हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम में शिक्षा व बाल विकास पर जोर, मेधावी छात्र हुए सम्मानित हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम में शिक्षा व बाल विकास पर जोर, मेधावी छात्र हुए सम्मानित , ठाकुरद्वारा विकासखंड में सोमवार को “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन वीएस गार्डन, रामूवाला गणेश में किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा देने, नए सत्र के लिए नामांकन बढ़ाने, शिक्षा स्तर में सुधार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कालाझांडा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को आकर्षक बना दिया। वहीं कंपोजिट विद्यालय रामपुर बलभद्र के बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने पर जोर दिया गया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की भी अपील की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा, जिसमें निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अवधेश, अरुण कुमार, राकेश कुमार, वीर सिंह, सोनिया चौहान, त्रिवेंद्र सिंह, नरेंद्र, नितिन कुमार, निकेश कुमार, राजपाल सिंह, एआरपी हरवीर सिंह, मोनिका गहलोत सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मिथलेश, ममता, कृष्णा आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अधिकांश प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बीआरसी स्टाफ की भी सहभागिता रही। टीएलएम प्रदर्शनी में कंचन, यास्मीन जहां और शिवांगी वशिष्ठ ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के सफल संचालन में एआरपी रूपा आर्य, पीयूष कुमार, रजनी मिश्रा और सपना चौहान का विशेष योगदान रहा। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ठाकुरद्वारा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

- जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा थाने का मामला है इन दोनों बाप बेटो पर किया है थाना पुलिस स्योहारा ने किया है अत्यचार, थाने बुलाकर बात चीत के बहाने मारा पीटा, किया चालान,2
- बिजनौर में आंगनबाड़ी सशक्तिकरण: 858 को नियुक्ति पत्र, 337 को स्मार्टफोन वितरण1
- प्रयागराज नैनी क्षेत्र मेवा लाल बगिया चौराहे का मामला युवती ने युवक को जमकर पीटा देखते ही देखते सड़क पर मजमा लगा नैनी पुलिस युवक को अपने साथ ले गई पुलिस चौकी पर देर तक पंचायत चली नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप1
- Post by India News1
- बिरयानी में चिकन लेग पीस नहीं मिला तो महाभारत में तब्दील हुई शादी, जमकर काटा बवाल अमरोहा: एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब बारातियों को बिरयानी में लेग पीस नहीं मिला. मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें होटल में जमकर कुर्सियां चलीं और तोड़फोड़ की गई. मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का है. यह घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के एक निजी बैंकट हॉल की बताई जा रही है, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था. खाना परोसे जाने के दौरान कुछ बारातियों ने बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर नाराजगी जताई. इसी बात को लेकर पहले बहस हुई और फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई. कई घंटे तक चला हंगामा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि बैंकट हॉल में कुर्सियां फेंकी गईं और जमकर तोड़फोड़ हुई. हंगामा कई घंटों तक चलता रहा, जिससे शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और खुशियों के बीच मातम छा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया.1
- मंडी धनौरा में शिव मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के मामले में सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोग तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मंदिर को कब्जामुक्त कराने की मांग की।जानकारी के अनुसार महादेव स्थित एक नव निर्माणाधीन शिव मंदिर का 2 अप्रैल को उद्घाटन प्रस्तावित है। आरोप है कि एक व्यक्ति विशेष द्वारा मंदिर पर अपने माता-पिता का नाम लिखवाने के साथ ही उनकी मूर्तियां भी स्थापित कर दी गई हैं। इसको लेकर समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि सार्वजनिक धार्मिक स्थल को ‘पितृ स्थल’ में बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और जनाक्रोश बढ़ रहा है।इस संबंध में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मुसाराम थारू को सौंपते हुए मंदिर से उक्त मूर्तियां हटाने और मंदिर का नाम किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर न रखने की मांग की। समाजसेवी मुकेश शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। ऐसे मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई कर जल्द समाधान करना चाहिए।3
- जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद गांव हर्षवाड़ा मेले में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, आजकल पैसा बहुत बड़ी बात हो गया है, इंसानियत खत्म हो गई है1
- धामपुर में दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर1
- नाली के विवाद में नाली में लेट लेट कर चले लाठी डंडे और पत्थर। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर। मारपीट में कई लोग घायल हैं उत्तर प्रदेश:अयोध्या की कोतवाली बीकापुर के जेरुआ गांव की घटना का वीडियो है।1