चौबेपुर में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार चौबेपुर में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार कानपुर : चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में बुधवार देर रात आपसी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वाजिदपुर निवासी गिरजा शंकर (26) बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गिरजा शंकर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुरानी दुश्मनी का आरोप परिजनों ने गांव के ही कुलदीप कुमार पुत्र राम औतार पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना पर चौबेपुर थाना पुलिस सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। थाना प्रभारी चौबेपुर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। गांव में फिलहाल शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।
चौबेपुर में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार चौबेपुर में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार कानपुर : चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में बुधवार देर रात आपसी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वाजिदपुर निवासी गिरजा शंकर (26) बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने घर
के दरवाजे पर खड़ा था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गिरजा शंकर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुरानी दुश्मनी का आरोप परिजनों ने गांव के ही कुलदीप कुमार पुत्र राम औतार पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना
को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना पर चौबेपुर थाना पुलिस सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। थाना प्रभारी चौबेपुर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। गांव में फिलहाल शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।
- Post by Ramakant1
- लखनऊ विश्वविद्यालय में DSW की कार्यशैली पर उठे सवाल, छात्रों में बढ़ी नाराजगी लखनऊ विश्वविद्यालय में DSW की कार्यशैली पर उठे सवाल, छात्रों में बढ़ी नाराजगी लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़े मामलों को लेकर DSW (Dean of Students Welfare) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सामने आए वीडियो ने विश्वविद्यालय की छात्र-प्रशासन व्यवस्था को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति के बाद छात्रों और संबंधित पक्षों की ओर से DSW के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है। छात्रों का आरोप है कि उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनने के बजाय प्रशासनिक स्तर पर सख्ती और मनमाने रवैये का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर भी लखनऊ विश्वविद्यालय के DSW की कार्यशैली और निर्णय लेने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग है कि वीडियो में दिखाई दे रही पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित छात्रों और प्रत्यक्षदर्शियों का पक्ष सुना जाए तथा यदि किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी हुई है तो जिम्मेदारी तय की जाए। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में अनुशासन जरूरी है, लेकिन अनुशासन के साथ छात्रों की बात सुनना और उनकी गरिमा का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। #LucknowUniversity #LU #DSW #StudentsVoice #StudentRights #Lucknow #UniversityNews #छात्रोंकीआवाज #लखनऊविश्वविद्यालय #छात्रहित1
- *गंडक का रौद्र रूप* नेपाल में आई भीषण बाढ़ का पानी बिहार की नदियों में उत्तर आया है।यह कटान गंडक नदी किनारे बसे चंपारण के गांवों का है। गंडक में मकान समा रहे हैं।1
- *सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में ‘शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव’ का आयोजन* उन्नाव में सदर विधायक पंकज गुप्ता के द्वारा ‘शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और ‘हर बहन का अभिनंदन—हैप्पी रक्षाबंधन’ के संदेश के साथ रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मनाई जा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और महिला सम्मान का संदेश कार्यक्रम के जरिए दिया जा रहा है।2
- खबर है उन्नाव जनपद के ब्लाक सिकंदरपुर सशी तहसील उन्नाव के सुबह खेड़ा जगदीशपुर आंट घुसौली अतरी, प्यारेपुर सिहुरा, आज दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में1
- प्रशासन से अपील: लगातार पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर गड्ढे, पानी भरने से हाईटेंशन खंभे की नींव कमजोर—सड़क की ओर बढ़ रहा झुकाव । स्थानीय लोगों ने समाजसेवा के भाव से खुद डाला मलबा, बोले—समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जा सकती है किसी की जान यूपी, कानपुर। थाना जाजमऊ क्षेत्र के वार्ड 58 स्थित ताड़बगिया मुख्य मार्ग पर एमराल्ड नंबर-2 के आगे पाइपलाइन लीकेज की समस्या लगातार बनी हुई है। लगातार पानी का रिसाव होने के कारण सड़क पर पानी भर रहा है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन बैटरी रिक्शा पलट जाते हैं। कई बार बैटरी रिक्शा पलटने से महिलाएं और बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं। समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय समाजसेवा के भाव से स्वयं आगे आकर गड्ढों में मलबा डालकर उन्हें पाटने का प्रयास किया। वहीं इस पूरे मामले में सबसे गंभीर स्थिति हाईटेंशन लाइन के खंभे के लगातार सड़क की ओर झुकने को लेकर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन में लगातार लीकेज होने से खंभे के आसपास की जमीन में लंबे समय से पानी जमा हो रहा है। लगातार पानी के संपर्क में रहने से खंभे की नींव के आसपास की मिट्टी ढीली होकर अपनी प्राकृतिक पकड़ खोती जा रही है। पानी के दबाव और लगातार रिसाव के कारण मिट्टी का कटाव भी हो रहा है, जिससे खंभे को जमीन के अंदर मिलने वाला सहारा कमजोर पड़ रहा है। इसी वजह से हाईटेंशन खंभा धीरे-धीरे सड़क की तरफ झुकता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पाइपलाइन लीकेज को तत्काल बंद नहीं किया गया और खंभे की नींव के आसपास की कमजोर हो चुकी जमीन को मजबूत नहीं किया गया, तो खंभे का झुकाव लगातार बढ़ सकता है। ताड़बगिया मुख्य मार्ग पर दिनभर बैटरी रिक्शा, छोटे-बड़े वाहन और आम राहगीरों का भारी आवागमन रहता है। ऐसे में लोगों के बीच किसी बड़े हादसे को लेकर चिंता बनी हुई है। प्रशासन से अपील स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन लीकेज को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, खंभे की नींव के आसपास जमा पानी को हटाकर जमीन की स्थिति की जांच कराई जाए तथा कमजोर हुई नींव और मिट्टी को आवश्यक तकनीकी उपायों से मजबूत कराया जाए। साथ ही सड़क के गड्ढों को स्थायी रूप से भरवाया जाए और झुक रहे हाईटेंशन खंभे को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान समय रहते किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति पैदा न हो |2
- Post by Ramakant1
- नैनी के खान चौराहे का वीडियो वायरल, यातायात कार्रवाई पर उठे सवाल—निष्पक्ष जांच की मांग नैनी के खान चौराहे का वीडियो वायरल, यातायात कार्रवाई पर उठे सवाल—निष्पक्ष जांच की मांग प्रयागराज। नैनी के खान चौराहे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष, गंभीर और तथ्यों के आधार पर जांच कराए जाने की मांग उठ रही है। यदि वीडियो में दिख रही घटना के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई किया जाना उचित है। वहीं, यदि चालान या अन्य कार्रवाई में किसी प्रकार की अनियमितता, पक्षपात अथवा नियमों की अनदेखी हुई है, तो इसकी भी जांच कर संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। कानून सबके लिए समान है। इसलिए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई केवल उपलब्ध तथ्यों, साक्ष्यों और नियमों के आधार पर होनी चाहिए, ताकि मामले को लेकर किसी तरह की शंका न रहे। प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच कराई जाए, तथ्यों की पुष्टि की जाए और जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। #Naini #Prayagraj #TrafficPolice #MYogiAdityanath #UPPolice #UttarPradeshTrafficPolice #नैनी #प्रयागराज #यातायातपुलिस1
- बारिश में भरभराया मकान! रात 4 बजे बड़ा हादसा गनीमत रही, बची जान! कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मकान गिरने का सिलसिला जारी है। देर रात करीब 4 बजे रुपम चौराहे पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां गोलो गैस एजेंसी वाले मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने से आसपास हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ और उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश के बीच शहर में कई जर्जर मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशील और जर्जर भवनों की जांच कराकर सुरक्षा के इंतजाम करने की जरूरत है। कानपुर समाचार डिजिटल — हर पल सच के साथ।1