*युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा की शानदार झलक* *युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा की शानदार झलक* *माय भारत अजमेर एवं दयानन्द कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन* *विजेता करेंगे राज्य स्तर पर अजमेर का प्रतिनिधित्व, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर* *अजमेर, 31 जुलाई (ब्यूरो )* *युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत (MY Bharat) अजमेर केन्द्र एवं दयानन्द कॉलेज, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना रहा।* *कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत एवं डीएवी गान के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने की। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कविता, संगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म एवं अन्य रचनात्मक माध्यम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के सबसे प्रभावी साधन हैं। उन्होंने "Say No to Drugs, Say Yes to Life" का संदेश देते हुए युवाओं एवं अभिभावकों से नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।* *मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अजमेर जयप्रकाश चारण ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी शक्ति जागरूकता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।* *जिला युवा अधिकारी अजमेर जयेश मीना ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत लोकगीत (समूह), समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, चित्रकला, वाद-विवाद/भाषण, स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री तथा शॉर्ट फिल्म/रील सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा संकल्प" की शपथ दिलाई तथा अधिकाधिक युवाओं से MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। महाराणा प्रताप युवा मण्डल के संस्थापक मयंक सिंह नेगी ने युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों से जुड़ने का आह्वान करते हुए अजमेर जिले में संचालित पंजीकरण अभियान की जानकारी साझा की।* *कार्यक्रम के सफल संचालन में लेखाधिकारी माय भारत अजमेर श्री मुरारी लाल, माय भारत स्वयंसेवक श्री लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया, मीनाक्षी शर्मा, मृगेश वशिष्ठ, सारा शर्मा, गेहना शर्मा, हर्षिता शर्मा एवं सिमरन जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।* *महाविद्यालय के युवा विकास केन्द्र प्रभारी भारत भूषण ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य आकाश ठाकुर ने किया।* *प्रतियोगिताओं के विजेता - सामूहिक नृत्य में ममता शर्मा टीम, नुक्कड़ नाटक में नितेश खत्री टीम, काव्य पाठ (स्लैम पोएट्री) में ऋषिका सक्सेना, वाद-विवाद/भाषण में विनीत बेनीवाल, सामूहिक संगीत में मीनाक्षी शर्मा टीम, चित्रकला में वंशिखा शर्मा, शॉर्ट फिल्म में जय शर्मा, स्लोगन लेखन में दीपशिखा आनंदकर विजेता रही ।* *जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने सभी विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे। उन्होंने युवाओं से ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ लेने तथा 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित नशा मुक्ति संदेश से अधिकाधिक संख्या में जुड़ने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।*
*युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा की शानदार झलक* *युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा की शानदार झलक* *माय भारत अजमेर एवं दयानन्द कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन* *विजेता करेंगे राज्य स्तर पर अजमेर का प्रतिनिधित्व, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर* *अजमेर, 31 जुलाई (ब्यूरो )* *युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत (MY Bharat) अजमेर केन्द्र एवं दयानन्द कॉलेज, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित
करना रहा।* *कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत एवं डीएवी गान के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने की। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कविता, संगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म एवं अन्य रचनात्मक माध्यम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के सबसे प्रभावी साधन हैं। उन्होंने "Say No to Drugs, Say Yes to Life" का संदेश देते हुए युवाओं एवं अभिभावकों से नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।* *मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अजमेर जयप्रकाश चारण ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी शक्ति जागरूकता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।* *जिला युवा अधिकारी अजमेर जयेश मीना ने कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत लोकगीत (समूह), समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, चित्रकला, वाद-विवाद/भाषण, स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री तथा शॉर्ट फिल्म/रील सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा संकल्प" की शपथ दिलाई तथा अधिकाधिक युवाओं से MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। महाराणा प्रताप युवा मण्डल के संस्थापक मयंक सिंह नेगी ने युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों से जुड़ने का आह्वान करते हुए अजमेर जिले में संचालित पंजीकरण अभियान की जानकारी साझा की।* *कार्यक्रम के सफल संचालन में लेखाधिकारी माय भारत अजमेर श्री मुरारी लाल, माय भारत स्वयंसेवक श्री लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया, मीनाक्षी शर्मा, मृगेश वशिष्ठ, सारा शर्मा, गेहना शर्मा, हर्षिता शर्मा एवं सिमरन जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।* *महाविद्यालय के युवा विकास केन्द्र प्रभारी भारत भूषण
ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य आकाश ठाकुर ने किया।* *प्रतियोगिताओं के विजेता - सामूहिक नृत्य में ममता शर्मा टीम, नुक्कड़ नाटक में नितेश खत्री टीम, काव्य पाठ (स्लैम पोएट्री) में ऋषिका सक्सेना, वाद-विवाद/भाषण में विनीत बेनीवाल, सामूहिक संगीत में मीनाक्षी शर्मा टीम, चित्रकला में वंशिखा शर्मा, शॉर्ट फिल्म में जय शर्मा, स्लोगन लेखन में दीपशिखा आनंदकर विजेता रही ।* *जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने सभी विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे। उन्होंने युवाओं से ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ लेने तथा 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित नशा मुक्ति संदेश से अधिकाधिक संख्या में जुड़ने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।*
- विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *केकड़ी 01 अगस्त (ब्यूरो )* *विकास की राह पर दौड़ते केकड़ी रोडवेज डिपो के बेड़े को निगम द्वारा मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर 13 नई बसों की सौगात मिली इस पर शनिवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना l* *इससे पूर्व विधायक गौतम का अजमेर रोड स्थित राजस्थान परिवहन कार्यालय पर पंहुचने पर चीफ डिपो मैनेजर हेमराज मीणा व केकड़ी बुकिंग प्रभारी ईश्वर सिंह द्वारा मालार्पण कर साफा बंधवा कर राजस्थानी परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया l* *यह केवल बसों का विस्तार नहीं, बल्कि हर परिवार तक बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है-शत्रुघ्न गौतम विधायक* *केकड़ी केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार है। यहाँ के हर नागरिक का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य।* *आमजन के स्नेह और आशीर्वाद से केकड़ी निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। मेरा संकल्प है कि जनसेवा और विकास की यह यात्रा इसी विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहे।* *रघु शर्मा पर किया पलटवार* *अपने उद्बोधन मे विधायक गौतम ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक रघु शर्मा पर पलटवार करते हुये कहा की रघु शर्मा पर किए तीखे कटाक्ष: विधायक eत्रध्न गौतमने पूर्व विधायक डॉ. टघु eमा के हालिया बयानों पटतीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं है, जो मुख्यमंत्री को केकड़ी आने से रोक सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में एक बार भी मुख्यमंत्री केकड़ी नहीं* *आए,जबकि भाजपा सरकार के ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल पांच बार केकड़ी आ चुके हैं और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे चुके हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की अविरल गंगा बहाने वाली सरकार है। उन्होंने कांग्रेस के रघु शर्मा के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले यह तय कर लें कि चुनाव धृतराष्ट्र लडेंगे या दुर्योधन।* *भाजपा कार्यकर्ताओं की सरकार है तथा कार्यकर्ताओ को ही संगठन व सरकार में जिम्मेदारियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ का इलाज करने की बात करने वाले पहले अपना इलाज कर ले।* *जनता उनका पांच बार इलाज कर चुकी है, फिर भी वे संभल नहीं रहे।*4
- केकड़ी क्षेत्र वासियों सहित आसपास के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा केकड़ी डिपो को मिली 13 नई बसे। स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के निरंतर प्रयासों से अब केकड़ी डिपो को मिली 13 नई बसे जो केकड़ी - देवली, बूंदी, भीलवाड़ा, ब्यावर, कोटा विभिन्न इलाकों में होगा संचालन।2
- Raghu Sharma ji samjha kekdi I aur Inka bhashan aap dekh Lo क्या-क्या bol rahe hain Raghu Sharma ji Sahi bol rahe hain ya nahin aap hi batao2
- गोयला में बारिश से कई पेड़ गिर गए और 2 घंटा तक बिजली नहीं आई तार टूटने के कारण1
- धाकड़ व सेन का भव्य स्वागत, गौभक्तों का उमड़ा जनसैलाब 101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग शाहपुरा बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार द्वारा त्रिमूर्ति स्मारक पर आयोजित भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में गुरुवार को गौभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ एवं बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे बस स्टैंड से हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भारत त्रिमूर्ति स्मारक पहुंची, जहां रामेश्वर लाल धाकड़ द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, गौसेवकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई। 101 गोवंशों को बांधे रक्षा सूत्र– समारोह का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र यानी रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गौवंश हेल्पलाइन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव, मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू और जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर भटक रहे गोवंशों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करना है। *गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग* इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा ही राष्ट्रसेवा है और समाज को गौसंरक्षण के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, रवि खारोल, भगवत सिंह लूलांस, प्रतीक देव गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी, देवराज जाट सहित सैकड़ों गौभक्त मौजूद रहे। अंत में सभी ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा का संकल्प लिया। "जय श्री राम" और "जय गौमाता" के नारों से गूंजे इस आयोजन को शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बताया गया।2
- छाबडियो का नया गांव धाकड़ मोहल्ले में तेजाजी के स्थान पर 3 वर्षों से पानी की समस्या बूंदी जिले के हिंडोली तहसील में स्थित ग्राम पंचायत छाब डी यों का नया गांव तेजाजी के स्थान में पूर्व में टंकी वह हेड पंप लगा हुआ था लेकिन विगत वर्षों से हेड पंप और टंकी दोनों नकारा पड़ी हुई है यहां पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण राहत शिवर वर्ष 2025 में अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं उसके बाद वार्ड पंच नंदलाल नागर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर समस्या को दर्ज करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ एवं पंचायत के द्वारा बताया गया कि वहां पर पानी की कोई समस्या नहीं है लोगों का काम चल रहा है जबकि पानी की समस्या होने पर ही तो पूर्व में हेड पंप और टंकी लगाई गई थी जो आज की स्थिति में नकारा पड़ी हुई है और प्रशासन को ध्यान देने की हत्या आवश्यकता है समय रहते पानी की समस्या को खत्म नहीं किया गया तो वार्ड पंच को ग्रामीण पानी की समस्या सफाई व्यवस्था नरेगा संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करवाएगी1
- YouTube: Untold by Ali Hussain Assamese video | Badruddin Ajmal | Assam Floods1
- यह खबर पुष्कर की है जहां पर पंचायत में जीत कर आए नसीराबाद कोटा चौराया का नहीं है यह वीडियो पुष्कर का है1