Shuru
Apke Nagar Ki App…
18 सितंबर को मौ मे होने बाली जन जागरण यात्रा की तैयारीयों की कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक 17 सितंबर को सेवड़ा तथा 18 सितंबर को मौ मे होने बाली जन जागरण यात्रा की तैयारीयों की बुधवार को लगभग 4 बजे मौ में समीक्षा बैठक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह द्वारा ली गई। जिसमें 18 सितंबर को मौ में होने बाली जन जागरण यात्रा को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
Devendra jain
18 सितंबर को मौ मे होने बाली जन जागरण यात्रा की तैयारीयों की कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक 17 सितंबर को सेवड़ा तथा 18 सितंबर को मौ मे होने बाली जन जागरण यात्रा की तैयारीयों की बुधवार को लगभग 4 बजे मौ में समीक्षा बैठक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह द्वारा ली गई। जिसमें 18 सितंबर को मौ में होने बाली जन जागरण यात्रा को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- phakhand is videos me ko felaya ja raj hai ese Santo kya kara is video dekho is ye sant kya bol raha hai1
- अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त सिविल लाइन में आरोपी गिरफ्तार, सबलगढ़ में पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर भागा मुरैना। जिले में अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। सिविल लाइन पुलिस ने आसन नदी की अवैध रेत से भरी करीब सात लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि सबलगढ़ पुलिस ने चंबल नदी की रेत से भरी करीब नौ लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। सिविल लाइन पुलिस को 16 सितंबर को सूचना मिली थी कि सहराना कॉलोनी में अवैध रेत से भरा वाहन खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई। वहीं 17 सितंबर को सबलगढ़ पुलिस ग्राम चोखपुरा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंबल नदी की अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने करीब नौ लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और राजसात की कार्रवाई के लिए वाहन वन विभाग को सुपुर्द किया।3
- विद्युत चोरों के खिलाफ कंपनी की सख्त कार्यवाही सतत् जारी। अंबाह । कटिया डालकर विद्युत का उपयोग करने वालों के खिलाफ कंपनी की सख्त व सतत् कारवाई जारी है और लगातार सतत निगरानी , हर दिन शहर भर में जांच अभियान चलाकर अवैध कटिया धारी कनेक्शन काटे जा रहे हैं और उनके द्वारा उपयोग किया जा रहा प्रतिबंधित सफेद तार,जप्त कर नियमानुसार कारवाई जारी है गुरुवार को भी शहर के गुलाबपुरा क्षेत्र में कंपनी ने कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से कटिया डालकर विधुत उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की व लगभग 40किलो सफेद तार जब्त किया इस कार्रवाई में शहर जेई महेश हिहोर, लाइनमैंन नामदेव, सूरज तोमर,गार्ड श्यामसुंदर शर्मा, गौरव तोमर, सोनू अन्य स्टाफ की मौजूदगी रही 4
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिमनी में विशेष कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा के नेतृत्व में हुआ स्वागत अम्बाह/दिमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज दिमनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में दिमनी टोल प्लाजा पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं दिमनी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर के प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था और आज उनका 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। **कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजन में सहभागिता की।**1
- भिंड में पुराने रेलवे स्टेशन पर बनने जा रहा है मॉल संतोषी माता मंदिर के सामने भिंड भिंड में पुराने रेलवे स्टेशन को 12 साल के लिए लीज पर दे दिया गया है अब यहां पर माल बनाया जा रहा है1
- ठेले पर फल बेच रहा था, सरिया-पाइप लेकर पहुंच गए हमलावर पगार रोड पर पुराने विवाद में मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल, चार पर FIR जौरा। पगार रोड स्थित वार्ड क्रमांक 18 में फल का ठेला लगाने वाले 40 वर्षीय सुनील प्रजापति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर जौरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील के अनुसार 16 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपने फल के ठेले पर मौजूद था। इसी दौरान लालू त्यागी, सूरज त्यागी, सौरभ त्यागी और भावेश भदौरिया वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सरिया और पाइप से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके सिर, पीठ, हाथ, गर्दन, छाती और पैर में चोटें आई हैं। शोर सुनकर मोनू प्रजापति और सलमान यादव ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट के आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।1
- दिनदहाड़े चली गोलियां हजीरा क्षेत्र में मचा हड़कंप 2 लोगो को लगी गोली पुलिस जांच में जुटी! दिनदहाड़े चली गोलियां हजीरा क्षेत्र में मचा हड़कंप 2 लोगो को लगी गोली पुलिस जांच में जुटी! आरामिल क्षेत्र में गोलीबारी मामला सामने आया है जिसमें पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। ग्वालियर। थाना हजीरा क्षेत्र के आरामिल में देर रात गोली चलने से अजय तोमर और शादिक खान घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पैसे के लेनदेन को लेकर हुए आपसी विवाद के दौरान धीरज तोमर और बेटू भदौरिया द्वारा गोली चलाने की बात सामने आ रही है। गोली लगने से दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन उन्हें उपचार के लिए JAH अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और गोली चलने के कारणों तथा आरोपियों की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।1
- झूठी एफआईआर के आरोप को लेकर युवा नेता विपिन यादव अपने समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे,जहां उन्होंने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन क्या कहा* झूठी एफआईआर के आरोप को लेकर युवा नेता विपिन यादव अपने समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे,जहां उन्होंने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन क्या कहा*1