Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल जसवंतनगर। थाना जसवंतनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने सोमवार को केवाला तिराहा से जीतू यादव (23) पुत्र अवनीश कुमार निवासी मानिकपुर विशु थाना इकदिल को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बलरई में गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय इटावा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
M. Janib -Jaswant Nagar
गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल जसवंतनगर। थाना जसवंतनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने सोमवार को केवाला तिराहा से जीतू यादव (23) पुत्र अवनीश कुमार निवासी मानिकपुर विशु थाना इकदिल को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बलरई में गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय इटावा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
- User2340Jaswantnagar, Etawah👏23 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।1
- 🚨 राजस्थान–यूपी लव स्टोरी में हंगामा | कुर्रा थाना कांड में नया वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही युवती को थाना कुर्रा परिसर से जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल हो चुका है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रेमिका कह रही है कि वह युवक से बहुत प्यार करती है और दोनों का भीलवाड़ा में पहले से संबंध था। युवती कहती दिखाई दे रही है कि वह हर हाल में उसी के साथ रहना चाहती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की युवती को यूपी के मैनपुरी के युवक से प्यार हुआ, लेकिन जब राजस्थान से लोग यहां पहुंचे तो कुर्रा थाना परिसर से युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए। अब इस मामले में सहमति वाला वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगी।1
- दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया1
- Post by PK Crime Story1
- वीडियो को शेयर करें लाइक करें सब्सक्राइब करें1
- *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे* *इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।* *बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।* *हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।* *अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।* *रजत यादव पत्रकार 7417197064*1
- भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव मंगलवार को बाह पहुंचे। यहां कोतवाली पुलिस द्वारा मंडल प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष नीरज यादव ने शाम 5 बजे बताया कि मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने मामले में दो दिन के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया। नीरज यादव ने चेतावनी दी कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीकांत शर्मा, राजीव भदौरिया, शर्मण भदौरिया, चंदा यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जसवंतनगर के कुंजपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियां लंबे समय से कीचड़ और कचरे से भरी हुई हैं। इनकी सफाई न होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है, जिससे सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है। इस गंदे पानी के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। इस समस्या से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, और बुजुर्गों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाबा आशा राम मंदिर पर नट बजानिया समाज द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है, और गुरुवार को प्रभात फेरी भी निकाली जानी है। जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और अन्य ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शीघ्र समाधान की मांग की। नीलेश कुमार, रानू यादव, अजय कुमार, धर्म नारायण, रामवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान के लिए सफाई टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।1