भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कि धूम, भागवत भूषण पं विजयानन्द शास्त्री के मुखारविंद से हो रही श्रीमद् भागवतमहापुराण जिले के मोहगांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ लेने पहुंच रहे हैं। मोहगांव में 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। सोमवार को 5:45 बजे पर मोहगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम देखने को मिली। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झूमते-नाचते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया और भक्तिमय माहौल में भक्ति रस की सरिता बह निकली। इस धार्मिक आयोजन में भागवत भूषण पंडित विजयानन्द शास्त्री अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की महिमा बताते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।

- Post by Rajju Bhartiya1
- मंडला। 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंडला स्थित 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।1
- नागरिकों को सिखाए गए आग बुझाने के सही तरीके पानी, बालू और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की दी जानकारी आपदा से निपटने के लिए लोगों को किया गया जागरूक और सशक्त1
- Post by Govardhan kushwaha1
- मंडला में 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने रक्तदान किया। सोमवार को दोपहर 2:30 बजे कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी ने बताया कि सीआरपीएफ दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मंडला में यह शिविर "गिव ब्लड, गिव होप टूगेदर वी सेव लाइफ" थीम पर आयोजित हुआ। 148वीं बटालियन प्रतिवर्ष मंडला में दो बार ऐसे शिविर लगाती है।1
- घंसौर: ग्राम कुदवारी में निकली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा घंसौर तहसील अंतर्गत ग्राम कुदवारी में 10 मार्च 2026 से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कथा का वाचन पं. श्री रामचरण जी महाराज (दिल्ली वाले) द्वारा किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आयोजित की जा रही है, जिसमें श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति का लाभ ले रहे हैं1
- Post by दधिवल मानव1
- Post by Rajju Bhartiya1