Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल अजमेर. कृष्णगंज थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया गया।थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि 20 सितंबर को गोरी नगर निवासी जुगल किशोर सोनी के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर टीवी, नल व औजार चोरी कर ले गया था। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में आरोपी दीपक जोशी निवासी रातीडांग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर माल बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Yogesh kumar
सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल अजमेर. कृष्णगंज थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया गया।थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि 20 सितंबर को गोरी नगर निवासी जुगल किशोर सोनी के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर टीवी, नल व औजार चोरी कर ले गया था। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में आरोपी दीपक जोशी निवासी रातीडांग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर माल बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अन्न का उपमान कंज्यूमर कोर्ट के बाहर पड़े खाने के पेगिट जिससे पूरी सब्जी मिठाई है1
- नसीराबाद में काली माता मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन नवरात्रों से पहले रास्ता दुरुस्त कराने की मांग, श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का अंदेशा नसीराबाद में काली माता मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन नवरात्रों से पहले रास्ता दुरुस्त कराने की मांग, श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का अंदेशा1
- राजस्थान के निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का हृदय से आभार! आप सभी से आग्रह है कि आगामी पंचायत चुनावों में भी भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान कर विकास की गति को और तेज करने में सहभागी बनें।1
- Ajmer बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा ने चुमी ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट Dainik News AJMER Ajmer बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा ने चुमी ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट Dainik News AJMER1
- उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा जैतारण राधेश्याम दाधीच उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा1
- मनदर्पण’ कार्यक्रम के तहत रूप रजत नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन का संदेश ब्यावर, 29 सितंबर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के अन्तर्गत युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 10 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 29 सितम्बर 2026 को रूप रजत नर्सिंग कॉलेज, ब्यावर में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) डॉ. अनिरुद्ध भार्गव ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक चुनौतियों, Peer Support, Psychological First Aid एवं Gatekeeper की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की । डॉ. भार्गव ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई, प्रतियोगिता, भविष्य की चिंता, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों के साथ-साथ परीक्षा के समय बढ़ने वाला Examination Stress मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है । ऐसे समय में तनाव को पहचानना, अपनी भावनाओं को व्यक्त करना तथा आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सहायता प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक तनाव एवं भावनात्मक परेशानियों से बाहर निकलने में अच्छी मित्रता और सकारात्मक Peer Support की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । मित्र एक-दूसरे की बात को ध्यानपूर्वक सुनकर, बिना किसी उपहास या आलोचना के भावनात्मक सहयोग प्रदान कर सकते हैं तथा आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति को परिवार, शिक्षक अथवा मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं । प्रशिक्षण के दौरान Gatekeeper Network के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी विद्यार्थी के व्यवहार में अचानक परिवर्तन, लगातार उदासी, सामाजिक दूरी बनाना, निराशाजनक बातें करना, पढ़ाई में रुचि कम होना अथवा अत्यधिक तनाव जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए । ऐसे संकेत दिखाई देने पर संवेदनशीलता के साथ बातचीत कर आवश्यक सहायता से जोड़ना महत्वपूर्ण है । विद्यार्थियों को Psychological First Aid के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मानसिक संकट की स्थिति में व्यक्ति को सुरक्षित एवं शांत वातावरण देना, उसकी बात ध्यानपूर्वक सुनना, भावनात्मक सहयोग प्रदान करना तथा आवश्यकतानुसार उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए । डॉ. भार्गव ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से निपटने के लिए समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधि तथा पढ़ाई के दौरान उचित विश्राम अपनाने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलना जीवन का अंत नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिस्थिति से सीख लेकर आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है । उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को छिपाने अथवा अकेले सहने के बजाय परिवार, मित्र, शिक्षक अथवा विशेषज्ञ से खुलकर बात करें । सहायता मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक है । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा तनाव, मित्रों को भावनात्मक सहयोग देने तथा मानसिक संकट की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे । जिला नोडल अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान कार्यालय मु0 चि0 एवं स्वा0 अधि0 में कार्यरत कर्मचारी विजय कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे । उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद में सहयोग प्रदान किया ।1
- कृष्णगंज पुलिस को बड़ी सफलता: टॉप-10 के दो इनामी बदमाश दबोचे कृष्णगंज पुलिस को बड़ी सफलता: टॉप-10 के दो इनामी बदमाश दबोचे अजमेर.जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में कृष्णगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवजी चौराया बायपास पर जानलेवा हमले में फरार चल रहे टॉप-10 के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 7500-7500 रुपए का इनाम घोषित था।थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर दोनों को बाड़ी घाटी, जिला नागौर से दस्तयाब किया। *गिरफ्तार आरोपी:* 1. रामनिवास उर्फ रमेश गुर्जर पुत्र नोरतराम (27) निवासी बख्तावरपुरा, थाना पीलवा, डीडवाना-कुचामन 2. जयपाल सिंह उर्फ जेपी पुत्र किस्मत सिंह (21) निवासी बख्तावरपुरा पीह, थाना पीलवा *क्या था मामला:* 29 अगस्त को परिवादी साहिल गठीला उर्फ सन्नी के पिता को कार से टक्कर मारने के राजीनामे के बहाने शिवजी चौराया बुलाकर आरोपियों ने तलवार व सरियों से हमला कर सुरेन्द्र गुर्जर को गंभीर घायल कर दिया था। इस पर थाना कृष्णगंज में प्रकरण संख्या 257/2026 दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पूछताछ में दोनों ने कायड़ रोड स्थित प्रॉपर्टी ऑफिस में मारपीट व चोरी की वारदात भी कबूल की है।1
- अजमेर में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,गगवाना पुलिया पर मिले शव की हत्या का खुलासा अजमेर में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,गगवाना पुलिया पर मिले शव की हत्या का खुलासा,टैक्सी चालक श्रीकांत तिवारी की हत्या का मामला, हत्या के आरोप में गाजियाबाद से दो आरोपी गिरफ्तार, कौशल सिंह और सूरज सिंह पुलिस के हत्थे चढ़े,लूट के इरादे से हत्या करने का पुलिस का खुलासा, हत्या के बाद वारदात को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश,कार को पिकअप से टकराकर हादसे का रूप देने का प्रयास, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची,गगवाना थाना पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ जारी1
- संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर कांग्रेस अपनी राजनीतिक हताशा छिपाने की कोशिश कर रही है। देश की जनता को अपनी संस्थाओं पर पूरा विश्वास है।1