पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी आदिल का पिता नौशाद मुठभेड़ में घायल पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी आदिल का पिता नौशाद मुठभेड़ में घायल तेरह मिल के पास एसओजी व चरवा पुलिस की कार्रवाई, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद कौशांबी। मनौरी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। मंगलवार देर रात थाना चरवा क्षेत्र के तेरह मिल के पास एसओजी और चरवा थाना पुलिस की मुख्य आरोपी के पिता नौशाद अली से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एसओजी टीम प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में चरवा पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने घायल नौशाद के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। नौशाद अली को पटाखा फैक्ट्री मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल का पिता बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे विस्फोट की घटना और पटाखा फैक्ट्री के संचालन से जुड़े मामलों में पूछताछ कर रही है। विस्फोट में अब तक 11 मौतें मनौरी में हुई पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह, चायल चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी और पूर्व चायल चौकी प्रभारी मनीष पाल को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा बीट के दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। पुलिस विभाग की कार्रवाई से महकमे में भी खलबली मची हुई है।
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी आदिल का पिता नौशाद मुठभेड़ में घायल पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी आदिल का पिता नौशाद मुठभेड़ में घायल तेरह मिल के पास एसओजी व चरवा पुलिस की कार्रवाई, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद कौशांबी। मनौरी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। मंगलवार देर रात थाना चरवा क्षेत्र के तेरह मिल के पास एसओजी और चरवा थाना पुलिस की मुख्य आरोपी के पिता नौशाद अली से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एसओजी टीम प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में चरवा पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने घायल नौशाद के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। नौशाद अली को पटाखा फैक्ट्री मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल का पिता बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे विस्फोट की घटना और पटाखा फैक्ट्री के संचालन से जुड़े मामलों में पूछताछ कर रही है। विस्फोट में अब तक 11 मौतें मनौरी में हुई पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह, चायल चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी और पूर्व चायल चौकी प्रभारी मनीष पाल को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा बीट के दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। पुलिस विभाग की कार्रवाई से महकमे में भी खलबली मची हुई है।
- डूडा कालोनी शंकरगढ़ की बुनियादी समस्याओ को लेकर डूडा निवासियों का धरना प्रदर्शन1
- गौहनिया-करछना राज मार्ग पर गिरा विशाल नीम का पेड़, घंटों थमा रहा यातायात, हथीगन गांव के पास लगा लंबा जाम *प्रयागराज।* घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया से करछना जाने वाले राज मार्ग पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक विशाल नीम का पेड़ सड़क पर भरभराकर गिर पड़ा। घटना करमा चौकी के समीप हथीगन गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगा विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर बीच सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते दोनों तरफ आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। बाइक, कार, ऑटो और बसें जाम में फंस गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डालियों को काटकर हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। कई घंटों तक यातायात बाधित रहने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।4
- पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट..... आरोपी के घर चला बुलडोजर कौशाम्बी.....मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट.... आज दूसरे दिन आरोपी के घर चला बुलडोजर, शासन प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। बता दु की पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 लोगों की मृत्यु हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे जिन्हें एसआरएन हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS बलराम साहू1
- प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लेटे बड़े हनुमान मंदिर परिसर में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे हनुमान जी का विग्रह जलमग्न हो गया है। त्रिवेणी बांध के नीचे की सड़कें और आसपास के पार्क भी पानी में डूब चुके हैं। छोटा बघाड़ा, सलोरी और अन्य कछारी बस्तियों के निचले हिस्सों में पानी का दायरा बढ़ने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों को सतर्क किया जाने लगा है। मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कैचमेंट एरिया में बारिश के साथ-साथ केन, बेतवा, टोंस और बेलन जैसी सहायक नदियों का पानी भी बढ़ने से मुख्य नदियों के प्रवाह पर असर पड़ रहा है। हालांकि नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और जल पुलिस की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया1
- प्रयागराज-मोहम्मद मोमीन की मौत पर उठे सवाल परिजनों ने मारपीट के बाद पानी में फेंके जाने की जताई आशंका प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के जाहिराबाद निवासी मोहम्मद मोमीन पुत्र मुर्तुज़ा की मौत को लेकर परिजनों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिस की ओर से मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है, वहीं परिवार ने आशंका जताई है कि मोमीन के साथ पहले मारपीट की गई और इसके बाद उसे पानी में फेंका गया। परिजनों का कहना है कि शव से संबंधित तस्वीरों में गर्दन, कान और सिर के आसपास चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं निशानों को लेकर परिवार घटना की परिस्थितियों की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहा है। परिजनों का सवाल है कि यदि मौत केवल डूबने से हुई है तो शरीर पर दिखाई दे रहे चोट के निशान किन परिस्थितियों में आए, इसकी भी जांच होनी चाहिए। परिवार ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को आरोपी बनाना नहीं, बल्कि मोहम्मद मोमीन की मौत की वास्तविक वजह सामने लाना है। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल एवं फोरेंसिक साक्ष्यों के साथ घटनास्थल की जांच, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल फोन समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि जांच में हत्या की आशंका के पहलू को भी शामिल किया जाए। यदि जांच में मारपीट कर पानी में फेंके जाने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। परिजनों ने कहा कि उन्होंने अपना बेटा और भाई खोया है। उनकी मांग किसी से बदला लेने की नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के जरिए घटना की वास्तविक सच्चाई सामने लाने और न्याय दिलाने की है।1
- कौशांबी....पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट...मुआवजा बढ़ाने, आवास व जमीन की मांग पर अड़े परिजन शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, अधिकारियों ने समझाने का किया प्रयास पिपरी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मृत गया प्रसाद के परिजनों ने शासन से मिलने वाली आठ लाख रुपये की सहायता को अपर्याप्त बताते हुए मुआवजा बढ़ाने की मांग की है। परिजनों ने एक आवास और एक बीघा जमीन देने की भी मांग रखी है। मांगों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर दफनाने से इनकार कर दिया। इससे मार्ग पर जाम लग गया और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर सीओ सिराथू और एसडीएम मंझनपुर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारी लगातार परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। देर तक मांगों को लेकर सहमति नहीं बनने से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।1
- गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, बदरा–सोनौटी मार्ग का संपर्क टूटा सड़कें जलमग्न, नावों के सहारे हो रहा आवागमन; झूंसी के तटीय इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा प्रयागराज झूंसी, गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से झूंसी क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। बदरा–सोनौटी गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पानी में डूब जाने से गांव का आसपास के क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। सड़कें जलमग्न होने के कारण ग्रामीणों को दैनिक आवागमन और जरूरी सामान लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पानी सड़क के ऊपर बह रहा है, जिससे पैदल और वाहन दोनों का आवागमन बंद हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में कई नावें तैनात की हैं। नावों के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा दी जा रही है तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलमग्न क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए झूंसी समेत आसपास के तटीय इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।1
- #कौशाम्बी : मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में धमके के बाद लोगों ने जताई नाराजगी, मलबे में दबकर 11 लोगों की मौत, अब भी मलबे में शवों की तलाश जारी... ऐसी खबरों के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 मौतों से मचा हड़कंप, प्रभारी मंत्री ने संभाला मोर्चा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 मौतों से मचा हड़कंप, प्रभारी मंत्री ने संभाला मोर्चा मृतकों के स्वजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता; नुकसान की जांच कराकर पीड़ितों की मदद के निर्देश, गोदाम पर छापा और जेसीबी से ध्वस्तीकरण कौशांबी। पिपरी क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुए भीषण विस्फोट ने पूरे जिले को झकझोर दिया। हादसे में दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत और करीब 22 लोगों के झुलसने की सूचना है। विस्फोट से फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई, जबकि आसपास के छह से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए और तीन मकान ढह गए। धमाका इतना तेज था कि आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फैक्ट्री में पटाखों के लगातार विस्फोट से करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। हादसे के समय करीब 20 मजदूरों के काम करने की बात सामने आई है। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू जारी है। 200 जवानों ने संभाला रेस्क्यू घटना की सूचना पर एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के करीब 200 जवानों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 10 जेसीबी/बुलडोजरों से मलबा हटाकर दबे लोगों की तलाश की गई। ग्रामीण घायलों को चारपाई और अन्य साधनों से बाहर निकालते नजर आए। प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, सहायता का एलान घटनास्थल का निरीक्षण करने भाजपा की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक पूजा पाल समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मृतकों के स्वजन को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही जिन लोगों के मकान और व्यापार को नुकसान हुआ है, उनकी क्षति का प्राथमिकता के आधार पर आकलन कराकर नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से पीड़ित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। गोदाम पर छापा, माल कब्जे में हादसे के बाद पुलिस ने गोदाम में छापेमारी कर वहां मौजूद पटाखा और अन्य सामग्री को अपने कब्जे में लिया। सुरक्षा की दृष्टि से गोदाम परिसर में जेसीबी चलाकर कार्रवाई की गई। पुलिस पूरे मामले में फैक्ट्री के संचालन, लाइसेंस और पटाखों के भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। छह लोगों पर मुकदमा, चार टीमें गठित कौशांबी पुलिस के अनुसार पिपरी थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि फैक्ट्री संचालक आदिल का लाइसेंस वर्ष 2024 में निरस्त किया गया था। इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और अभिलेखों के परीक्षण के बाद होगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी राहत एवं उपचार कार्य में जुटी रहीं।1