logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार देने वाला "जॉब क्रिएटर" बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास योजना, कौशल विकास योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, सौर स्वरोजगार योजना, नई पर्यटन नीति और नई फिल्म नीति जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आई है। साथ ही नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया तथा बिना भेदभाव के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जो पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हैं। युवा संवाद कार्यक्रम के आयोजक/युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनय यादव ने किया । युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,विधायक रानीपुर आदेश चौहान,कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान,शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी,नितिन गौतम, देशराज कर्णवाल,ओम प्रकाश जमदग्नि,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ,नगर आयुक्त नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी ट्रैफिक अभय प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में युवा शक्ति मौजूद रहे।

1 hr ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
1 hr ago
96b33221-bee1-4e06-9fed-905004d5b96b

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हरिद्वार के रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलश यात्रा में हुए शामिल देशराज कर्णवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान
    1
    हरिद्वार के रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलश यात्रा में हुए शामिल
देशराज कर्णवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान
    user_हरिद्वार टुडे
    हरिद्वार टुडे
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। 1. डॉ. सतपाल सैनी जिला संरक्षक, रुड़की 2. डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 5. श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 6. श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।
    4
    हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है।
1.  डॉ. सतपाल सैनी  जिला संरक्षक, रुड़की 
2.  डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी,  हरिद्वार
3.  श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार
4.  श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 
5.  श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 
6.  श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, 
सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि  आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।
    user_ Lavish Saini आचर्य प्राण दास
    Lavish Saini आचर्य प्राण दास
    Social club हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • लक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। लक्सर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने भेंस खरीदने आये एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लूट की घटना बीती 14 जुलाई को हुई थी पीड़ित द्वारा लक्सर पुलिस को 4 लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई तो मामले की मास्टरमाइंड महिला निकली जिसे पुलिस ने पहले ही पकड़कर जेल भेज दिया था आज सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लक्सर पुलिसक्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले की पुष्टि की है ।
    1
    लक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
लक्सर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने भेंस खरीदने आये एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लूट की घटना बीती 14 जुलाई को हुई थी पीड़ित द्वारा लक्सर पुलिस को 4 लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई तो मामले की मास्टरमाइंड महिला निकली जिसे पुलिस ने पहले ही पकड़कर जेल भेज दिया था आज सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लक्सर पुलिसक्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले की पुष्टि की है ।
    user_उत्तराखंड टीवी न्यूज
    उत्तराखंड टीवी न्यूज
    Physiotherapist लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • दर्दनाक सड़क हादसा पीछे से आ रही पीकअप ने कांवड़ियों को उड़ाया मौके पर मची अफरातफरी, प्रशासन सभी शिव भक्तों ने निर्धारित मार्ग पर चलने की करता है।
    1
    दर्दनाक सड़क हादसा पीछे से आ रही पीकअप ने कांवड़ियों को उड़ाया मौके पर मची अफरातफरी, प्रशासन सभी शिव भक्तों ने निर्धारित मार्ग पर चलने की करता है।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.