Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajasthani ke Sanskriti ke anusar shadiya ke liye bahut bade gf 💓 ho gya tha ki ab ujghj hai ki aap download kar lo aur Ko bhi nahi hai ki jisko mile hain to you are right now I love 8
Jk Fact
Rajasthani ke Sanskriti ke anusar shadiya ke liye bahut bade gf 💓 ho gya tha ki ab ujghj hai ki aap download kar lo aur Ko bhi nahi hai ki jisko mile hain to you are right now I love 8
More news from राजस्थान and nearby areas
- “Mahoday, hame 12 din ho gaye hain dharne par baithe hue, lekin abhi tak koi prashasanik karvahi nahi hui hai. Kripya turant sthaniya prashasan ko nirdesh dekar rasta khulvane ki kripa karen.”3
- रानीवाड़ा क्षेत्र के रामपुरा सिलासन गांव में भीषण गर्मी के बीच वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के लिए राहत पहुंचाने वाली सराहनीय पहल सामने आई है। जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह राव ने अपने निजी कृषि फार्म से पाइपलाइन जोड़कर सूखे पड़े बांध में पानी छोड़ा, जिससे क्षेत्र के वन्यजीवों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों के अनुसार बांध पूरी तरह सूख चुका था और आसपास पानी का कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं था। ऐसे में सज्जन सिंह राव ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने खेत से पाइपलाइन के माध्यम से बांध तक पानी पहुंचाया। इससे इलाके में विचरण करने वाले वन्यजीवों के लिए पेयजल की व्यवस्था हो सकी। यह क्षेत्र बीहड़ और जंगली भूभाग होने के कारण यहां बड़ी संख्या में नीलगाय, हिरण, खरगोश, बंदर, कछुए, तीतर, बटेर समेत अनेक छोटे-बड़े पक्षी और जीव-जंतु निवास करते हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों के पशु भी इसी बांध पर पानी पीने आते हैं। सज्जन सिंह राव ने बताया कि गर्मियों में हर वर्ष जल संकट गहराने पर वन्यजीवों को काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने बांध में पानी छोड़ने का निर्णय लिया, ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि राव हर साल गर्मी के मौसम में इस प्रकार सेवा कार्य करते हैं। बांध में पानी भरने से पूरे आसपास के जंगली क्षेत्र में रहने वाले पशु-पक्षियों को राहत मिली है। लोगों ने इस पहल को पुण्य और प्रेरणादायक कार्य बताया है।4
- आबूरोड। नेशनल कराटे टूर्नामेंट में आबूरोड के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। जिला सचिव आई.एस. राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 व 19 अप्रैल को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराटे टूर्नामेंट में आबूरोड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में खिलाड़ी केवल 1 गोल्ड और 1 सिल्वर ही नहीं, बल्कि अन्य वर्गों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए कुल 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। जिसमे मोइसा केला ने गोल्ड एवं सिल्वर, किशन यादव ने गोल्ड एवं सिल्वर, दृष्टि तिवारी सिल्वर एवं ब्राउंज, ईसाय केला सिल्वर, शानू सोनी ने ब्राउंज मैडल हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 800 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कराटे कोच जसवंत कुमार, कनक सिंह, महेश कुमार, मुकेश धनराज, कुंदन कुमार, चंदा मीणा एवं अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।4
- आहोर रोडला में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र शुभारंभ: प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ सहित अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया : विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के अथक प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को मिलेंगी नवीन खरीद केन्द्र की सुविधा:- रोडला सहित क्षेत्र के किसानों को राहत देने के उद्देश्य से स्थानीय भूती ग्राम सेवा सहकारी समिति भूती के केन्द्र रोडला में न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP)पर गेहूं खरीद केन्द्र का हुकमसिंह राठौड़ प्रशासक ग्राम पंचायत रोडला, विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, समिति के सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,व्यवस्थापक सुरेश चौधरी सहित सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी व प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने कहा कि खरीद केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। वहीं खरीद केन्द्र पर तौल, भुगतान और पंजीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है । साथ ही विधायक ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। गेहूं के लिए रु 2735 समर्थन मूल्य निर्धारित:- व्यवस्थापक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए रू 2735 का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों की फसल खरीदने के लिए परिसर में ही समर्थन मूल्य का कांटा लगाया गया हैं। जहां किसानों की फसलों की तुलाई का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का जताया आभार:- राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड सरकारी समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र रोडला में शुभारंभ करने पर किसानों द्वारा विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि इससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके लिए विधायक का दुरभाष से आभार व्यक्त किया। वहीं किसानों में उत्साह देखा गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथि:- प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, समिति सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,उप सरपंच बाबुलाल गर्ग , वार्डपंच महावीर सिंह दहिया, जोगाराम कुमावत, अशोक सिंह राठौड़, मोतिसिंह , शंकरपुरी गोस्वामी,खीमाराम रेड्डी, महावीर सिंह चौहान, अशोक कुमावत, संजयपुरी कवराडा , रामेश्वर सिंह, जयसिंह राजपुरोहित, तखतसिंह , सवाई सिंह, करतार सिंह,लादुराम भील , तेजसिंह, ताराराम कुमावत, पेमाराम सैन , अर्जुनसिंह , दलपत सिंह , गणपत मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु रहे मौजूद।2
- Post by सुरेश कुमार1
- देश के प्रधानमंत्री का यह अंदाज देश में जमकर हो रहा है वायरल1
- Post by Pukhraj soni1
- रानीवाड़ा में पिछले करीब 15 दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी सुबह 11 बजे बिजली विभाग कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और धरना देकर बिजली व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष छैल सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार सेन फोन कॉल का जवाब नहीं देते और समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारी रमेश कुमार माली ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से छोटे व्यापारियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वेल्डिंग वर्कशॉप, बॉडी रिपेयरिंग की दुकानें, आटा चक्की, जूस सेंटर, होटल और सर्विसिंग सेंटर सहित कई व्यवसाय प्रभावित हैं। बिजली नहीं होने से बाजार में गर्मी और बढ़ जाती है, जिससे ग्राहक भी दुकानों पर आने से बचते हैं। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सहायक अभियंता अनिल कुमार सेन मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने चेतावनी के साथ धरना समाप्त कर दिया। व्यापारियों ने साफ कहा कि यदि तय समय में स्थिति नहीं सुधरी तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरने में रमेश कुमार माली, कांतिलाल प्रजापत, चंदन सिंह सोलंकी, मसराराम प्रजापत, सतीश कुमावत, कांतिलाल महेश्वरी, पहाड़सिंह, दिनेश रावल, भंवरसिंह, रणछोड़ाराम चौधरी, केरनाथ, छोटूसिंह, भंवरलाल मोदी, हरीश पुरोहित, दीपक माली और वसनाराम देवासी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।1