Shuru
Apke Nagar Ki App…
*लखनऊ बिग ब्रेकिंग* *उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त से वाहनों के लिए Smart Registrat *लखनऊ बिग ब्रेकिंग* *उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त से वाहनों के लिए Smart Registration Certificate (Smart RC) जारी की जाएगी।* नई आरसी में QR कोड और एम्बेडेड चिप होगी, जिससे वाहन का सत्यापन पहले की तुलना में अधिक तेज़ और सुरक्षित हो सकेगा। अब तक मिलने वाले पेपर आधारित रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की जगह स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। पुराने वाहन मालिक भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्मार्ट आरसी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Anand News
*लखनऊ बिग ब्रेकिंग* *उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त से वाहनों के लिए Smart Registrat *लखनऊ बिग ब्रेकिंग* *उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त से वाहनों के लिए Smart Registration Certificate (Smart RC) जारी की जाएगी।* नई आरसी में QR कोड और एम्बेडेड चिप होगी, जिससे वाहन का सत्यापन पहले की तुलना में अधिक तेज़ और सुरक्षित हो सकेगा। अब तक मिलने वाले पेपर आधारित रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की जगह स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। पुराने वाहन मालिक भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्मार्ट आरसी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांवड़ यात्रा-2026: अलकनंदा नहर पर SP सिटी अमृत जैन ने कराई मॉक ड्रिल, आपदा में त्वरित रेस्क्यू क्षमता का हुआ परीक्षण । मुजफ्फरनगर, 1 अगस्त: कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) अमृत जैन के निर्देशन में अलकनंदा नहर पर बाढ़ राहत टीम की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान नहर में दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति बनाई गई और वायरलेस सेट के माध्यम से तत्काल सूचना प्रसारित की गई। सूचना मिलते ही बाढ़ राहत टीम एवं एम्बुलेंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में टीम के समन्वय, रिस्पॉन्स टाइम, रेस्क्यू तकनीक तथा बचाव उपकरणों के प्रभावी उपयोग का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क रखा गया है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य राहत एवं बचाव दलों की तत्परता सुनिश्चित करना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।1
- पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में चोरों का हुआ हौसला बुलंद शिव मंदिर में चोरी कर हुए फरार न्यूज़ फॉर पब्लिक 24 मुजफ्फरनगर1
- 🚨 मुजफ्फरनगर से राहत की खबर मुजफ्फरनगर में एक पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम द्वारा संज्ञान लेने के बाद उसे न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। पीड़ित ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों ने उसकी शिकायत को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उनका कहना है कि प्रशासन के सहयोग से उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटी है और अब उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। 🗣️ "प्रशासन ने हमारी बात सुनी, अब न्याय मिलने का विश्वास है।" 🚨 मुजफ्फरनगर से राहत की खबर मुजफ्फरनगर में एक पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम द्वारा संज्ञान लेने के बाद उसे न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। पीड़ित ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों ने उसकी शिकायत को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उनका कहना है कि प्रशासन के सहयोग से उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटी है और अब उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। 🗣️ "प्रशासन ने हमारी बात सुनी, अब न्याय मिलने का विश्वास है।"1
- मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें....1
- अवगत कराना है कि कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल कांवड़ यात्रा श्री अमृत जैन द्वारा आज दिनांक 01.08.2026 को बाढ़ राहत टीम की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता एवं रेस्क्यू व्यवस्था का परीक्षण करने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अलकनंदा नहर पुल से एक पुतला (मैनक्विन) नहर में गिराकर दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गई। तत्पश्चात वायरलेस सेट के माध्यम से तत्काल सूचना प्रसारित की गई। सूचना प्राप्त होते ही बाढ़ राहत टीम एवं एम्बुलेंस निर्धारित समय के भीतर घटनास्थल पर पहुंची तथा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए नहर में गिरे पुतले को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल रवाना किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से बाढ़ राहत टीम की रिस्पॉन्स टाइम, समन्वय, बचाव उपकरणों के उपयोग तथा आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण किया गया। *कांवड़ यात्रियों से अपील-* समस्त श्रद्धालु कांवड़ यात्रियों से विनम्र अपील है कि अपनी सुरक्षा एवं सुगम कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित घाटों एवं चिन्हित स्थानों पर ही स्नान करें। नदी अथवा नहर के गहरे पानी, प्रतिबंधित अथवा असुरक्षित स्थानों पर स्नान करने का प्रयास न करें। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। *इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाईट-*1
- मुजफ्फरनगर: नई मंडी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महिला से कुंडल स्नैचिंग मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार बावरिया निवासी झिंझाना (शामली) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा गया कुंडल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर: नई मंडी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महिला से कुंडल स्नैचिंग मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार बावरिया निवासी झिंझाना (शामली) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा गया कुंडल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।1
- 🚨 मुजफ्फरनगर पुलिस का दमदार एक्शन 🚔 36 घंटे में लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। देर रात NH-58 स्थित राठेड़ी कट के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश राजकुमार बावरिया निवासी झिंझाना (शामली) के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला के लूटे गए दोनों कान के कुंडल, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर लूट और छिनैती के कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी संजय बावरिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 🚨 मुजफ्फरनगर पुलिस का दमदार एक्शन 🚔 36 घंटे में लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। देर रात NH-58 स्थित राठेड़ी कट के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश राजकुमार बावरिया निवासी झिंझाना (शामली) के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला के लूटे गए दोनों कान के कुंडल, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर लूट और छिनैती के कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी संजय बावरिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1