logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथी का बच्चा बंदर के बच्चे से हार जाए तो इसका ये मतलब नही की हाथी का बच्चा किसी काम का नही है। मेरा सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि बच्चों को रेस का घोड़ा ना बनाए। हर बच्चा दूसरे से भिन्न होता है। जो गुण एक बच्चे में हो जरूरी नहीं दूसरे में हो। जो गुण दूसरे के बच्चे में है उसे अपने बच्चे में कभी ना ढूंढे ,अगर ढूंढना ही है तो वह गुण ठुंडिये जो आपके बच्चे में है। प्रकृति ने सभी को कुछ ना कुछ खूबियां दी है। अगर पेड़ पर चढ़ने की प्रतियोगिता में हाथी का बच्चा बंदर के बच्चे से हार जाए तो इसका ये मतलब नही की हाथी का बच्चा किसी काम का नही है। हर पालक अपने बच्चे को डॉक्टर , इंजीनियर, कलेक्टर बनाना चाहता है , ये पूछे बिना कि वह खुद क्या बनना चाहता है। कोचिंग क्लास, शिक्षक और पालक बच्चों से 90 प्रतिशत से कम की तो उम्मीद ही नही रखते। आपका बच्चा जीवित रहेगा तो कुछ भी छोटा - मोटा काम करके अपना और आपका पेट भर ही देगा किंतु अगर उसने कोई गलत कदम उठा लिया तो उसकी फोटो किसी कोचिंग के विज्ञापन में नही छपेगी बल्कि किसी अखबार की हेडिंग बन जायेगी। बच्चों को समझाइए की उनकी जिंदगी किसी भी परीक्षा के परिणाम से कही ज्यादा कीमती है। परीक्षा में कम अंक आने से मां बाप को थोड़ा सा ही दुख होगा जो बहुत ही जल्दी समाप्त भी हो जायेगा किंतु उनके गलत कदम से जो दुख होगा उससे तो उनका कलेजा ही फट जायेगा। ऐसा दुख जो वे जिंदगी की आखरी सांस तक नहीं भूल पाएंगे। बच्चों को प्रोत्साहित करें किंतु हतोत्साहित ना करे । विचार जरूर कीजियेगा।

1 hr ago
user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
Lawyer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
10442f3e-daca-456b-abcf-e885c07dc3e1

हाथी का बच्चा बंदर के बच्चे से हार जाए तो इसका ये मतलब नही की हाथी का बच्चा किसी काम का नही है। मेरा सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि बच्चों को रेस का घोड़ा ना बनाए। हर बच्चा दूसरे से भिन्न होता है। जो गुण एक बच्चे में हो जरूरी नहीं दूसरे में हो। जो गुण दूसरे के बच्चे में है उसे अपने बच्चे में कभी ना ढूंढे ,अगर ढूंढना ही है तो वह गुण ठुंडिये जो आपके बच्चे में है। प्रकृति ने सभी को कुछ ना कुछ खूबियां दी है। अगर पेड़ पर चढ़ने की प्रतियोगिता में हाथी का बच्चा बंदर के बच्चे से हार जाए तो इसका ये मतलब नही की हाथी का बच्चा किसी काम का नही है। हर पालक अपने बच्चे को डॉक्टर , इंजीनियर, कलेक्टर बनाना चाहता है , ये पूछे बिना कि वह खुद क्या बनना चाहता है। कोचिंग क्लास, शिक्षक और पालक बच्चों से 90 प्रतिशत से कम की तो उम्मीद ही नही रखते। आपका बच्चा जीवित रहेगा तो कुछ भी छोटा - मोटा काम करके अपना और आपका पेट भर ही देगा किंतु अगर उसने कोई गलत कदम उठा लिया तो उसकी फोटो किसी कोचिंग के विज्ञापन में नही छपेगी बल्कि किसी अखबार की हेडिंग बन जायेगी। बच्चों को समझाइए की उनकी जिंदगी किसी भी परीक्षा के परिणाम से कही ज्यादा कीमती है। परीक्षा में कम अंक आने से मां बाप को थोड़ा सा ही दुख होगा जो बहुत ही जल्दी समाप्त भी हो जायेगा किंतु उनके गलत कदम से जो दुख होगा उससे तो उनका कलेजा ही फट जायेगा। ऐसा दुख जो वे जिंदगी की आखरी सांस तक नहीं भूल पाएंगे। बच्चों को प्रोत्साहित करें किंतु हतोत्साहित ना करे । विचार जरूर कीजियेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बहिन की शादी पर क्या बोले केंडी धाम वाले बाबा जी #marriagegoals #viralreelschallenge
    1
    बहिन की शादी पर क्या बोले केंडी धाम वाले बाबा जी 
#marriagegoals #viralreelschallenge
    user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    Lawyer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Sanju Seth
    1
    Post by Sanju Seth
    user_Sanju Seth
    Sanju Seth
    देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Aarti Raikwar
    1
    Post by Aarti Raikwar
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पूरा मामला फतेहपुर के कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड का है… जहां स्कूल जा रही छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की… आरोपियों ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कीं और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश भी की… घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई… पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया… पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है… साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है… उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा…
    1
    पूरा मामला फतेहपुर के कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड का है… जहां स्कूल जा रही छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की… आरोपियों ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कीं और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश भी की…
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई… पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है… साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है…
उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा…
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जायसवाल समाज का भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन, 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे यूपी मंत्री रविंद्र गुर्जर हुए शामिल इंदौर में अखिल भारतीय जायसवाल युवा सभा की ओर से भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव जायसवाल और किशोर भाई के संयोजन में 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में यूपी मंत्री रविंद्र गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। गौरव राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि 101 जोड़ों का लक्ष्य रखा था, जिसमें 52 जोड़ों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मकसद सामूहिक विवाह को आधुनिक और भव्य बनाना था ताकि समृद्ध वर्ग भी इसमें जुड़े। बारात का वेलकम, ड्रेसअप से लेकर मंत्रोच्चार तक हर व्यवस्था भव्य रखी गई।गौरव जायसवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, अखिल भारतीय जायसवाल महासभा "मैं हमारे आराध्य देव के चरणों में प्रणाम करता हूं। किशोर भाई साहब ने समाज सेवा सिखाई। मैंने प्रयास किया कि जरूरतमंद बच्चियों के लिए भव्य सामूहिक विवाह हो। आज 52 जोड़े सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यूपी मंत्री रविंद्र गुर्जर ने आयोजन को देश के लिए मॉडल बताया। कहा कि अब तक सामूहिक विवाह को दीन-दयनीय समझा जाता था, लेकिन इस आयोजन ने तय कर दिया कि समृद्ध वर्ग भी इसमें भाग ले सकता है।रविंद्र गुर्जर, मंत्री, उत्तर प्रदेश गौरव जायसवाल और किशोर भाई के संयोजन में 52 जोड़े का शानदार सामूहिक विवाह हुआ। इतनी भव्यता से पहली बार हो रहा है। हर पिता का सपना होता है कि बेटी की शादी शानदार हो, उसे यहां पूरा किया गया। संपन्न लोग अगर अपनी शादी में 10 और कन्याओं को जोड़ लें तो करोड़पति बारात में 10कन्याओं का भला हो जाएगा। ये पूरे देश के लिए मॉडल है कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल, किशोर जायसवाल, पन्ना लाल जी समेत समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।
    1
    जायसवाल समाज का भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन, 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
यूपी मंत्री रविंद्र गुर्जर हुए शामिल 
इंदौर में अखिल भारतीय जायसवाल युवा सभा की ओर से भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव जायसवाल और किशोर भाई के संयोजन में 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में यूपी मंत्री रविंद्र गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए।
गौरव राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि 101 जोड़ों का लक्ष्य रखा था, जिसमें 52 जोड़ों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मकसद सामूहिक विवाह को आधुनिक और भव्य बनाना था ताकि समृद्ध वर्ग भी इसमें जुड़े। बारात का वेलकम, ड्रेसअप से लेकर मंत्रोच्चार तक हर व्यवस्था भव्य रखी गई।गौरव जायसवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, अखिल भारतीय जायसवाल महासभा  
"मैं हमारे आराध्य देव के चरणों में प्रणाम करता हूं। किशोर भाई साहब ने समाज सेवा सिखाई। मैंने प्रयास किया कि जरूरतमंद बच्चियों के लिए भव्य सामूहिक विवाह हो। आज 52 जोड़े सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यूपी मंत्री रविंद्र गुर्जर ने आयोजन को देश के लिए मॉडल बताया। कहा कि अब तक सामूहिक विवाह को दीन-दयनीय समझा जाता था, लेकिन इस आयोजन ने तय कर दिया कि समृद्ध वर्ग भी इसमें भाग ले सकता है।रविंद्र गुर्जर, मंत्री, उत्तर प्रदेश गौरव जायसवाल और किशोर भाई के संयोजन में 52 जोड़े का शानदार सामूहिक विवाह हुआ। इतनी भव्यता से पहली बार हो रहा है। हर पिता का सपना होता है कि बेटी की शादी शानदार हो, उसे यहां पूरा किया गया। संपन्न लोग अगर अपनी शादी में 10 और कन्याओं को जोड़ लें तो करोड़पति बारात में 10कन्याओं का भला हो जाएगा। ये पूरे देश के लिए मॉडल है कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल, किशोर जायसवाल, पन्ना लाल जी समेत समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मेरे बटैया वाले घर में राखी गेहूं की लाक में लगी है भीषण आग आज के चपेट में गाय भी आ गई 112 डायल करने पर 2 घंटे हो गए अभी तक फायर ब्रिगेड नहीं आई
    1
    मेरे बटैया वाले घर में राखी गेहूं की लाक में लगी है भीषण आग आज के चपेट में गाय भी आ गई 112 डायल करने पर 2 घंटे हो गए अभी तक फायर ब्रिगेड नहीं आई
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टॉयलेट में लगाया ज्यादा जोर, महिला की गई 10 साल की याददाश्त... हांगकांग में मेमोरी लॉस की अजीब घटना टॉयलेट जाना एक सामान्य रोजमर्रा की प्रक्रिया है, लेकिन कभी-कभी यह सेहत के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है। हांगकांग में एक महिला के साथ ऐसा ही मामला सामने आया, जहां कब्ज की समस्या के दौरान ज्यादा जोर लगाने से उसकी याददाश्त पर असर पड़ गया। परिवार के मुताबिक, महिला को करीब दो हफ्तों से कब्ज की शिकायत थी। एक दिन जब वह टॉयलेट गई और ज्यादा जोर लगाया, तो अचानक वह पिछले 10 साल की बातें भूल गई। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि महिला की याददाश्त अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थी। करीब 8 घंटे तक उसे हाल के 10 साल की कोई भी बात याद नहीं थी। हालांकि, बाद में उसकी यादें धीरे-धीरे वापस आ गईं। दिलचस्प बात यह रही कि महिला को उस 8 घंटे के दौरान क्या हुआ, इसकी कोई याद नहीं रही। डॉक्टरों ने इसे अस्थायी स्थिति बताया, जो कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो गई।
    1
    टॉयलेट में लगाया ज्यादा जोर, महिला की गई 10 साल की याददाश्त... हांगकांग में मेमोरी लॉस की अजीब घटना
टॉयलेट जाना एक सामान्य रोजमर्रा की प्रक्रिया है, लेकिन कभी-कभी यह सेहत के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है। हांगकांग में एक महिला के साथ ऐसा ही मामला सामने आया, जहां कब्ज की समस्या के दौरान ज्यादा जोर लगाने से उसकी याददाश्त पर असर पड़ गया।
परिवार के मुताबिक, महिला को करीब दो हफ्तों से कब्ज की शिकायत थी। एक दिन जब वह टॉयलेट गई और ज्यादा जोर लगाया, तो अचानक वह पिछले 10 साल की बातें भूल गई। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों की जांच में पता चला कि महिला की याददाश्त अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थी। करीब 8 घंटे तक उसे हाल के 10 साल की कोई भी बात याद नहीं थी। हालांकि, बाद में उसकी यादें धीरे-धीरे वापस आ गईं। दिलचस्प बात यह रही कि महिला को उस 8 घंटे के दौरान क्या हुआ, इसकी कोई याद नहीं रही। डॉक्टरों ने इसे अस्थायी स्थिति बताया, जो कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो गई।
    user_Zakir
    Zakir
    Indore, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • घटना सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है… उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव स्थित खदान में 9 दोस्त नहाने पहुंचे थे… इसी दौरान गहराई ज्यादा होने की वजह से दो किशोर पानी में डूब गए… घटना की जानकारी मिलते ही शाम करीब 5 बजे से SDRF और होमगार्ड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया… काफी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे एक नाबालिग किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया… वहीं दूसरे किशोर की तलाश लगातार जारी है… रेस्क्यू टीम देर रात तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रही… #viralnews #Ujjain #ujjainnews #MPNews #HindiNews
    1
    घटना सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है… उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव स्थित खदान में 9 दोस्त नहाने पहुंचे थे… इसी दौरान गहराई ज्यादा होने की वजह से दो किशोर पानी में डूब गए…
घटना की जानकारी मिलते ही शाम करीब 5 बजे से SDRF और होमगार्ड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया… काफी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे एक नाबालिग किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया…
वहीं दूसरे किशोर की तलाश लगातार जारी है… रेस्क्यू टीम देर रात तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रही… #viralnews #Ujjain #ujjainnews #MPNews #HindiNews
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.