logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौनिहालों को मिलेगी जर्जर छत से मुक्ति: 11.58 लाख से संवरेगा सूमर स्कूल का भविष्य सूमर कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि लंबे समय से जर्जर और प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे विद्यालय भवन की तस्वीर अब बदलने वाली है। समग्र शिक्षा अभियान झालावाड़ ने भवन के सुदृढ़ीकरण हेतु 11 लाख 58 हजार 486 रुपये की राशि स्वीकृत की है जिसके बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। विद्यालय परिसर में चल रहे इस विशेष कायाकल्प अभियान के तहत सबसे पहले उन असुरक्षित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की गई जो बच्चों के लिए खतरा बने हुए थे। भवन को नए सिरे से मजबूती देने के लिए आधुनिक निर्माण तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है जिसके अंतर्गत पिलर, प्लिंथ बीम और आरसीसी स्ट्रक्चर का नया ढांचा खड़ा किया जा रहा है।निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह पूरा प्रोजेक्ट तकनीकी विशेषज्ञों की सीधी देखरेख में संचालित हो रहा है और भवन की नींव को ठोस आधार देने के लिए लगभग 75 क्यूबिक मीटर खुदाई की गई है ताकि सीमेंट कंक्रीट के सुदृढ़ उपयोग से ऐसा बेस तैयार किया जा सके जो लंबे समय तक प्राकृतिक आपदाओं के बीच भी अडिग रहे।विद्यालय के इस जीर्णोद्धार से न केवल छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भारी उत्साह है, बल्कि जर्जर छत के नीचे जान जोखिम में डालकर बच्चों को भोजन कराने वाली महिला ने भी प्रशासन के इस संवेदनशील कदम पर गहरी राहत जताई समसा के तकनीकी मानकों और कार्यादेश के अनुसार इस निर्माण कार्य को आगामी 1 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार पाटोदिया ने बताया कि विद्यालय में जो निर्माण कार्य चल रहा है, वहां एक कमरा और उसके ठीक सामने एक बड़ा बरामदा बनाया जाएगा। इस सुविधा के विकसित होने के बाद विद्यार्थी यहाँ बैठकर गरिमापूर्ण तरीके से मिड-डे मील ग्रहण कर सकेंगे।

5 hrs ago
user_खानपुर उपखंड क्षेत्र समाचार
खानपुर उपखंड क्षेत्र समाचार
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
5 hrs ago
7c9c2ed4-c87d-4641-a1c7-fa97f076ef7c

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ जिले के खानपुर उपखंड में सूमर स्कूल के नए रसोईघर का निर्माण 13.63 लाख रुपये से हो रहा है। निर्माण स्थल पर कोई सुरक्षा घेरा न होने के कारण यहां से गुजरने वाले बच्चों के लिए हर कदम पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
    3
    झालावाड़ जिले के खानपुर उपखंड में सूमर स्कूल के नए रसोईघर का निर्माण 13.63 लाख रुपये से हो रहा है। निर्माण स्थल पर कोई सुरक्षा घेरा न होने के कारण यहां से गुजरने वाले बच्चों के लिए हर कदम पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
    user_खानपुर उपखंड क्षेत्र समाचार
    खानपुर उपखंड क्षेत्र समाचार
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Forword bending down to flexibility in body and mind everyone. very simple. learn and do this. like, comment and share video
    1
    Forword bending down to flexibility in body and mind everyone.
very simple.
learn and do this.
like, comment and share video
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झालावाड़ मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह धनवाड़ा में रविवार को वृद्धजन, बेघर, दिव्यांग एवं बच्चों के लिए रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी रामनिवास यादव रहे। इस अवसर पर संस्था सचिव प्रतिमा सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यशवीर सिंह ने कहा कि भामाशाहों द्वारा दिया गया सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दिव्यांग बच्चों के प्रति प्रेम और संवेदना का प्रतीक है। वहीं साईं स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च कॉलेज के डायरेक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने कहा कि यह मशीन बच्चों के लिए सुविधा के साथ मानवता और अपनत्व का संदेश भी है। संस्था सचिव प्रतिमा सिंह चौहान एवं अधिकारी रामनिवास यादव ने संस्था स्टाफ सदस्य शशि सिंह शेखावत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भामाशाहों से सहयोग राशि एकत्रित करने और मशीन मंगवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था मैनेजर सौरभ सिंह चंदेल ने सभी भामाशाहों सिंधु राठौर श्रीनाथ डायग्नोस्टिक सेंटर सिंधु मेडिकल के प्रति आभार जताया। गर्मी के मौसम में अब रसोई कर्मचारियों को रोटी बनाने में राहत मिलेगी तथा लाभार्थियों को गरमागरम रोटियां मिल सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रभारी अमरीन कौसर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कमलेश कुमार एवं कृष्णा राठौर भी मौजूद रहे।
    1
    झालावाड़ मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह धनवाड़ा में रविवार को वृद्धजन, बेघर, दिव्यांग एवं बच्चों के लिए रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी रामनिवास यादव रहे। इस अवसर पर संस्था सचिव प्रतिमा सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यशवीर सिंह ने कहा कि भामाशाहों द्वारा दिया गया सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दिव्यांग बच्चों के प्रति प्रेम और संवेदना का प्रतीक है। वहीं साईं स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च कॉलेज के डायरेक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने कहा कि यह मशीन बच्चों के लिए सुविधा के साथ मानवता और अपनत्व का संदेश भी है।
संस्था सचिव प्रतिमा सिंह चौहान एवं अधिकारी रामनिवास यादव ने संस्था स्टाफ सदस्य शशि सिंह शेखावत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भामाशाहों से सहयोग राशि एकत्रित करने और मशीन मंगवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था मैनेजर सौरभ सिंह चंदेल ने सभी भामाशाहों सिंधु राठौर  श्रीनाथ डायग्नोस्टिक सेंटर सिंधु मेडिकल के प्रति आभार जताया।
गर्मी के मौसम में अब रसोई कर्मचारियों को रोटी बनाने में राहत मिलेगी तथा लाभार्थियों को गरमागरम रोटियां मिल सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रभारी अमरीन कौसर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कमलेश कुमार एवं कृष्णा राठौर भी मौजूद रहे।
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • झालावाड़ के झालरापाटन में मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल भी उपस्थित रहे। यह पहल कई जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होगी।
    1
    झालावाड़ के झालरापाटन में मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल भी उपस्थित रहे। यह पहल कई जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होगी।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा ने छीपाबड़ौद में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा ने छीपाबड़ौद में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ दौरे पर बकानी क्षेत्र के नसीराबाद में जनसुनवाई की। उन्होंने 'ग्राम रथ' अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी बिजली-पानी समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि इस अभियान से कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    4
    राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ दौरे पर बकानी क्षेत्र के नसीराबाद में जनसुनवाई की। उन्होंने 'ग्राम रथ' अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी बिजली-पानी समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि इस अभियान से कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • झालावाड़ जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कुछ राजनीतिक हस्तियों का अस्पष्ट जिक्र है, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
    1
    झालावाड़ जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कुछ राजनीतिक हस्तियों का अस्पष्ट जिक्र है, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
    user_भारतीय न्यूज़
    भारतीय न्यूज़
    Newspaper distribution झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Bhastrika Pranayam at stadium chhipabarod. Preparation of international yoga divas 2026.
    1
    Bhastrika Pranayam at stadium chhipabarod.
Preparation of international yoga divas 2026.
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.