Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में संचालित बालाजी गैस सर्विस एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। कई दिनों से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
Rahul Ratna
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में संचालित बालाजी गैस सर्विस एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। कई दिनों से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोंडा : अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान। मिट्टी खनन से बने गड्ढे में गिरकर 5 वर्षीय मासूम अमन की मौत। सगे बड़े भाई मोनू प्रजापति को स्थानीय लोगों ने बचाया। एसबीएफ़ ब्रिक फील्ड मालिक फिरोज नियाजी द्वारा कराया गया था मिट्टी खनन। मिट्टी खनन से बने बड़े गड्ढे में बरसात के कारण भरे पानी में गिरकर हुई मासूम की मौत। गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर चौराहे का मामला।1
- प्रसूता के ऑपरेशन में लापरवाही मिलने पर मेडिवे हास्पिटल सील पीड़ित पक्ष के शिकायत पर हुआ कार्यवाही समय जनता की आवाज 647 गुलशाद खान बलरामपुर। सीएमओ कार्यालय से चंद दूरी पर संचालित मेडीवे हॉस्पिटल में गर्भवती का ऑपरेशन करने के बाद उसके पेट में गॉज (सर्जिकल स्पंज) छोड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। चार सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसीएमओ डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव की टीम ने शनिवार को अस्पताल को सील कर दिया है। महिला सर्जन और चिकित्साधिकारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बीते दिन पीड़ित पति अजय तिवारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी अंजू देवी का पांच सितंबर 2025 को मेडीवे हॉस्पिटल में सिजेरियन प्रसव कराया था। ऑपरेशन से एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसका नाम आर्या रखा गया है। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। तब उसने मेडीवे हॉस्पिटल में दोबारा महिला चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच कराकर फिर से दवाएं दी, लेकिन आराम नहीं हुआ। हालत ज्यादा खराब होने पर महिला चिकित्सक ने रेफर का पर्चा बना दिया और अपने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। उसके बाद मैनें अपनी पत्नी का इलाज बहराइच स्थित एक अस्पताल में कराया। वहां जांच के दौरान पता चला कि अंजू के पेट में गॉज (सर्जिकल स्पंज) फंसा हुआ है, जिससे आंत में सड़न पैदा हो गया है। अंजू की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही थी। आनन-फानन में पहले एक बार बाईपास सर्जरी और बाद में आंतों का दोबारा उपचार कराना पड़ा। इसमें करीब छह लाख रुपये खर्च हो गए। मेडीवे हास्पिटल में लापरवाहीपूर्वक ऑपरेशन का खामियाजा उसके परिवार को भुगतना पड़ रहा है। गंभीर लापरवाही के खिलाफ महिला चिकित्सक व अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शिकायत की जांच के लिए चार सदस्य टीम बनाई थी। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव नेतृत्व में टीम ने पीड़ित और अस्पताल संचालक, चिकित्सक से बयान लिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर सील की कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर पटल सहायक राजेश सिंह मौजूद रहे।1
- Post by अजय यादव1
- मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण हो रहा मजबूत श्रावस्ती! पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन तथा चंद्रकेश सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में श्रावस्ती जनपद में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है।इसी क्रम में थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें “शक्ति दीदी” बनकर निडरता के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी गई। महिलाओं को ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं, UPCOP ऐप और CCTNS प्रणाली के उपयोग के बारे में जानकारी देकर डिजिटल माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। जनपद के सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाओं को त्वरित और प्रभावी सहायता मिल सके। यह अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिससे समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण मजबूत हो रहा है।1
- 🚨 Shravasti की बदहाल सड़क ने खोली प्रशासन की पोल! 😱 🌧️ हल्की बारिश में सड़क बनी तालाब | ग्रामीण परेशान 🚧 📌 Add Caption: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के शिव बालक पुरवा, पोस्ट परशुरामपुर गांव में काली मंदिर के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। हल्की बारिश होते ही सड़क तालाब बन जाती है। कीचड़, गंदगी और पानी से राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब सवाल ये है कि प्रशासन कब जागेगा? 🚨 📍स्थान: Shiv Balak Purva, Shravasti (UP) 🎥 रिपोर्ट: 🔥 Hashtags: #Shravasti #UPNews #BreakingNews #RoadProblem #ViralNews RainProblem VillageNews KaliMandir AjaypalShravasti TrendingNow IndianNews UttarPradesh RoadIssue PublicVoice NewsReel InstaNews ViralVideo ShravastiNews DMNews DGreatShravasti 📩 DM के लिए Tag: @dmshravasti @dm_up @upgovt @myogiadityanath @cmofficeup 📺 D Great Shravasti Channel Tag: @dgreatshravasti @shravastinews @shravasti_live @news_shravasti @upbreakingnews 📡 News Channel Tags (Shravasti / UP Related): @aajtak @abpnews @zeenews @indiatvnews @news18india @amarujala @dainikjagran @livehindustan @tv9bharatvarsh @ndtvindia @etvbharatup @uptakofficial1
- यादव मित्र सेवा केंद्र एवं वाहन बीमा सेंटर प्रो अनेक कुमार यादव मोबाईल नम्बर 8960644187,9569300630 पता सेमरी चौराहा भिनगा श्रावस्ती1
- 2021 mai lga hai inter lock but barish mai water nahi nikal ta hai pani bura rahta hai2
- गोंडा : बिजली विभाग की लापरवाही फिर से एक बेजुबान के लिए बनी काल। बरसात में बिजली करंट उतरने से गई बेज़ुबान की जान। जर्जर तार के टूटने से खंभे में उतरा करंट। 3 महीने से लोग जर्जर तार व खंभे की कर रहे हैं शिकायत। सूचना पर जेसीबी से मृत सांड को ले गई नगर पालिका। शाहर के मोहल्ला मालवीय नगर के गुरुद्वारा के पास की घटना।1