logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कहलगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की असामयिक मृत्यु उपरांत शोक सभा आयोजित कहलगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की असामयिक मृत्यु से पूरे नगर पंचायत परिवार में शोक की लहर व्याप्त है.मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में उनकी मौत के बाद गुरुवार को नगर पंचायत कहलगांव कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, विभिन्न वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

16 hrs ago
user_Usha devi
Usha devi
पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
16 hrs ago
33196349-3f30-470f-9fa8-3b8be319fed7

कहलगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की असामयिक मृत्यु उपरांत शोक सभा आयोजित कहलगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की असामयिक मृत्यु से पूरे नगर पंचायत परिवार में शोक की लहर व्याप्त है.मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में उनकी मौत के बाद गुरुवार को नगर पंचायत कहलगांव कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, विभिन्न वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

More news from बिहार and nearby areas
  • इस विडियो को देखिए और शेयर करे ताकि और आदमी देख सकें।
    1
    इस विडियो को देखिए और शेयर करे ताकि और आदमी देख सकें।
    user_Roushan Kumar
    Roushan Kumar
    Farmer पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • जग के पालनहार है श्री हरि भगवान🙏🌼
    1
    जग के पालनहार है श्री हरि भगवान🙏🌼
    user_Usha devi
    Usha devi
    पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री, दोनों पैर झुलसे — बिना सेफ्टी उपकरण के कर रहा था मरम्मत कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित पीएनटी चौक के समीप पावर हाउस ग्रिड में बुधवार देर रात बिजली मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मिस्त्री की पहचान मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा बसंतपुर निवासी मोहम्मद हाशिम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह सरकारी बिजली मिस्त्री है और करीब चार साल पहले ही नौकरी में आया था। बुधवार रात करीब 12 बजे क्षेत्र में बिजली खराब हो गई थी। जिसके बाद शटडाउन लेने के बाद हाशिम मरम्मत कार्य के लिए 11 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़ा। इसी दौरान जैसे ही उसने तार को छुआ। वह तेज करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। करंट लगने से उसके शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। खासकर दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी डॉक्टरों ने हालत नाजुक पाते हुए गुरुवार को बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि हादसे के वक्त मिस्त्री ने कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखा था। आमतौर पर बिजली मरम्मत के दौरान ग्लव्स, हेलमेट और रबर के जूते जैसे सेफ्टी उपकरण अनिवार्य होते हैं। लेकिन इनके अभाव में यह हादसा और भी गंभीर हो गया। घायल हाशिम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान जरूरी सुरक्षा संसाधनों की कमी रहती है। जिससे जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है। इधर परिजनों ने बिजली विभाग से समुचित इलाज और मुआवजे की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    3
    11 हजार वोल्ट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री, दोनों पैर झुलसे — बिना सेफ्टी उपकरण के कर रहा था मरम्मत 
कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित पीएनटी चौक के समीप पावर हाउस ग्रिड में बुधवार देर रात बिजली मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मिस्त्री की पहचान मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा बसंतपुर निवासी मोहम्मद हाशिम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह सरकारी बिजली मिस्त्री है और करीब चार साल पहले ही नौकरी में आया था। बुधवार रात करीब 12 बजे क्षेत्र में बिजली खराब हो गई थी। जिसके बाद शटडाउन लेने के बाद हाशिम मरम्मत कार्य के लिए 11 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़ा। इसी दौरान जैसे ही उसने तार को छुआ। वह तेज करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। करंट लगने से उसके शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। खासकर दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी डॉक्टरों ने हालत नाजुक पाते हुए गुरुवार को बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि हादसे के वक्त मिस्त्री ने कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखा था। आमतौर पर बिजली मरम्मत के दौरान ग्लव्स, हेलमेट और रबर के जूते जैसे सेफ्टी उपकरण अनिवार्य होते हैं। लेकिन इनके अभाव में यह हादसा और भी गंभीर हो गया। घायल हाशिम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान जरूरी सुरक्षा संसाधनों की कमी रहती है। जिससे जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है। इधर परिजनों ने बिजली विभाग से समुचित इलाज और मुआवजे की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    20 min ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित प्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी, जो कि चिंतामन साह की पत्नी थीं, की कुछ दिन पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी रंजन साह, पिता प्रेमानंद साह, घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लगातार कई महीनों तक फरार रहने के बाद अब भागलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सनोखर थाना क्षेत्र के नाकी गांव स्थित आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है।
    1
    भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित प्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी, जो कि चिंतामन साह की पत्नी थीं, की कुछ दिन पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी रंजन साह, पिता प्रेमानंद साह, घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
लगातार कई महीनों तक फरार रहने के बाद अब भागलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सनोखर थाना क्षेत्र के नाकी गांव स्थित आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।
सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है।
    user_Raju Ranjan
    Raju Ranjan
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • छगराहा में 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव बलबड्डा थाना क्षेत्र के छगराहा में सोमवार को 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर व बलबड्डा थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे एवं परिजनों तथा मृतिका के मायके पक्ष से घटना की जानकारी ली।वहीं मायके पक्ष में मृतिका की मां मृतिका की मां यशोदा देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।मृतिका की मां ने कहा कि तीन लाख रुपए दिया गया था।जहां मृतिका के पति रंजीत दास के द्वारा पचास हजार रुपए और गहने भी मांगा गया था।पचास हजार रुपए तथा गहने जेवर नहीं देने के कारण मेरी बेटी गुड़िया कुमारी का ससुराल पक्ष के द्वारा हया कर दिया गया तथा ससुराल पक्ष के द्वारा हमेशा मेरी बेटी को घरों के विवाद में प्रताड़ित किया जाता था।वहीं मृतिका के पति रंजीत दास ने कहा कि सुबह पत्नी गुड़िया कुमारी के साथ मामूली विवाद हुआ था और हम काम करने के लिए बलबड्डा गए थे,वहां से वापस आने पर पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया।पुलिस ने शव‌ को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया।हालांकि इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है।इधर मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतिका का नाम गुड़िया कुमारी,उम्र 23 वर्ष,पति-रंजीत दास,ग्राम-छगराहा,थाना -बलबड्डा,जिला-गोड्डा है।
    1
    छगराहा में 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव
बलबड्डा थाना क्षेत्र के छगराहा में सोमवार को 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर व बलबड्डा थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे एवं परिजनों तथा मृतिका के मायके पक्ष से घटना की जानकारी ली।वहीं मायके पक्ष में मृतिका की मां मृतिका की मां यशोदा देवी  ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।मृतिका की मां ने कहा कि तीन लाख रुपए दिया गया था।जहां मृतिका के पति रंजीत दास के द्वारा पचास हजार रुपए और गहने भी मांगा गया था।पचास हजार रुपए तथा गहने जेवर नहीं देने के कारण मेरी बेटी गुड़िया कुमारी का ससुराल पक्ष के द्वारा हया कर दिया गया तथा ससुराल पक्ष के द्वारा हमेशा मेरी बेटी को घरों के विवाद में प्रताड़ित किया जाता था।वहीं मृतिका के पति रंजीत दास ने कहा कि सुबह पत्नी गुड़िया कुमारी के साथ मामूली विवाद हुआ था और हम काम करने के लिए बलबड्डा गए थे,वहां से वापस आने पर पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया।पुलिस ने शव‌ को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया।हालांकि इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है।इधर मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतिका का नाम गुड़िया कुमारी,उम्र 23 वर्ष,पति-रंजीत दास,ग्राम-छगराहा,थाना -बलबड्डा,जिला-गोड्डा है।
    user_Nibraj alam
    Nibraj alam
    Social Media Manager Kahalgaon, Bhagalpur•
    16 hrs ago
  • Post by Atish Deepankar
    1
    Post by Atish Deepankar
    user_Atish Deepankar
    Atish Deepankar
    Press कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.