उपायुक्त के निर्देशानुसार समाधान शिविर में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं , - जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल मुख्यालयों पर भी आयोजित किये गए समाधान शिविर रोहतक, 16 फरवरी उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये गए। जिला मुख्यालय के अलावा सांपला व उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविरों में जन समस्याएं सुनी गई। सचिन गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे समाधान शिविर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निपटाया जाये। सरकार के निर्देशानुसार हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते है। नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का एक छत के नीचे तुरंत निदान करना ही इन शिविरों का उद्देश्य है। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार नगराधीश अंकित कुमार ने समाधान शिविर में पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के साथ नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निपटारा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते समय संबंधित नागरिक से संवाद करें तथा उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें। इस अवसर पर डीएमसी जितेंद्र सिंह, एलडीएम महावीर प्रसाद, जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के अलावा सांपला व महम उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द से जल्द उचित निपटारा करने के निर्देश दिये गए। उपमंडल मुख्यालयों पर भी हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार समाधान शिविर में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं , - जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल मुख्यालयों पर भी आयोजित किये गए समाधान शिविर रोहतक, 16 फरवरी उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये गए। जिला मुख्यालय के अलावा सांपला व उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविरों में जन समस्याएं सुनी गई। सचिन गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे समाधान शिविर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निपटाया जाये। सरकार के निर्देशानुसार हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते है। नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का एक छत के नीचे तुरंत निदान करना ही इन शिविरों का उद्देश्य है। उपायुक्त
सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार नगराधीश अंकित कुमार ने समाधान शिविर में पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के साथ नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निपटारा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते समय संबंधित नागरिक से संवाद करें तथा उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें। इस अवसर पर डीएमसी जितेंद्र सिंह, एलडीएम महावीर प्रसाद, जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के अलावा सांपला व महम उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द से जल्द उचित निपटारा करने के निर्देश दिये गए। उपमंडल मुख्यालयों पर भी हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही है।
- #गीतिका चोपड़ा और उनके दादा सूबेदार रमेश जी चोपड़ा की ओर से होली और धुलन्डी की हार्दिक शुभकामनायें1
- उपायुक्त ने 189 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण। 2 28 फरवरी तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन - पीएमएस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलेगा लाभ 3 सरकार द्वारा पेंशन बढ़ोतरी का आदेश लागू, तीन माह का एरियर मिलेगा।। 4 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत* *बिजली विभाग द्वारा सस्ती ब्याज दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है ऋण*1
- पाकिस्तान से रोहतक आई 1200 साल पुरानी गद्दी का रहस्य | बाबा राघव देव जी का सनातन पर बड़ा संदेश . #rohtak #haryana #pakistan #news #digitalbhoomi #db #explore1
- भिवानी1
- भिवानी–रोहतक रेलखंड पर ट्रेनों की बंदी 25 फरवरी तक बढ़ी, यात्री परेशान — खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा भिवानी रेलवे स्टेशन मास्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवानी से रोहतक के बीच चलने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पहले इन ट्रेनों को 16 फरवरी तक बंद रखा जाना था, लेकिन अब बंदी की अवधि बढ़ाकर 25 फरवरी तक कर दी गई है। इस निर्णय से रोजाना अपडाउन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नए आदेश के अनुसार भिवानी–रोहतक रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 540015 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा इस रूट की अन्य कुछ गाड़ियों को भी 22 फरवरी से 25 फरवरी तक अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम परिचालन व्यवस्था, ट्रैक से जुड़े कार्य और अन्य तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा सके। ट्रेनों की बंदी बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है, जिन्हें अब बसों और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। कई यात्रियों ने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी उठाई है। इसी बीच यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एक विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी, जो भिवानी होकर गुजरेगी। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भिवानी रेल मार्ग से होकर कुछ नई गाड़ियां चलाने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर3
- पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में पलवल पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड कर तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ द्वारा केएमपी फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राहगीरों को लिफ्ट देने का भरोसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाते थे तथा उनके साथ मारपीट कर नकदी व कीमती सामान लूट लेते थे। इस संबंध में थाना कैम्प व सदर पलवल में विभिन्न धाराओं के तहत चार मामला दर्ज किए गए। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला IPS के कुशल निर्देशन में सीआईए पलवल प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर की टीम का गठन किया गया। जो सीआईए इंस्पेक्टर रविंदर की टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर केएमपी फ्लाई ओवर के नीचे से दबिश देकर तीनों आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: 1 विकास उर्फ ओटे पुत्र कन्नू लाल निवासी तिर्लोकपुरी मयूर विहार नई दिल्ली 2 मुन्ना पुत्र विजय निवासी कासली देवरिया गोरखपुर उत्तर प्रदेश 3 अजय मिश्रा उर्फ राहुल उर्फ मुसद्दी पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी तिर्लोकपुरी दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई आई 10 गाड़ी व एक देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में तीन दर्जन के करीब लूट आदि संगीन वारदात दर्ज है जिनमें जिला पलवल के थाना कैंप व सदर पलवल में वर्ष 2025/26 की चार लूट वारदात भी शामिल है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा सके। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा क्षेत्र में अन्य वारदातों को अंजाम देने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।1
- भिवानी में RPS International School की एंट्री बच्चों के भविष्य को नई दिशा #RPSInternationalSchool1
- #महंत चरणदास जी महाराज श्री हनुमान जोहड़ी धाम की ओर से होली और धुलन्डी की हार्दिक शुभकामनायें1