बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि विवाद एवं विधि व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया गया बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि विवाद एवं विधि व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में विधि-व्यवस्था के अंतर्गत धरना, जुलूस, सभा, प्रदर्शन एवं मेलों के लिए निर्धारित प्रपत्रों के अनुपालन, वाहन चेकिंग, धारा 126 के अंतर्गत निर्गत नोटिसों के तामिला तथा नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही अनुमंडल स्तर से प्राप्त जांच प्रतिवेदनों के अनुपालन पर भी जोर दिया गया।भूमि विवाद के मामलों में शनिवार को आयोजित होने वाली सुनवाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। भू समाधान पोर्टल पर 114 केस लंबित है, रैयती भूमि सीमांकन से संबंधित 11 मामला है, रैयती भूमि कब्जा से से संबंधित 54 मामले है। उक्त सारे लंबित मामले को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।नीलम पत्रवाद के अंतर्गत संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द तमिला प्राप्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई किया जाय।आपदा प्रबंधन के अंतर्गत हाल के दिनों में हुई अगलगी की घटनाओं पर चर्चा करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पराली जलाने से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित किसानों के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अब तक की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त, आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल-विवाह रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सम्बन्धित थाना के थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

- बुधवार को कम्पनीवार LPG गैस से संबंधी के बारे में दिए जानकारी।1
- bihar shiksha bibhag jago CCM Nitish bati padho beti bachao1
- 4 दिन तक जनरल बोगी में यात्रा करके चेन्नई पहुंचेंगे, बिहार में रोज़गार होता तो इतनी दूर मजदूरी करने क्यों जाते?1
- Post by Babu Babu1
- किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक गांव जमीनी विवाद में खूनी झड़प, आधा दर्जन घायल अस्पताल में भर्ती। लखीसराय। जिले के किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक पक्ष से सिंहचक गांव निवासी किनोदी यादव के पुत्र मिथुन कुमार, राधे यादव एवं राधे यादव के पुत्र किनोदी यादव शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बोधी यादव के पुत्र मूरकी यादव, रामजी यादव के पुत्र प्रकाश कुमार और सुधीर कुमार घायल बताए जा रहे हैं। घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, हालांकि प्रारंभिक रूप से मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही किऊल थाना पुलिस एवं कवैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Rajput Anish Singh1
- बैंक के द्वारा कागजात नहीं लौटने पर नीरज कुमार आर्यन ने जिलाधिकारी को दिया आवेदन1
- बुधवार को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिले के घाटकुसुभा प्रखंड के अंतर्गत गगौर पंचायत में विभिन्न सरकारी संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सबसे पहले गगौर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान RTPS काउंटर की जांच की गई, जहाँ अधिकांश कर्मी अपने कर्तव्य से अनुपस्थित मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है और साथ ही उनका मार्च माह का वेतन स्थगित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरक्षण किया गया । उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया, जिसमे छात्राओं के रहने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। वहां की व्यवस्था देखकर जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त किया गया। उन्होंने पुस्तकालय में बैठकर छात्राओं के पढ़ने की व्यवस्था देखी और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उनके द्वारा विद्यालय के निरिक्षण के क्रम मे शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की भी जांच की ताकि शैक्षणिक अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता को दी जाने वाली सेवाएँ समय पर उपलब्ध हों और सभी कर्मी निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थें।2