Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर- शहर के मीरपुर में सड़क हादसा, चार लोग घायल मीरपुर में ऑटो चालक के नियंत्रण खोने से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।
News click india
लखीमपुर- शहर के मीरपुर में सड़क हादसा, चार लोग घायल मीरपुर में ऑटो चालक के नियंत्रण खोने से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डॉक्टर की कथित अभद्र टिप्पणी पर उबाल, पुवायां में पत्रकारों-किसान यूनियन ने खोला मोर्चा शाहजहांपुर के पुवायां में राजीव चौक पर पत्रकारों और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। महिला की मौत के मामले और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर गुस्सा फूटा। प्रदर्शनकारियों ने मुकदमा दर्ज करने और निजी अस्पतालों की जांच की मांग को लेकर SDM-CO को ज्ञापन सौंपा। #admfshahjahanpur #ShahjahanpurPolice #YogiAdityanath #yogi #dmshahjahanpur1
- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी की मांग पलिया क्षेत्र के मझगईं थाना के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पलिया एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर किशोरी को बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित पिता ने पुलिस पर गंभीर धाराओं के बजाय हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मझगईं थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री को एक युवक कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि घटना 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित के अनुसार, घटना की तहरीर उसी दिन थाना मझगईं में दी गई थी। पुलिस ने 4 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 215/26, 137(2), 87, 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आरोपी पक्ष के कुछ लोग प्रभावशाली हैं और उनके द्वारा पीड़ित की भतीजी के साथ भविष्य में अप्रिय घटना किए जाने की आशंका है। पीड़ित ने एसडीएम से आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी एवं नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग किशोरी की बरामदगी नहीं होती है, तो पीड़ित पक्ष बड़ा जनआंदोलन करने को विवश होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। वहीं इस सम्बन्ध में मझगईं थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लड़की बरामद होने एवं मेडिकल परीक्षण के उपरान्त सम्बंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़की और आरोपी की तलाश की जा रही है।1
- हमीरपुर में रील बनाने पहुंचे युवकों से पुलिस ने कराई ‘डक वॉक’ हमीरपुर। जान जोखिम में डालकर बंधे (नहर) में नहाने और उसकी रील बनाने पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने सबक सिखाने के लिए ‘डक वॉक’ कराई। पुलिस ने युवकों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देते हुए दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बताया जा रहा है कि बंधे पर रील बनाने और नहाने के दौरान हादसों में अब तक कई युवक अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद युवा सोशल मीडिया रील के चक्कर में अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने युवकों को मौके पर पकड़कर समझाया और चेतावनी के साथ कार्रवाई की।1
- लखीमपुर हाथीपुर के राजा का हुआ आगमन बड़े धूमधाम से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा लखीमपुर हाथीपुर मोहल्ले में हाथीपुर के राजा भगवान श्री गणेश जी का आगमन हो गया है जो की बड़े धूमधाम से नगर भ्रमण के बाद मंदिर में स्थापित किए गए1
- सिंगाही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की मोटर व पंखे के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल लखीमपुर खीरी: जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंगाही पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया बिजली का मोटर मय पानी निकालने वाले पंखे के बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग द्वारा पूरे जिले में वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और मामलों की जांच में जुटी हुई थी। विवेचना और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: मोहन कुशवाहा (उम्र 20 वर्ष), पुत्र वासुदेव, निवासी ग्राम मसुरहा, थाना सिंगाही, जनपद लखीमपुर खीरी। अजय (उम्र 19 वर्ष), पुत्र गुड्डू बहेलिया, निवासी झाला कस्बा व थाना सिंगाही, जनपद लखीमपुर खीरी। बरामदगी: बिजली का एक मोटर (पानी निकालने का पंखा लगा हुआ)। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त थाना सिंगाही पर पंजीकृत मु.अ.सं. 0184/2026, धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस (BNS) में वांछित चल रहे थे। बरामद माल को कब्जे में लेकर विधिक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। इसके बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय लखीमपुर खीरी के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय नागरिकों और किसानों ने राहत की सांस ली है। सिंगाही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की मोटर व पंखे के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल लखीमपुर खीरी: जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंगाही पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया बिजली का मोटर मय पानी निकालने वाले पंखे के बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग द्वारा पूरे जिले में वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और मामलों की जांच में जुटी हुई थी। विवेचना और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: मोहन कुशवाहा (उम्र 20 वर्ष), पुत्र वासुदेव, निवासी ग्राम मसुरहा, थाना सिंगाही, जनपद लखीमपुर खीरी। अजय (उम्र 19 वर्ष), पुत्र गुड्डू बहेलिया, निवासी झाला कस्बा व थाना सिंगाही, जनपद लखीमपुर खीरी। बरामदगी: बिजली का एक मोटर (पानी निकालने का पंखा लगा हुआ)। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त थाना सिंगाही पर पंजीकृत मु.अ.सं. 0184/2026, धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस (BNS) में वांछित चल रहे थे। बरामद माल को कब्जे में लेकर विधिक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। इसके बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय लखीमपुर खीरी के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय नागरिकों और किसानों ने राहत की सांस ली है।1
- लखीमपुर खिरी व्यूरो रिपोर्ट 14 IAS 34 PCSके तबादले हो गये1
- 20 लाख की स्मैक व अल्प्राजोलम के साथ दो गिरफ्तार पलिया पुलिस की कार्रवाई, 107.26 ग्राम ब्राउन शुगर और 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद पलियाकलां-खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार रात दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 107.26 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) और 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन व पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पलिया नगर के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी पियूष मिश्रा उर्फ बिहारी पुत्र लवकुश मिश्रा एवं पलिया के थारूपुरवा निवासी छोटे उर्फ भूरा पुत्र नरेश कश्यप को गिरफ्तार किया है। पियूष मिश्रा के कब्जे से 54.40 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 75.90 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ है, जबकि छोटे उर्फ भूरा के कब्जे से 52.86 ग्राम ब्राउन शुगर और 71.35 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि पियूष मिश्रा के खिलाफ पलिया थाने में पूर्व में मारपीट, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। वहीं छोटे उर्फ भूरा के खिलाफ भी चोरी, रेप व अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उप निरीक्षक झारिया सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, सुनील कुमार रावत, राजीव यादव एवं अंकित शर्मा शामिल रहे। बता दें कि पलिया क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध मादक पदार्थों का कारोबार तेजी से चल रहा था, लेकिन कठोरतम कार्रवाई न होने के कारण अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे का आगमन होते ही मादक पदार्थों के धंधेबाजों में खलबली मच गयी और अब तक स्मैक की बड़ी बरामदगी के साथ 14 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है, जिसकी क्षेत्रवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।2
- थाना सिंगाही पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित 02 नफर अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग के द्वारा द्वारा सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पूर्वी) महोदय के सन्निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष महोदय सिंगाही के कुशल नेतृत्व में थाना सिंगाही पुलिस टीम द्वारा थाना सिंगाही पर पंजीकृत मु०अ०सं० 0184/2026 धारा 303(2), 317 (2) बी०एन०एस० से सम्बन्धित चोरी किये गये चोरी का माल बिजली का मोटर पानी निकालने का पंखा लगा हुआ के साथ 02 नफर अभियुक्तगण 1.मोहन कुशवाहा पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम मसुरहा उम्र 20 वर्ष थाना सिंगाही जनपद खीरी 2.अजय पुत्र गुड्डू बहेलिया निवासी झाला कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी उम्र 19 वर्ष को दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय लखीमपुर खीरी भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम* 1 मोहन कुशवाहा पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम मसुरहा थाना सिंगाही जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष । 2.अजय पुत्र गुड्डू बहेलिया निवासी झाला कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी उम्र 19 वर्ष । *अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग* 1.मु0अ0सं0 184/2026 धारा 303(2), 317 (2) बी०एन०एस० थाना सिंगाही जनपद खीरी। *बरामदगी का विवरण* बिजली का मोटर पानी निकालने का पंखा लगा हुआ । *गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम* 1.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार दूबे थाना सिंगाही जनपद खीरी। 2.हे0का0 राहुल सिंह भदौरिया थाना सिंगाही जनपद खीरी। 3.का० संजू यादव थाना सिंगाही जनपद खीरी। 4.का0 जितेन्द्र कुमार थाना सिंगाही जनपद खीरी।1
- कथित अभद्र टिप्पणी पर पत्रकारों का फूटा गुस्सा, राजीव चौक पर गरजे पत्रकार—कार्रवाई की मांग शाहजहांपुर ब्रेकिंग: डॉ. केपी गुप्ता की कथित अभद्र टिप्पणी पर भड़के पत्रकार, पुंवाया राजीव चौक पर प्रदर्शन-नारेबाजी ➡️ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन SDM-CO को सौंपा ➡️ कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की उठाई मांग ➡️ पुवायां के साथ बंडा, खुटार और सिंधौली के पत्रकार भी रहे मौजूद3