Shuru
Apke Nagar Ki App…
UGC रोलबैक की मांग को लेकर गांधी पार्क में जुटा सवर्ण समाज.. केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए नारे; बैरियर हटाने की कोशिश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा फिरोजाबाद। UGC के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने गांधी पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UGC के नियमों को तत्काल रोलबैक किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान गांधी पार्क चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को हटाने की कोशिश को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल ने बैरियर लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। #Highlight #followers #Firozabad
Gaurav Mishra patrakaar
UGC रोलबैक की मांग को लेकर गांधी पार्क में जुटा सवर्ण समाज.. केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए नारे; बैरियर हटाने की कोशिश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा फिरोजाबाद। UGC के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने गांधी पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UGC के नियमों को तत्काल रोलबैक किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान गांधी पार्क चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को हटाने की कोशिश को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल ने बैरियर लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। #Highlight #followers #Firozabad
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 20/9/2026 को रामगड़ रोड पर AIMIM party सदस्य्ता कैंप लगाया गया जिसमे पूरुषो के साथ साथ महिलाओ ने भी बड़ चढ़ कर सदस्य्ता ग्रहण की यह प्रोग्राम जिला अध्यक्ष आसिफ इक़बाल साहब और महानगर अध्यक्ष नासिर खान साहब की अध्यक्षता मे किया गया जिसमे जिला और महानगर दोनों टीमों के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे....1
- फ़िरोज़ाबाद रामगढ़ रोड पर AIMIM का विशाल सदस्यता अभियान कैंप आयोजित। पुरुषों और महिलाओं सहित लगभग 600 लोगों ने ली मजलिस की सदस्यता... #AIMIM #FirozabadNews #AsaduddinOwaisi #AIMIMFirozabad #RamgarhRoad #MembershipDrive #FirozabadNewsTimes24 #Owaisi #UPPolitics #Majlis #AsifSahab #NasirKhan #MohammadJavedAli #FirozabadPolitics #AIMIMUP1
- ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से गूंजा समारोह, विधायक सर्वेश यादव का मनाया जन्मदिन धूमधाम से मना सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव का जन्मदिन: बोले- 'जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह ही मेरी असली ताकत सिरसागंज। समाजवादी पार्टी के सिरसागंज विधायक सर्वेश सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को क्षेत्र में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, समर्थक, पदाधिकारी एवं शुभचिंतक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह का आयोजन लोकसभा चुनाव कार्यालय, वाईपास, करहरा रोड, सिरसागंज में किया गया। कार्यक्रम स्थल को समाजवादी पार्टी के झंडे के रंगों वाले गुब्बारों से सजाया गया था। जैसे ही विधायक सर्वेश यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक को गुलाबी साफा पहनाकर एवं फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने स्वागत किया। समारोह में मौजूद लोगों के बीच जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई । इस दौरान सपा के नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष सरोज शर्मा समाजसेवी पंडित सीताराम शर्मा. अशफाक अहमद. डा० भुवनेश यादव. प्रतिनिधि नीरज यादव.अशोक यादव. बबलू यादव. एव स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा।4
- ठाकुर वीरी सिंह इंटर कॉलेज में होगा रामलीला का भव्य मंचन कमेटी ने शुरू कराई साफ सफाई टूंडला। नगर टूंडला रामलीला कमेटी द्वारा नवनिर्मित रामलीला मंचन स्थल बीरी सिंह इंटर कॉलेज में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने परिसर में साफ सफाई का कार्य शुरू कराया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र धाकरे उर्फ रघू ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से बीरी सिंह इंटर कॉलेज परिसर में श्रीरामलीला का भव्य मंचन कराया जाएगा। प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा रामलीला मंचन के लिए इसी स्थान को चिन्हित किया गया है।उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व श्री हनुमान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर एक ही परिसर में रामलीला और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने से भीड़ का दबाव बढ़ने की आशंका जताई थी तथा रामलीला के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने की मांग की थी। इसके बावजूद अब बीरी सिंह इंटर कॉलेज को रामलीला मंचन के लिए निर्धारित किया गया है।रामलीला कमेटी अध्यक्ष ने जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि नई जगह पर श्रीरामलीला का मंचन पहले से अधिक भव्य तरीके से कराया जाएगा।साथ ही ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए ध्वनि व्यवस्था को मैदान तक सीमित रखा जाएगा, जिससे बाहर तेज आवाज न पहुंचे। Updated News-21/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- सत्यार्थ न्यूज़ फतेहाबाद आगरा। पैमाइश के बाद मुड्डियां लगाने को लेकर विवाद, धमकी का आरोप फतेहाबाद : बरीपुरा में कृषि भूमि की पैमाइश के बाद चिन्हित स्थानों पर मुड्डियां लगाने को लेकर विवाद हो गया। कैलाशी ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में विपक्षियों पर गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और जमीन पर कब्जा न छोड़ने का आरोप लगाया है। कैलाशी के अनुसार, मौजा बरीपुरा की गाटा संख्या 461 की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की टीम गठित की गई थी। 12 अगस्त को नायब तहसीलदार समेत राजस्व अधिकारियों ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश की। करीब 95 प्रतिशत पैमाइश पूरी होने के बाद मुड्डियां लगाने के लिए स्थान भी चिन्हित किए गए थे। बारिश शुरू होने पर कार्रवाई रोकनी पड़ी। आरोप है कि बारिश रुकने के बाद चिन्हित स्थानों पर मुड्डियां लगाई जा रही थीं, तभी रामदीन, राजेंद्र, सुनील, अनिल, धीरज और कालू समेत अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने मुड्डियां लगाने का विरोध किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षियों ने जमीन पर कब्जा न छोड़ने की बात कही। कैलाशी ने पुलिस बल की मौजूदगी में चिन्हित स्थानों पर मुड्डियां लगवाने और भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम ने इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र को मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फतेहाबाद से संवाददाता कमल सिंह चौहान फतेहाबाद आगरा। पैमाइश के बाद मुड्डियां लगाने को लेकर विवाद, धमकी का आरोप फतेहाबाद : बरीपुरा में कृषि भूमि की पैमाइश के बाद चिन्हित स्थानों पर मुड्डियां लगाने को लेकर विवाद हो गया। कैलाशी ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में विपक्षियों पर गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और जमीन पर कब्जा न छोड़ने का आरोप लगाया है। कैलाशी के अनुसार, मौजा बरीपुरा की गाटा संख्या 461 की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की टीम गठित की गई थी। 12 अगस्त को नायब तहसीलदार समेत राजस्व अधिकारियों ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश की। करीब 95 प्रतिशत पैमाइश पूरी होने के बाद मुड्डियां लगाने के लिए स्थान भी चिन्हित किए गए थे। बारिश शुरू होने पर कार्रवाई रोकनी पड़ी। आरोप है कि बारिश रुकने के बाद चिन्हित स्थानों पर मुड्डियां लगाई जा रही थीं, तभी रामदीन, राजेंद्र, सुनील, अनिल, धीरज और कालू समेत अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने मुड्डियां लगाने का विरोध किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षियों ने जमीन पर कब्जा न छोड़ने की बात कही। कैलाशी ने पुलिस बल की मौजूदगी में चिन्हित स्थानों पर मुड्डियां लगवाने और भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम ने इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र को मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फतेहाबाद से संवाददाता कमल सिंह चौहान1
- फतेहाबाद में गणेश पंडाल में धूमधाम से मनाया गया राधा अष्टमी उत्सव, बच्चों ने सजाई मनमोहक झांकियां कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला राजपूत स्थित गणेश पंडाल में राधा अष्टमी के पावन पर्व पर राधा रानी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंडाल को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विघ्न विनायक गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। पुजारी द्वारा गणेश जी का आह्वान कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा की महा आरती की गई, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महा आरती के पश्चात राधा अष्टमी उत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा रानी के स्वरूप में सज-धजकर मनमोहक झांकियां प्रदर्शित कीं। छोटे-छोटे बच्चों ने राधा रानी की वेशभूषा धारण कर मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पंडाल में मौजूद सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने राधा रानी के भजनों पर सुंदर नृत्य और भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। "राधे-राधे" और "जय श्री राधे" के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने राधा रानी की झांकियों का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने बताया कि गणेश उत्सव के साथ-साथ राधा अष्टमी का यह संयुक्त आयोजन क्षेत्र में प्रेम और भक्ति का संदेश देता है। इस अवसर पर जितेंद्र गुप्ता नीसू, अंकित गुप्ता, सुलभ झा ,मयंक गुप्ता, आलोक गुप्ता ,आर्यन गुप्ता, अमन, आदर्श ,यान्नी झा,तान्या गुप्ता, युक्ति गुप्ता, प्रीति समेत अनेक लोग मौजूद रहे। सहित मोहल्ले के अनेक गणमान्य लोग, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- टूण्डला में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव और राधा अष्टमी MTF news टूण्डला के न्यू इन्द्रा नगर, खरा रोड स्थित राघव निवास में श्री नारायण सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव के तहत राधा अष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गणेश पंडाल में 56 भोग और मध्य आरती का भी आयोजन हुआ, जिसमें कॉलोनी के पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष सोमिया राघव, कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मुख्य सलाहकार गीता शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक अरुण राघव, नेपाल सिंह, शिवा सिसोदिया और जयंत राघव का विशेष योगदान रहा। वहीं समिति के सदस्य प्रीती, बिंदु, मंजू, नीलम, गुड़िया, मधु, मिथलेश, शशि उपाध्याय, सुमन, प्रीती धाकरे, कंचन, दरवेश देवी, खुशबू राघव, उपदेश सिंह, सोनी, संगीता, पूजा, रीमा, प्रिया राँगोरिया, प्रियंका, सरिता, कल्पना, सुमन, आशा, आभा तिवारी, बीना चौहान, बेवी सोलंकी, विद्या राघव, शिवानी प्रिया, अनाया, जानवी और खुशी राघव समेत समस्त कॉलोनीवासियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम स्थल— राघव निवास, न्यू इन्द्रा नगर, खरा रोड, टूण्डला, फिरोजाबाद।1
- शांति नगर में बड़ा हादसा कई घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट 4 मासूम झुलसे, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती विधायक मनीष असीजा पहुंचे ट्रॉमा सेंटर MTF news फिरोज़ाबाद के शांति नगर से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट के बाद करीब 50 घरों में करंट दौड़ने की घटना हुई। इस दौरान एक ही परिवार के चार बच्चे झुलस गए और घर में आग लगने की भी सूचना है। घटना के बाद चारों बच्चों को इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फिरोज़ाबाद सदर विधायक मनीष असीजा भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। फिलहाल हादसे की वजह और विद्युत आपूर्ति में आई तकनीकी खराबी को लेकर संबंधित विभाग की जांच तथा आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।1