logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर जिले के राशन हितग्राहियों को मई और जून माह की सामग्री 15 मई से पहले लेनी होगी। प्रशासन ने सभी पात्र परिवारों से जल्द से जल्द अपना राशन प्राप्त करने की अपील की है।

15 hrs ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

शाजापुर जिले के राशन हितग्राहियों को मई और जून माह की सामग्री 15 मई से पहले लेनी होगी। प्रशासन ने सभी पात्र परिवारों से जल्द से जल्द अपना राशन प्राप्त करने की अपील की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लालपुरा गौ उपचार केंद्र में लगा आधुनिक फॉगर सिस्टम भीषण गर्मी में बेजुबानों को मिली संजीवनी, लालपुरा गौ उपचार केंद्र में लगा आधुनिक फॉगर सिस्टम फोटो-09-एसजेआर05- फागर सिस्टम लगाया गया है। शाजापुर। तपती और झुलसा देने वाली इस भीषण गर्मी में जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं बेजुबान जानवरों के लिए भी यह मौसम किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। विशेषकर बीमार और घायल गोवंश के लिए यह चिलचिलाती धूप और लू जानलेवा साबित हो सकती है। बेजुबानों की इसी पीड़ा को समझते हुए शाजापुर की गौरक्षा सेना गौसेवा समिति ने इंसानियत और गौसेवा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। बेजुबान गौमाता और नंदी महाराज को इस प्रचंड गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से, समिति द्वारा लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र कांजी हाउस में एक विशेष फॉगर सिस्टम (जल फुहार यंत्र) स्थापित करवाया गया है। यह उपचार केंद्र मुख्य रूप से उन गोवंशों का आश्रय स्थल है जो दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इस आधुनिक फॉगर सिस्टम के चालू होने से पानी की बारिक और ठंडी फुहारें पूरे परिसर में फैलती हैं, जिससे शेड के नीचे का तापमान काफी हद तक नियंत्रित रहता है। तपती दोपहर में भी इस सिस्टम की मदद से गौशाला का वातावरण ठंडा बना रहेगा। इससे न केवल बीमार गोवंश को लू और गर्मी से होने वाली बेचैनी से बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि अनुकूल तापमान मिलने से उनके घावों के जल्दी भरने और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने में भी मदद मिलेगी। गौरक्षा सेना गौसेवा समिति शाजापुर द्वारा क्षेत्र में निरंतर गौसेवा के उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। समिति का मुख्य संकल्प असहाय, घायल एवं बीमार गोवंश की निस्वार्थ सेवा, सुरक्षा और उन्हें एक सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है। भीषण गर्मी के बीच समिति द्वारा उठाया गया यह सराहनीय कदम शहरवासियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। 00000000000000000000
    5
    लालपुरा गौ उपचार केंद्र में लगा आधुनिक फॉगर सिस्टम
भीषण गर्मी में बेजुबानों को मिली संजीवनी, लालपुरा गौ उपचार केंद्र में लगा आधुनिक फॉगर सिस्टम
फोटो-09-एसजेआर05- फागर सिस्टम लगाया गया है।
शाजापुर। तपती और झुलसा देने वाली इस भीषण गर्मी में जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं बेजुबान जानवरों के लिए भी यह मौसम किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। विशेषकर बीमार और घायल गोवंश के लिए यह चिलचिलाती धूप और लू जानलेवा साबित हो सकती है। बेजुबानों की इसी पीड़ा को समझते हुए शाजापुर की गौरक्षा सेना गौसेवा समिति ने इंसानियत और गौसेवा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। बेजुबान गौमाता और नंदी महाराज को इस प्रचंड गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से, समिति द्वारा लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र कांजी हाउस में एक विशेष फॉगर सिस्टम (जल फुहार यंत्र) स्थापित करवाया गया है। यह उपचार केंद्र मुख्य रूप से उन गोवंशों का आश्रय स्थल है जो दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इस आधुनिक फॉगर सिस्टम के चालू होने से पानी की बारिक और ठंडी फुहारें पूरे परिसर में फैलती हैं, जिससे शेड के नीचे का तापमान काफी हद तक नियंत्रित रहता है। तपती दोपहर में भी इस सिस्टम की मदद से गौशाला का वातावरण ठंडा बना रहेगा। इससे न केवल बीमार गोवंश को लू और गर्मी से होने वाली बेचैनी से बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि अनुकूल तापमान मिलने से उनके घावों के जल्दी भरने और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने में भी मदद मिलेगी। गौरक्षा सेना गौसेवा समिति शाजापुर द्वारा क्षेत्र में निरंतर गौसेवा के उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। समिति का मुख्य संकल्प असहाय, घायल एवं बीमार गोवंश की निस्वार्थ सेवा, सुरक्षा और उन्हें एक सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है। भीषण गर्मी के बीच समिति द्वारा उठाया गया यह सराहनीय कदम शहरवासियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।
00000000000000000000
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने महज तीन दिन में नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने महज तीन दिन में नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
    1
    थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने महज तीन दिन में नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने महज तीन दिन में नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महज तीन दिन में नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार। थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता । महज तीन दिन में नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार। सम्पर्ण घटना इस प्रकार है कि दिनांक 06.05.2026 को फरियादी नें थाना मो. बड़ोदिया आकर रिपोर्ट किया कि उसकी 16 साल की नाबालिग बालिका जो कि बीति शाम को अपनी मम्मी को खेत से बुलाने के लिये निकली थी जिसे कोई अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया है जिस पर से थाना मो. बड़ोदिया पर धारा 137 (2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपहृता की शीघ्र पतारशी हेतु 5000 रु के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। अपराध का खुलासा - विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर द्वारा एक टीम का गठन कर अपहृता की तलाश में लगाया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों, सहपाठियों एवं आस पास के लोगो से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किये तथा जिला सायबर सेल शाजापुर से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गए। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अपहृता को ग्राम धतरावदा जिला राजगढ़ से दिनांक 09.05.2026 को आरोपी लौकेन्द्र सिंह पिता बाबुसिंह राजपूत के कब्जे से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. अरविंद सिंह तोमर, उनि. के. एन. यादव, सउनि मेहमूद अली, प्र.आर. जितेन्द्र सितपरा, आर. शैलेन्द्र शर्मा, आर. शैलेन्द्र गुर्जर, म.आर. कीर्ति मण्डोत तथा सायबर सेल टीम की भूमिका रही।
    1
    महज तीन दिन में नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार।
थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
महज तीन दिन में नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार।
सम्पर्ण घटना इस प्रकार है कि दिनांक 06.05.2026 को फरियादी नें थाना मो. बड़ोदिया आकर रिपोर्ट किया कि उसकी 16 साल की नाबालिग बालिका जो कि बीति शाम को अपनी मम्मी को खेत से बुलाने के लिये निकली थी जिसे कोई अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया है जिस पर से थाना मो. बड़ोदिया पर धारा 137 (2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपहृता की शीघ्र पतारशी हेतु 5000 रु के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
अपराध का खुलासा - विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर द्वारा एक टीम का गठन कर अपहृता की तलाश में लगाया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों, सहपाठियों एवं आस पास के लोगो से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किये तथा जिला सायबर सेल शाजापुर से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गए। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अपहृता को ग्राम धतरावदा जिला राजगढ़ से दिनांक 09.05.2026 को आरोपी लौकेन्द्र सिंह पिता बाबुसिंह राजपूत के कब्जे से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. अरविंद सिंह तोमर, उनि. के. एन. यादव, सउनि मेहमूद अली, प्र.आर. जितेन्द्र सितपरा, आर. शैलेन्द्र शर्मा, आर. शैलेन्द्र गुर्जर, म.आर. कीर्ति मण्डोत तथा सायबर सेल टीम की भूमिका रही।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • करजू के जंगल के कुएं में होल लगा रही बोरवेल मशीन में अचानक आग लग गई, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया कब मोहन बड़ोदिया । मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र के ग्राम करजू के जंगल के कुएं में होल लग रही बोरवेल मशीन में अचानक आग लग गई,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।
    1
    करजू के जंगल के कुएं में होल लगा रही बोरवेल मशीन में अचानक आग लग गई, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया कब
मोहन बड़ोदिया । मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र के ग्राम करजू के जंगल के कुएं में होल लग रही बोरवेल मशीन में अचानक आग लग गई,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया:दतिया पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल कार्यालय पहुंचे ही सुनी जन समस्याएं अधिकारियों को सख्त निर्देश। दतिया:दतिया पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल कार्यालय पहुंचे ही सुनी जन समस्याएं अधिकारियों को सख्त निर्देश।
    1
    दतिया:दतिया पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल कार्यालय पहुंचे ही सुनी जन समस्याएं अधिकारियों को सख्त निर्देश।
दतिया:दतिया पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल कार्यालय पहुंचे ही सुनी जन समस्याएं अधिकारियों को सख्त निर्देश।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राजगढ़ के भयाना में भील और हरिजन मोहल्ले के लोगों को नल-जल योजना के तहत एक साल से पानी नहीं मिल रहा है। ठेकेदार लगातार टालमटोल कर रहा है, जिससे मोहल्लावासी पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
    1
    राजगढ़ के भयाना में भील और हरिजन मोहल्ले के लोगों को नल-जल योजना के तहत एक साल से पानी नहीं मिल रहा है। ठेकेदार लगातार टालमटोल कर रहा है, जिससे मोहल्लावासी पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
    user_Kumer Singh Bhilala
    Kumer Singh Bhilala
    सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राजगढ़ के सारंगपुर में चोरों ने अनोखे फिल्मी अंदाज में एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
    1
    राजगढ़ के सारंगपुर में चोरों ने अनोखे फिल्मी अंदाज में एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
    user_Salmankhansgpr
    Salmankhansgpr
    News Anchor सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • करणी सेना परिवार ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती* *करणी सेना परिवार ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती* करणी सेना परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर श्री जीवन सिंह शेरपुर शैलेंद्र सिंह झाला प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया के मार्गदर्शन में ओर जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा जिला संयोजक भीम सिंह बना के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौराहे पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर करणी सेना परिवार के पदाधिकारी सर्व समाज के लोग ओर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
    8
    करणी सेना परिवार ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती*
*करणी सेना परिवार ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती*
करणी सेना परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर श्री जीवन सिंह शेरपुर शैलेंद्र सिंह झाला प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया के मार्गदर्शन में ओर जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा जिला संयोजक भीम सिंह बना के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौराहे पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर करणी सेना परिवार के पदाधिकारी सर्व समाज के लोग ओर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.