Shuru
Apke Nagar Ki App…
gram lohari block charkhari jila Mahoba Uttar Pradesh alohari gaon ke Shiv Mandir ke samne ki nali hai gandi nali Ishq ka Nirman nahin hua hai abhi tak 5 sal mein
Jitendra Rajpoot
gram lohari block charkhari jila Mahoba Uttar Pradesh alohari gaon ke Shiv Mandir ke samne ki nali hai gandi nali Ishq ka Nirman nahin hua hai abhi tak 5 sal mein
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बाहर नेशनल हाईवे-34 पर नरायच के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी नरायच निवासी शाहिद बाबू पुत्र महबूब की चार पहिया गाड़ी भी चपेट में आ गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक पलट गया, जिससे नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर रास्ता खुलवाया। काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु रूप से चालू कराया जा सका। पुलिस के अनुसार इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल यातायात सामान्य हो गया है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई पक्ष शिकायत दर्ज कराता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- गंगा में मिल रहा फैक्ट्री का दूषित पानी, ऋषिकेश से वीडियो वायरल #Rishikesh #GangaPollution #EnvironmentalCrisis #BreakingNews #ViralVideo #IndiaNews #SaveGanga #WaterPollution #TrendingNow #EcoAlert #PublicConcern #GreenIndia #NewsUpdate1
- गुरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मडोरी में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी मोटरसाइकिल से तीन पहिया टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान हरि प्रकाश (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी ग्राम करगुवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और पीछे से तीन पहिया टैक्सी में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल को उठाया और निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उसे चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्ती बरतने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- अनुसार युवक को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत मानते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की तैयारी के दौरान युवक को होश आ गया। होश में आते ही वह घबराकर बिना कपड़ों के ही वहां से बाहर की ओर भाग निकला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे संभाला और तत्काल दोबारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by गणेश यादव1
- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम 3 लाख 58 हजार 600 रुपये,एक अवैध तमंचा,कारतूस और स्कैनर मशीन बरामद की है।1
- Jhansi- झाँसी के ग्राम सीजवाहा मैं बिना मान्यता के चल रहा था DPS झाँसी, जाँच मैं पाया गया गया. की सच मै यह बिना मान्यता प्राप्त के चल रहा था. और मान्यता प्रपत्र नहीं दिखाने पर स्कूल का संचालन बन्द करने के निर्देश जारी.! #brekingnews #jhansi #post #everyone #highlights #friends #followers1
- बांदा- जनपद बांदा में गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी महिला सभा का आक्रोश सामने आया है। संगठन की महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। समाजवादी महिला सभा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति को सुचारु नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे देश, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस समस्या का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है, जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रही हैं। संगठन ने केंद्र और प्रदेश सरकार के उस बयान को भी कठघरे में खड़ा किया है, जिसमें गैस की कोई कमी न होने की बात कही गई है। महिला सभा का कहना है कि यह बयान पूरी तरह जमीनी हकीकत से दूर है और आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करता है। महिला सभा ने मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई, तो समाजवादी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है और अब सभी की नजरें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।1
- त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन! बांदा में डीआईजी, डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च बांदा में आगामी नवरात्रि और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। डीआईजी, डीएम और एसपी ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान आम लोगों, व्यापारियों और महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील भी की। #Banda #RouteMarch #UPPolice #FestivalAlert #Navratri2026 #EidUlFitr #MissionShakti #LawAndOrder #BreakingNews1