Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीजेपी नहीं बना पाई राजस्थान में पकड़जयपुर में CJP के स्कूल निरीक्षण का जबरदस्त विरोध, ग्रामीणों ने किया हंगामा! कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों के दौरे का विरोध शुरू हो गया है. शुक्रवार को जयपुर बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और उनके साथियों को गांव वालों ने वहां से भगा दिया.
Yogesh Kumar Gupta
सीजेपी नहीं बना पाई राजस्थान में पकड़जयपुर में CJP के स्कूल निरीक्षण का जबरदस्त विरोध, ग्रामीणों ने किया हंगामा! कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों के दौरे का विरोध शुरू हो गया है. शुक्रवार को जयपुर बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और उनके साथियों को गांव वालों ने वहां से भगा दिया.
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🚨 जयपुर में सरकारी स्कूल निरीक्षण पर बवाल!CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम के साथ मारपीट सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का ग्रामीणों से विवाद हो गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने उन्हें मौके से खदेड़ दिया और उनकी कार में तोड़फोड़ की। आशुतोष रांका और उनके साथियों से हाथापाई के भी आरोप हैं। रांका ने पूरे घटनाक्रम के पीछे राजस्थान सरकार के इशारे पर BJP कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। 🔥 स्कूल निरीक्षण से शुरू हुआ विवाद अब सियासी तकरार में बदलता नजर आ रहा है।1
- कल CJP के Co-Convener एवं Spokesperson आशुतोष रांका जी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा जयपुर की सांगानेर एवं बगरू विधानसभा क्षेत्र के दो सरकारी स्कूलों का दौरा किया जाएगा #CJP #CockroachJanataParty #GovernmentSchools #CityCablenewsjaipur1
- "मैं इस देश का आम नागरिक हूं, मेरे भी अधिकार हैं" - दिल्ली में दुकानदार ने पुलिस कार्रवाई का ज्बनाया वीडियो नई दिल्ली। दिल्ली में एक दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों द्वारा उसकी दुकान से सिलेंडर और चूल्हा ले जाने की कार्रवाई को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है। वीडियो में दुकानदार पुलिसकर्मियों के सामने अपनी बात रखते हुए कहता है कि वह देश का आम नागरिक है और उसके भी अधिकार हैं। दुकानदार का आरोप है कि 30 हजार रुपये एकमुश्त और 3 हजार रुपये मासिक नहीं देने के चलते उसके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, दुकानदार द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस या संबंधित प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर आम नागरिक के अधिकारों और सरकारी कार्रवाई में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि आज मोबाइल कैमरा आम नागरिक के हाथ में एक ऐसा माध्यम बन चुका है. जिसके जरिए लोग मौके पर हो रही घटनाओं को रिकॉर्ड कर अपनी बात सामने रख रहे हैं।1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तेज, अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र जयपुर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि नगर निकाय चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय के साथ कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। अजेय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित राजस्थान का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब राजस्थान के शहरों और नगरों का भी तेजी से विकास होगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शहरों के समग्र विकास की क्षमता भाजपा के पास है, जबकि कांग्रेस का शासन कुशासन, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का पर्याय रहा है। अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता को जवाबदेह, पारदर्शी और संवेदनशील नगर शासन उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि नगर निगमों के लिए 10 करोड़ रुपये, नगर परिषदों के लिए 3 करोड़ रुपये और नगर पालिकाओं के लिए 1 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के विजन और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच पहुंचने का आह्वान किया गया। सक्रिय और साफ छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट पर जोर बैठक में नगर निकाय चुनाव के टिकट वितरण को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने जोर दिया कि टिकट ऐसे कार्यकर्ताओं को दिया जाए, जो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं, जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता है, छवि साफ-सुथरी है और संगठन के प्रति समर्पित हैं। नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता की मेहनत, निष्ठा और जमीनी सक्रियता टिकट का प्रमुख आधार होगी। बैठक के अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत और निर्णायक जीत दिलाने का संकल्प लिया। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर राजस्थान के नगर निकायों में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाएगी। ‘डबल इंजन’ सरकार के साथ नगर निकायों में ‘ट्रिपल इंजन’ की ताकत राजस्थान के विकास को और गति देगी।1
- जयकारों के साथ रवाना हुई सांवालिया धाम करनावर की प्रथम पदयात्रा दौसा।। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के पिचूपाड़ा खुर्द स्थित मीणा दंड से सांवालिया धाम करनावर के लिए प्रथम पदयात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच रवाना हुई। यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष और ग्रामीण शामिल हुए। महिलाएं भजनों पर नृत्य करती हुईं आगे बढ़ीं, वहीं पुरुष हाथों में ध्वज लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाते नजर आए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा गांवों के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। पायलट सर्किल गूलर चौराहे पर पदयात्रियों का माला और दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सतीश सोमाडा, विक्रम मीणा, धारासिंह चौधरी, महेश, करण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।4
- कुछ काम तो यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए भी छोड़ दो... गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU), जयपुर में छात्रों ने छात्र-संघ चुनाव फिर से शुरू करने की माँग को लेकर अनूठा प्रदर्शन भी किया था, जहाँ उन्होंने वरिष्ठ राजनेताओं के कट-आउट के साथ प्रदर्शन किया था—क्योंकि कई नेता छात्र-संघ चुनावों से ही राजनीति में आए थे।1
- जोगेश्वर महादेव मंदिर से श्रद्धालु एक साथ कनक दंडवत देते हुए रवाना हुए जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित ग्राम पंचायत पाटन के जोगेश्वर महादेव मंदिर से शुक्रवार को पंडित गोपाल मिश्रा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके सभी कनक दंडवत यात्रियों को डीजे की धुन के साथ नईनाथ धाम शिवजी के मंदिर के लिए रवाना हुए इस मौके पर पाटन के यात्री जो कि अपने घर से कनक दंडवत देकर जोगेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे वहा से सभी श्रद्धालु एक साथ कनक दंडवत देते हुए रवाना हुए जगह जगह ग्रामीणों द्वारा कनक दंडवत भक्तो का पुष्प वर्षा से स्वागत किया कनक दंडवत यात्रियों के लिए ग्रामीणों के द्वारा चाय नाश्ता फल भोजन आदि की व्यवस्था की गई इस मौके पर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए यह कनक दंडवत जो की पाटन से रवाना हुई जो कि रात्रि विश्राम उगावास में करेंगे उसके बाद शनिवार को सुबह उगावास से रवाना होकर गणेश मोड़ स्थित गणेश मंदिर में पहुंचेंगे और सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था गणेश मंदिर में होगी व रविवार को सुबह गणेश मंदिर से नईनाथ धाम शिवजी के मंदिर में पहुंचेगी उसके बाद स्नान कर पंडितो के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके शिवजी का जलाभिषेक सहस्त्र घट कर श्रद्धालुओं के लिए व ग्रामीणों के सहयोग से भंडारा पंगत प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया जाएगा इस मौके पर कनक दंडवत यात्री जो कि कानेटी, पाटन, व आसपास से आए हैं सभी के लिए ग्रामीणों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व चाय नाश्ता भोजन आदि की व्यवस्था की गई4
- झुंझुनूं: नेतराम गर्ल्स कॉलेज में छात्रा से कथित अभद्रता, छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन जिला मुख्यालय स्थित नेतराम गर्ल्स कॉलेज में छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोपों को लेकर छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की #नेतरामगर्ल्स #झुंझुनूं #गर्ल्स #छात्रा_शिक्षा_निशुल्क_करो @bjp4india1
- 🌸 शुभारंभ 🙏 | श्री खाटू श्याम जी के पावन धाम में होटल दीनानाथ का शुभारंभ श्री खाटू श्याम जी के पावन धाम में होटल दीनानाथ का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ सभी अतिथियों का स्वागत एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। 🙏 🏨 होटल दीनानाथ की खासियतें: 🔹 37 सुंदर एवं सुविधाजनक कमरे 🔹 पर्याप्त पार्किंग की सुविधा 🔹 श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं 🔹 श्री खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के ठहरने हेतु शानदार व्यवस्था होटल के संचालक श्री सुभाष मित्तल जी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सुंदर पहल की गई है। 📞 संपर्क: 9511356501 🙏 श्री खाटू श्याम जी महाराज की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। ❤️ जय श्री श्याम! 🎤 मीडिया प्रभारी – ओम सिंह खींची 📺 JUST JAIPUR LIVE 24×71