आयोजन के भाव और सुंदर आयोजन को देखकर सभी ग्रामीण जन भाव विभोर हो उठे। स्थानीय परिजन हरिचरण परमार ने बताया कि यज्ञ आयोजन सिर्फ कुछ ही घरों में संपन्न नहीं हुआ बल्कि गांव के सभी परिवारों में बिना किसी जाति–पाति के भेदभाव के सेवा बस्ती में भी संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने मानव मात्र– एक समान, जाति वंश सब–एक समान, एक पिता की सब संतन के उद्घोष को चरित्रार्थ किया। गायत्री परिवार के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्ती में जाकर सुरेश जी अहिरवार विनोद मालवीय नंदलाल मालवीय, मुकेश मालवीय, रतन सिंह मालवीय, जालम सिंह अहिरवार के घरों में यज्ञ आयोजन संपन्न किया एवं साथ-साथ सह भोज संपन्न किया। देव कन्याओं के द्वारा किए गए यज्ञों को ग्रामीण जनों ने खूब सराहना की परम वंदनीय माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित है शाजापुर जिला और जिले की इकाइयां उन गतिविधियों को भली भांति संपन्न कर रहे हैं। आने वाले 20 सितंबर को माता जी के 100 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र के विभिन्न प्रज्ञा संस्थानों पर अखंड जाप एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाना। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ता श्री कपिल परमार ने किया एवं आभार प्रदर्शन जगदीश परमार का रहा।
- मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजनियर एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस पर भोपाल सामरोह आयोजित किया गया4
- राजधानी भोपाल के बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में छापे मार करवाई सागर गैरे, रंजीत लेक व्यू व बाबू की कुटिया में हुई जांच1
- “बस एक मौका दो!” पाकिस्तान पर भड़के अब्दुल अज़ीज़ मदारी, बोले- मुसलमान करता है ज्यादा नफरत! 🔥 Bhopal me बोले “बस एक मौका दो!” पाकिस्तान पर भड़के अब्दुल अज़ीज़ मदारी, बोले- मुसलमान करता है ज्यादा नफरत! 🔥1
- आजाद चौक में चाकूबाजी से हड़कंप, तीन युवक घायल; एक जबलपुर रेफर कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में मंगलवार सुबह मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आजाद चौक से लेकर बलदेऊ टेंट के पास तक हुए विवाद में मारपीट और चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जबकि दो घायलों का कटनी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत वाहन की टक्कर को लेकर हुई बताई जा रही है। घायल पक्ष द्वारा दिए गए बयान और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद करीब 8 से 10 लोगों द्वारा मारपीट किए जाने तथा चाकू और पत्थर से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना में अभिषेक निषाद, कलश मालिक और महेंद्र कुमार के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।1
- *एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल में की प्रेस कॉन्फ्रेंस* *भोपाल, यश भारत।* ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली के निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओवैसी ने प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति और मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। *एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल में की प्रेस कॉन्फ्रेंस* *भोपाल, यश भारत।* ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली के निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओवैसी ने प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति और मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने देखी फिल्म हनुमान अंश, बड़ी संख्या में रामधुन गाते साधु संत भी पहुंचे थिएटर नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश को देखने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह तमाम कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने पहुंचे फिल्म देखने के बाद जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने कहा बहुत दिन बाद आए, लेकिन आत्मा तृप्त हो गई...हनुमान जी की कृपा बरसी भगवान राम की भी कृपा बरसी... बाबा नीमकरोली की कृपा तो है ही जो भगवान के भक्त और अंश हैं....करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र है..जो भगवान हनुमान के भक्त और उनसे हैं बहुत दिनों बाद अपनी संस्कृति और आस्थाओं पर आधारित पिक्चर देखी बहुत अच्छा लगा। वही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद शहर भर के साधु संत भी फिल्म देखने पहुंचे। उससे पहले सभी संत बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकत्रित हुए जहां से रैली की शक्ल में राम धुन गाते हुए वह थिएटर पहुंचे उनके जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाईट - शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री3
- सिर्फ एक क्लिक… और सब कुछ खत्म! कालापीपल में पुलिस ने 700 विद्यार्थियों को साइबर ठगी का वो सच बताया, जिसे हर मोबाइल यूजर को जानना चाहिए। सिर्फ एक क्लिक… और सब कुछ खत्म! कालापीपल में पुलिस ने 700 विद्यार्थियों को साइबर ठगी का वो सच बताया, जिसे हर मोबाइल यूजर को जानना चाहिए। क्या आपके साथ कभी किसी अनजान नंबर से OTP या लिंक को लेकर कॉल आया है? 👇 कमेंट में हाँ या नहीं जरूर बताइए। #CyberAlert #CyberFraud #कालापीपल #CyberCrime #OnlineSafety #DigitalFraud #MPNews #Shajapur #MadhyaPradesh #ViralVideo1
- Bhopal News दो दिन की हुकूमत कौन होती है जो हमारा अधिकार छीन रही है?” शरीयत में दखल के मुद्दे पर गुस्से में बोले मुस्लिम वक्ता “दो दिन की हुकूमत कौन होती है जो हमारा अधिकार छीन रही है?” शरीयत में दखल के मुद्दे पर गुस्से में बोले मुस्लिम वक्ता। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। #Shariat #UCC #Muslim #Bhopal1
- दमोह बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल का एक वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो उनके जन्मदिन पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस वीडियो में गायक कलाकार के द्वारा बंडा शराब कांड जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। परिहास करते हुए गाना गया जा रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की काफी आलोचना भी लोगों के द्वारा की जा रही है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल का कहना है कि यदि किसी को बुरा लगा है तो मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं, लेकिन कलाकार के द्वारा लोगों से शराब न पीने की अपील की गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीत पटेल के पति गौरव पटेल की जन्मदिन पार्टी में दमोह सांसद राहुल सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसुमरिया के अलावा कई भाजपा के नेता मौजूद थे।1