Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र में 1.10 करोड़ के गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार सोनभद्र की थाना राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन शुद्धि' के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक DCM मालवाहक वाहन (आयशर प्रो 1075) भी जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
Gautam Sharma journalist
सोनभद्र में 1.10 करोड़ के गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार सोनभद्र की थाना राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन शुद्धि' के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक DCM मालवाहक वाहन (आयशर प्रो 1075) भी जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गणेश पंडाल विवाद:एसीपी व एसओ राजातालाब ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर किया संवाद और आपसी समझदारी से सुलझाया विवाद सराहनीय कार्य की हो रही प्रशंसा गणेश पंडाल विवाद:एसीपी व एसओ राजातालाब ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर किया संवाद और आपसी समझदारी से सुलझाया विवाद सराहनीय कार्य की हो रही प्रशंसा वाराणसी।राजातालाब क्षेत्र के रानी बाजार के समीप गणेश पूजनोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल स्थल पर सफाई और मिट्टी समतल कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई बहस को स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शांतिपूर्वक निपटा दिया।पुलिस की तत्परता से मामला किसी भी प्रकार का रूप लेने से पहले ही पूरी तरह शांत हो गया।रानी बाजार निवासी मोहम्मद सैफुद्दीन पुत्र यूसुफ और रियाजुद्दीन पुत्र जहांगीर की पंडाल स्थल पर गड्डों को समतल कर रहे टिंकू मोदनवाल के साथ कहासुनी हो गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी राजातालाब वीर सिंह तथा थाना प्रभारी राजातालाब उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर संवाद साधा और आपसी समझदारी से विवाद को सुलझाया।थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, "राजातालाब हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है।किसी भी व्यक्ति को आपसी भाईचारा बिगाड़ने या विवाद को गलत रंग देने की इजाजत नहीं दी जाएगी।ऐसा प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।"कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी और उप निरीक्षक अनिल सिंह सहित पुलिस टीम मुस्तैद रही।पुलिस प्रशासन के निष्पक्ष,त्वरित और सूझबूझ भरे हस्तक्षेप की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की,जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना हुआ है।1
- स्कूटी रोककर दुकानदार की पिटाई, नकदी लूटकर चार आरोपी फरार1
- पति की बेरुखी ने महिला को बनाया कातिल पूरी कहानी केशव की जुबानी में देखे घटना की मुख्य बातें स्थान: रजहटी गांव, खानपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश। तारीख: 27 अगस्त 2026 (बुधवार)। मृतक: 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर। आरोपी: मां पूजा राजभर (पति: अर्जुन राजभर)। पुलिस का बयान और जांच हत्या की वजह: पति का मुंबई में दूसरी शादी करना और घर न लौटना। इससे महिला मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी में थी। वारदात का तरीका: बच्चों को पहले खाने में नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद लोहे के पाइप/रॉड से सिर पर वार किया गया। खुलासा: परिवार की छोटी बेटी ने सच सामने लाया। पुलिस एक्शन: एसपी डॉ. ईरज राजा और सीओ सैदपुर शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे। मां की निशानदेही पर घर के पीछे खेत से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद हुआ। मृतकों के दादा लालजी राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी महिला को जेल भेजा गया।1
- maa or bete ka masti varanasi uttar pradesh India vikash viral varnashi1
- वाराणसी चौबेपुर में दो जगह मिले दो युवकों के शव इलाके में सनसनीएक शव गंगा किनारे, दूसरा रेलवे लाइन के पास मिला पहचान में जुटी पुलिस न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर के थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई एक शव गंगा किनारे मिला तो दूसरा रेलवे लाइन के पास सरपत के झाड़ में मिला दोनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है पहला शव गंगा किनारे मिला पहला शव ढकवा के पास गौरी शंकर महादेव मंदिर स्थित गंगा किनारे करीब 55 वर्षीय अज्ञात युवक का मिला सूचना पर कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दूसरा शव रेलवे लाइन के पास वहीं दूसरी घटना रजवाड़ी रेलवे लाइन से करीब 100 मीटर दूर की है, जहां सरपत के झाड़ में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एसीपी ने किया मुआयना सूचना के बाद सारनाथ एसीपी विनय द्विवेदी ने भी दोनों घटनास्थलों का मुआयना किया थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों शवों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।1
- चौबेपुर में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी गंगा किनारे और रेलवे लाइन के पास मिले दो शव जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- चंदौली में 15 सितंबर दिन मंगलवार को होने जा रहा छात्रों का बड़ा धरना प्रदर्शन , जिलाधिकारी कार्यालय का करेंगे घेराव ।1
- मिर्ज़ापुर: NH-135 पर अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत।1
- *वाराणसी: GRP, RPF और CIB की संयुक्त कार्रवाई में शातिर स्नैचर गिरफ्तार* *वाराणसी।* ट्रेनों में महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले शातिर स्नैचर को GRP, RPF और CIB की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम *रतन डोम* है, जो वाराणसी के चितरपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही उनके गले से चेन, मंगलसूत्र जैसी कीमती चीजें छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से GRP की निगरानी में था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके पास से छीने गए सामानों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।1