मैनपुरी के 14 वर्षीय छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। घटना को 10 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन परिवार का कहना है कि उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला। अब माता-पिता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। 22 नवंबर को कक्षा 9 का छात्र वंश कश्यप रोज़ की तरह सुदिति ग्लोबल एकेडमी स्कूल गया था। परिवार के अनुसार, कुछ समय बाद वह स्कूल परिसर के अंदर गंभीर रूप से घायल मिला और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी घटना के बाद से परिवार लगातार सवाल उठा रहा है कि आखिर स्कूल के अंदर उस दिन क्या हुआ था। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना से जुड़ी पूरी CCTV फुटेज नहीं दिखाई गई। उनका दावा है कि क्लासरूम से टॉयलेट और सीढ़ियों की ओर जाने वाली रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही डीवीआर रिकॉर्डिंग में कथित समय के अंतर को लेकर भी उन्होंने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं हुई है और मामले की जांच प्रक्रिया जारी है। न्याय की मांग को लेकर परिवार मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा है। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि परिवार के समर्थन में पहुंचे। वहीं पुलिस ने जल्द चार्जशीट दाखिल करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिवार का कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस वीडियो में जानिए: • वंश कश्यप केस की पूरी कहानी • स्कूल परिसर में हुई घटना पर उठ रहे सवाल • CCTV फुटेज को लेकर परिवार के आरोप • पुलिस और प्रशासन का क्या कहना है • परिवार की प्रमुख मांगें क्या हैं सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है—क्या वंश कश्यप को इंसाफ मिलेगा? इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके अपनी राय जरूर बताइए। GD NEWS NETWORK पर ऐसी ही बड़ी, तथ्य आधारित और ज़मीनी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूलें। #Mainpuri #VanshKashyap #MainpuriNews #UPNews #BreakingNews #HindiNews #StudentDeath #JusticeForVansh #SchoolNews #GDNewsNetwork

- मैनपुरी –मामला मैनपुरी के सुदिति ग्लोबल एकेडमी का है। रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप की 22 नवंबर 2025 को स्कूल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से मौत को ऊंचाई से गिरने से बताया गया, जबकि परिजन इस दावे पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 से वंश के माता-पिता मैनपुरी के तिकोनिया पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल/धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में आरोपियों की गिरफ्तारी और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। सीओ सिटी ने परिजनों से बातचीत कर धरना समाप्त करने का प्रयास भी किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर कायम रहे।1
- जिला मैनपुरी तहसील कुरावली गांव सलेमपुर की घटना आवास को लेकर मैनपुरी तहसील कुरावली गांव सलेमपुर भारी बारिश के कारण शैलेंद्र सिंह का पक्का मकान गिर गया सरकार से कहना है इन्हें आवास दिलाने की कृपा करें माननीय मुख्यमंत्रीजी योगी आदित्यनाथ जी से कहना है आवास दिलाए मंत्री जयवीर सिंह से कहना है पीड़ित परिवार कहां रहेगा मकान भी गिर गया है इनकी मदद करें आवास दिलाया जाए आपकी महान कृपा होगी1
- एटा पुलिस का एक्शन मोड—शहर से कस्बों तक खाकी का शक्ति प्रदर्शन,सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल। एक साथ कई थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च—सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिखी सख्ती। कोतवाली नगर से रिजोर, मिरहची, जलेसर और अलीगंज तक पुलिस ने संभाला मोर्चा। क्षेत्राधिकारियो की अगुवाई में पैदल गश्त—चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्धों की चेकिंग। CCTV कैमरों की भी जांच, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक खबर फैलाने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी। पुलिस की अपील—अफवाहों पर ध्यान न दें, आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखें। SSP डॉ. इलामारन जि. के निर्देश पर एटा में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट। *रिपोर्ट-आकर्ष वार्ष्णेय जिला एटा*5
- बरेली में करोडो रुपए से बनी पानी टंकी नदी में गिरी !! नदी के पास बनाई गई टंकी बाढ़ का पानी आने के कारण वहीं,1
- दर्दनाक हादसा: छत तोड़ते समय लेंटर गिरने से मजदूर की मौत जैथरा। मंगलवार सुबह नगला सुमित गांव में छत तोड़ने का काम कर रहे एक मजदूर की लेंटर गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मजदूर को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार थाना जैथरा क्षेत्र के नगला बिजू गांव निवासी 28 वर्षीय रामकुमार पुत्र मेघ सिंह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नगला सुमित गांव में पंकज राठौर पुत्र शिवकुमार सिंह के यहां मजदूरी करने गए थे। करीब नौ बजे वह छत तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया और वह मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद रामकुमार को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। मृतक के पिता मेघ सिंह ने बताया कि रामकुमार परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी करने गया था। छत तोड़ते समय अचानक लेंटर गिरने से वह मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।1
- धर्म का धंधा नहीं चलेगा देना होगा रोजगार मैनपुरी गंभीर मुद्दे पर बातचीत धर्म का धंधा नहीं चलेगा।अब देना होगा रोजगार बात करते हुए बताया है कि सरकार को ध्यान रखना होगा अब नहीं चलेगा धरम के नाम पर कोई कारोबार1
- #एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल। #uppolice #vairalvideo #वीडियो #etahnews #etahupdate #etahpolice1
- 🚨 जनपद कासगंज की सड़कों पर रात में लकड़ी का खेल #वनविभाग #लकड़ी जनपद कासगंज की सड़कों पर लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली/वाहन लगातार दौड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय भर-भरकर लकड़ी ले जाने का काम चल रहा है। लोगों का सवाल है कि क्या वन विभाग की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा है? या फिर इन वाहनों के पास लकड़ी परिवहन से संबंधित सभी जरूरी कागजात और अनुमति मौजूद है? मामले की निष्पक्ष जांच कर वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 📍 जनपद कासगंज 🔴 भारत मानव 24 NEWS सच के साथ, जनता की आवाज़ #Kasganj #KasganjNews #KasganjPolice #ForestDepartment #WoodTransport #UPNews #BreakingNews #कासगंज #वनविभाग #लकड़ी #BharatManav24News4
- *औंछा के प्रतिष्ठित स्कूल के छात्रावास में सनसनीखेज मामला, छात्र ने छात्र के साथ किया दोबारा कुकर्म, 8 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई पीड़ित की रिपोर्ट *औंछा के प्रतिष्ठित स्कूल के छात्रावास में सनसनीखेज मामला, छात्र ने छात्र के साथ किया दोबारा कुकर्म, 8 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई पीड़ित की रिपोर्ट* *औंछा, मैनपुरी।* औंछा थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्रावास में छात्र के साथ छात्र द्वारा कुकर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र ने दूसरी बार इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों के अनुसार छात्रावास में रहने वाले उनके पुत्र के साथ उसी छात्रावास में रहने वाले दूसरे छात्र ने जबरन कुकर्म किया। इससे पहले भी आरोपी ऐसी हरकत कर चुका है। पीड़ित ने डर के कारण पहले किसी को नहीं बताया, लेकिन दोबारा घटना होने पर हिम्मत जुटाकर परिजनों को जानकारी दी। *8 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट -* पीड़ित के पिता ने 8 दिन पहले थाना औंछा में लिखित तहरीर देकर स्कूल प्रबंधन और आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आरोप है कि 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो FIR दर्ज की है और न ही पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है और पुलिस भी कार्रवाई में हीलाहवाली बरत रही है। *मांग -* परिजनों ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से मामले का संज्ञान लेकर स्कूल के छात्रावास की जांच, आरोपी छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। *औंछा थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह* से बात करने पर बताया गया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1