*नरौली में मनरेगा कार्यों की दोबारा जांच, घंटों चली नाप-जोख; रिपोर्ट पर आपत्ति के बाद फिर उतरी टीम* *नरौली में मनरेगा कार्यों की दोबारा जांच, घंटों चली नाप-जोख; रिपोर्ट पर आपत्ति के बाद फिर उतरी टीम* छह विकास कार्यों की धरातल पर हुई पैमाइश, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद; जिला कार्यक्रम अधिकारी बोले—कमियां मिलीं तो जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई सहजनवा/गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौली में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत एक बार फिर जांच के दायरे में आ गई है। पूर्व में हुई जांच की रिपोर्ट पर शिकायतकर्ताओं द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को गठित टीम गांव पहुंची और शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की धरातल पर घंटों नाप-जोख और जांच-पड़ताल की। ग्राम पंचायत नरौली निवासी काशी यादव और रिपुसूदन गुप्ता ने पिछले वर्षों में गांव में मनरेगा के तहत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पिछले वर्ष जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से जांच टीम गठित कर गांव में जांच कराई गई और उसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी गई थी।बताया जा रहा है कि पूर्व की जांच रिपोर्ट से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद मामले की दोबारा जांच के लिए टीम गठित की गई। शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्रा और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक राय के नेतृत्व में टीम नरौली पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित विकास कार्यों की मौके पर पैमाइश की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और घंटों तक नाप-जोख तथा स्थलीय जांच का सिलसिला चलता रहा। मिनवा सिवान से आशा पब्लिक स्कूल तक मिट्टी कार्य। मिनवा सिवान से नहर पुलिया तक नहर के दोनों तरफ साफ-सफाई एवं पटरी निर्माण। नहर पुलिया डोहरिया कला सिवान तक नहर के दोनों तरफ साफ-सफाई एवं पटरी निर्माण। नहर से रामशरण के खेत तक मिट्टी कार्य। झझवा पोखरी का सुंदरीकरण एवं जीरो धार कार्य। बिशनपुर से नहर तक नाला खुदाई कार्य। जांच टीम ने इन कार्यों की मौके पर पैमाइश करते हुए अभिलेखों और वास्तविक स्थिति के आधार पर बारीकी से पड़ताल की। दोबारा जांच को लेकर गांव में भी दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी गोरखपुर डॉ. अभिनव कुमार मिश्रा ने बताया कि तथ्यों और स्थलीय जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जांच में जिन बिंदुओं पर कमियां या अनियमितताएं पाई जाएंगी, उनमें जिम्मेदारी तय कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब निगाहें दोबारा की गई जांच की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि शिकायतकर्ताओं द्वारा उठाए गए आरोपों में कितनी सत्यता है और मनरेगा के इन विकास कार्यों में किसी स्तर पर अनियमितता हुई है या नहीं।
*नरौली में मनरेगा कार्यों की दोबारा जांच, घंटों चली नाप-जोख; रिपोर्ट पर आपत्ति के बाद फिर उतरी टीम* *नरौली में मनरेगा कार्यों की दोबारा जांच, घंटों चली नाप-जोख; रिपोर्ट पर आपत्ति के बाद फिर उतरी टीम* छह विकास कार्यों की धरातल पर हुई पैमाइश, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद; जिला कार्यक्रम अधिकारी बोले—कमियां मिलीं तो जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई सहजनवा/गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौली में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत एक बार फिर जांच के दायरे में आ गई है। पूर्व में हुई जांच की रिपोर्ट पर शिकायतकर्ताओं द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को गठित टीम गांव पहुंची और शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की धरातल पर घंटों नाप-जोख और जांच-पड़ताल की। ग्राम पंचायत नरौली निवासी काशी यादव और रिपुसूदन गुप्ता ने पिछले वर्षों में गांव में मनरेगा के तहत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पिछले वर्ष जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से जांच टीम गठित कर गांव में जांच कराई गई और उसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी गई थी।बताया जा रहा है कि पूर्व की जांच रिपोर्ट से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद मामले की दोबारा जांच के लिए टीम गठित की गई। शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी
डॉ. अभिनव कुमार मिश्रा और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक राय के नेतृत्व में टीम नरौली पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित विकास कार्यों की मौके पर पैमाइश की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और घंटों तक नाप-जोख तथा स्थलीय जांच का सिलसिला चलता रहा। मिनवा सिवान से आशा पब्लिक स्कूल तक मिट्टी कार्य। मिनवा सिवान से नहर पुलिया तक नहर के दोनों तरफ साफ-सफाई एवं पटरी निर्माण। नहर पुलिया डोहरिया कला सिवान तक नहर के दोनों तरफ साफ-सफाई एवं पटरी निर्माण। नहर से रामशरण के खेत तक मिट्टी कार्य। झझवा पोखरी का सुंदरीकरण एवं जीरो धार कार्य। बिशनपुर से नहर तक नाला खुदाई कार्य। जांच टीम ने इन कार्यों की मौके पर पैमाइश करते हुए अभिलेखों और वास्तविक स्थिति के आधार पर बारीकी से पड़ताल की। दोबारा जांच को लेकर गांव में भी दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी गोरखपुर डॉ. अभिनव कुमार मिश्रा ने बताया कि तथ्यों और स्थलीय जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जांच में जिन बिंदुओं पर कमियां या अनियमितताएं पाई जाएंगी, उनमें जिम्मेदारी तय कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब निगाहें दोबारा की गई जांच की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि शिकायतकर्ताओं द्वारा उठाए गए आरोपों में कितनी सत्यता है और मनरेगा के इन विकास कार्यों में किसी स्तर पर अनियमितता हुई है या नहीं।
- हिंदी शब्दों को प्रथमिकता दें जो शब्द हिंदी में उपलब्ध हैं उसी का उपयोग करें1
- 'गाली-गलौज से कभी समाधान नहीं निकलता' - PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश | भारत के लिए मिलकर काम करने की अपील1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: जंतर-मंतर पर अभद्रता करने वाले बच्चों को सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य... #narandermodi #narendramodi_primeminister1
- गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता बस्ती में हुई शुरू गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को बस्ती में शुभारंभ हो गया। मिनी पुलिस लाइन स्थित अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में SP डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अपनी निशानेबाजी और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी रायफल, रिवॉल्वर और पिस्तौल शूटिंग के अलावा अलार्म एफिशिएंसी रेस में भी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 3 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे पुलिस लाइन, बस्ती में होगा। समापन समारोह में DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। वे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में ASP श्यामकांत, CO कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, CO पुलिस लाइन कुलदीप सिंह यादव, RI ब्रजेश कुमार पटेल, नेशनल शूटर मुकीम सिद्दीकी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पीड़ित पहुंचा SSP कार्यालय लगाया न्याय की गुहार। गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाले गीडा थाना क्षेत्र के खरेला ग्राम सभा में दबंगों ने किया मारपीट, पीड़ित की पुत्री के साथ किया छेड़खानी FIR दर्ज लेकिन पीड़ित को न्याय की उम्मीद। पहुंचा SSP कार्यालय सुनाई अपनी पीड़ा डर की वजह से घर से बाहर पूरा परिवार।1
- तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr1
- गोरखपुर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला | CM योगी के गृह जनपद में अपराध पर उठे सवाल | Rajesh Tiwari1
- गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो का आरोपी फरार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागने का आरोप,सभी बैरकों की गिनती शुरू गोरखपुर जिला कारागार से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी के कथित रूप से पेड़ के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है,जबकि जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार से एक बंदी के फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी कथित रूप से जेल परिसर में मौजूद एक पेड़ के सहारे दीवार पार कर फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन को 18 जुलाई को एक युवती से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जेल में अचानक विपिन के लापता होने की सूचना फैली।इसके बाद बंदी रक्षकों के साथ ही जेल प्रशासन भी सक्रिय हो गया।सभी बैरकों के बंदियों को बाहर निकालकर गिनती शुरू कराई गई।लेकिन विपिन का कहीं पता नहीं चल पाया है।शाहपुर पुलिस भी बंदी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में बांसगांव थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि जेल में अभी गिनती चल रही है। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।1