Shuru
Apke Nagar Ki App…
★Moradabad News................................... ★JAI HO BHOLE BHANDARI.................. ★HAR HAR MAHADEV................................. MERA BHOLA HAI BHANDARI KARTA NANDI KI SAWARI SAMBHUNATH RE O SHANKAR NATH RE......
Uttar Pradesh News
★Moradabad News................................... ★JAI HO BHOLE BHANDARI.................. ★HAR HAR MAHADEV................................. MERA BHOLA HAI BHANDARI KARTA NANDI KI SAWARI SAMBHUNATH RE O SHANKAR NATH RE......
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के आवास पर अंशु नागपाल का जन्मदिन मनाया गजरौला। पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता देवेंद्र नागपाल के आवास पर बुधवार को श्रीमती अंशु नागपाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी टीम के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अंशु नागपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अंशु नागपाल के सामाजिक सरोकारों और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुलवंत चौधरी, सुनील गुप्ता, गौरव चौधरी, विनोद गुर्जर, नितिन चौधरी, नरेंद्र चौधरी, रविंदर चौधरी, सुरजीत चौधरी, सलीम सिद्दीकी, इमरान, वीरेंद्र गुर्जर, प्रमोद अलोना, अमित चौधरी, आदित्य चौधरी, अनुज शर्मा और हितेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर बरसाए फूल, झूमकर नाचते रहे कांवड़िए1
- प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रयागराज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी के झारखंड में छात्रों के आंदोलन में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की केशव मौर्य का राहुल गांधी और सपा पर हमला प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रयागराज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी के झारखंड में छात्रों के आंदोलन में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वीओ — डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में छात्रों के आंदोलन में राहुल गांधी नहीं गए, क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज में राजनीतिक नौटंकी करने के लिए राहुल गांधी आए हैं। केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने बाबा की कब्र पर नहीं जाएंगे, क्योंकि वहां से उनकी राजनीति नहीं चमकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के हित के बजाय राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के PDA को लेकर भी डिप्टी सीएम ने सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA पूरी तरह फर्जी है और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। केशव मौर्य ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बाइट — केशव प्रसाद मौर्य वीओ — अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने सवाल किया कि अगर समाजवादी पार्टी वास्तव में पिछड़ों, दलितों और ब्राह्मणों की हितैषी थी, तो 2012 से 2017 तक सपा सरकार के दौरान PDA कहां था? उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़ों, दलितों और ब्राह्मणों के साथ अन्याय हुआ, जबकि अपराधियों, गुंडों और माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलने की शिकायतें सामने आती रहीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था, विकास, गरीब कल्याण, किसानों के हित और युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसरों पर लगातार काम किया जा रहा है। वीओ — केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से प्रयागराज की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है। धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रियों और कुंभ यात्रियों का सम्मान और स्वागत किया जा रहा है। सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।2
- भारतीय किसान क्रांति यूनियन में शामिल हुए हरिशंकर यादव, बने रामपुर जिलाध्यक्ष बिलासपुर।हाईवे स्थित नवीन मंडी समिति में शनिवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन की पंचायत आयोजित हुई।पंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला महासचिव हरिशंकर यादव ने अपने करीब दो दर्जन समर्थकों के साथ संगठन से त्यागपत्र देकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और राष्ट्रीय सचिव पंडित मोनू शर्मा ने हरिशंकर यादव व उनके समर्थकों को संगठन की सदस्यता दिलाई।वहीं,राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा के निर्देश पर हरिशंकर यादव को भारतीय किसान क्रांति यूनियन का रामपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पगड़ी बांधकर व दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। *गांव-गांव संगठन मजबूत कर किसानों की समस्याओं के लिए होगा आंदोलन* राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और राष्ट्रीय सचिव पंडित मोनू शर्मा ने कहा कि हरिशंकर यादव के जिलाध्यक्ष बनने से रामपुर में संगठन का कारवां और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गांव-गांव जाकर गरीब किसानों और मजदूरों की समस्याएं सुनेंगे तथा आंदोलन के माध्यम से उनके समाधान की लड़ाई लड़ेंगे। युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि रामपुर में जल्द संगठन का विस्तार किया जाएगा और सक्रियता से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।उन्होंने एक माह के भीतर जिला कमेटी गठित करने की बात कही।यादव ने कहा कि किसान समस्याओं को लेकर जल्द ही रामपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान जनसमस्याओं से परेशान हैं,जबकि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।उन्होंने कहा कि संगठन कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।1
- Dilari:पेड़ काटकर लाखों का किया नुकसान! पीड़ित ने शिकायत देकर की कार्यवाई की माँग, पहले भी पीड़ित को कई बार दे चुके हैं नुकसान . #1
- अतीक के बेटे अली अहमद के काफिले का रास्ता बदला,पहले काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था, जालौन:-माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से जुड़ी बड़ी खबर जालौन से सामने आई है। झांसी जेल से प्रयागराज ले जाए जा रहे अली अहमद के पुलिस काफिले का रास्ता जालौन में बदल दिया गया। पहले काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था, लेकिन उरई के बड़ा गांव में करीब दो मिनट रुकने के बाद इसे झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। अली अहमद अपने छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर प्रयागराज ले जाए जा रहे हैं। हाईकोर्ट से पैरोल मंजूर होने के बाद अली अहमद को झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज ले जाया जा रहा है। जालौन जिले में प्रवेश के बाद पुलिस काफिला पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से आगे बढ़ा, लेकिन उरई के बड़ा गांव में करीब दो मिनट के लिए काफिला रोका गया। इसके बाद सुरक्षा कारणों से मार्ग बदल दिया गया और काफिले को झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। अब काफिले में कुल छह वाहन शामिल हैं। इनमें पुलिस की कई गाड़ियां, एक सीओ की सफेद गाड़ी और जालौन पुलिस की काले रंग की स्कॉर्पियो भी शामिल हो गई है। प्रत्येक वाहन में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि अली अहमद वाली गाड़ी में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें दो इंस्पेक्टर समेत करीब पंद्रह पुलिसकर्मी मौजूद हैं।बताया जा रहा है कि अतीक अहमद के सबसे छोटे और पांचवें नंबर के बेटे अबान की 6 अगस्त को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी कारण अली अहमद को पैरोल पर जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा है। पूरे मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और काफिले की लगातार निगरानी की जा रही है।4
- अमरोहा में महिला से बैग छिनने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार अमरोहा के मंडी धनौरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्री से हुई बैग छिनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया पर्स, दो मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये की नगदी, जरूरी दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।दरअसल, बीती 30 जुलाई को ग्राम पेली तगा निवासी रीता त्यागी, जो आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात हैं, ई-रिक्शा में बैठकर अपने गांव जा रही थीं। इसी दौरान मंडी धनौरा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पर्स में करीब 20 हजार रुपये की नगदी, दो मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर शनिवार को रामगंगा पोषक नहर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान उर्फ कलुआ पुत्र राशिद और अयान पुत्र गफ्फार, निवासी ग्राम रसूलपुर नंगला, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला का छीना हुआ पर्स, दो मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये नगद, जरूरी दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।3
- जनपद अमरोहा के कोतवाली हसनपुर क्षेत्र के ग्राम धौरिया ऐतमाली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा में डूब गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद दो गोताखोरों ने युवक को गंगा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र विपिन, निवासी ग्राम कासिमाबाद, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। बताया गया कि कृष्णा तीन बहन भाईयों में सबसे बड़ा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरिया ऐतमाली गंगा घाट का मामला। अमरोहा में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा में डूबा, मौत से मचा कोहराम1