मुजफ्फरनगर में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार को जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में लगातार कार्यक्रम व पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सपा नेता लोकेंद्र कुमार सिमरथी को उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी की संस्तुति व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव ने लोकेंद्र कुमार सिमरथी को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष करते हुए मजबूत जिला कार्यकारिणी गठन का निर्देश दिया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता लोकेंद्र कुमार सिमरथी को जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ज़िया चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से समाजवादी पार्टी को पीडीए समाज में मजबूती मिलेगी। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी, समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्यागी,समाजवादी पार्टी जिला सचिव चौधरी यशपाल सिंह,समाजवादी महिला विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी,सपा नेता मीर हसन,विक्की कुमार, मुकेंद्र कुमार,ओम कुमार, बिजेंद्र सिंह,मोनू कुमार सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- जनपद मुजफ्फरनगर में ड्रग फ्री' सिटी के लिए आगे आईं महिलाएं, एसपी सिटी से की खास मुलाकात जनपद में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में इसके प्रति बढ़ती लत को लेकर आज महिलाओं के एक समूह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी से मुलाकात की। महिलाओं ने शहर के विभिन्न कैफे, गली-मोहल्लों और होटलों में अवैध रूप से बिक रहे नशे पर लगाम लगाने की पुरजोर मांग की है। सोनिया सैनी और उनकी टीम ने मुजफ्फरनगर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग मांगा वह महिलाओं ने चिंता व्यक्त की कि हाईस्कूल और इंटर के छात्र शिक्षा के बजाय नशे की दलदल में फंस रहे हैं। आरोप लगाया गया कि शहर के कई कैफे और होटल 'हुक्का बार' या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री का अड्डा बन चुके हैं। एसपी सिटी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वह मुजफ्फरनगर को पूरी तरह नशामुक्त करने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। सोनिया सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज के दौर में नशे का स्वरूप बदल गया है। पहले शराब की गंध से पता चल जाता था, लेकिन अब ऐसे नशीले पदार्थ बिक रहे हैं जिनकी गंध तक नहीं आती, जिससे माता-पिता को भी अंधेरे में रखा जा रहा है। हमारे बच्चे स्कूलों के नाम पर इन कैफे और होटलों में जाकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।" जब महिलाओं से पूछा गया कि क्या उनकी टीम भी इन कैफे और अड्डों पर जाकर निरीक्षण करेगी, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पहले भी ऐसा करती रही हैं और आने वाले समय में भी प्रशासन के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए काम करती रहेंगी।1
- चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी ने लिया झालमुढी का स्वाद पश्चिम बंगाल के झालग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi सड़क किनारे दुकान पर रुके और 10 रुपये की झालमुढी खरीदकर उसका स्वाद लिया। पीएम का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हिण्डन उ0नि0 नंद किशोर द्वारा मय पुलिस टीम कार्रवाई की गई। पुलिस ने माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0-02 मुजफ्फरनगर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट से संबंधित अभियुक्त महताब पुत्र अशरफ, निवासी ग्राम कुल्हेड़ी थाना चरथावल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी को थाना भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम बिरालसी के जंगल स्थित आम के बाग से पकड़ा गया। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 800/9/19 धारा 379/411 भादवि का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। पुलिस जांच में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, हत्या प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब 17 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 नंद किशोर, हे0का0 जोगिन्दर नागर एवं हे0का0 दीपक कुमार शामिल रहे।1
- दधेडू खुद पानी की टंकी की लाइन फटी हुई है कृपया जल्द से कार्रवाई की जाए1
- मुजफ्फरनगर .. गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका.. (प्रिया त्यागी मेकओवर) आपका बहुत-बहुत आभार वरिष्ठ अतिथि रूप में बुलाने के लिए, इतना मान सम्मान देने के लिए ,और मुजफ्फरनगर के उभरते हुए सितारे रैपर त्यागी को मुख्य अतिथि बनने के लिए, 💐💐 💐 congratulation keep it up rapper Tyagi god bless you..1
- महिला आरक्षण बिल और भारत सरकार क्यों नहीं पास हुआ बिल1
- मुजफ्फरनगर में हिन्द मजदूर किसान समिति ने महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम मंत्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने महिलाओं को 33 नहीं, बल्कि 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई और बिल को दोबारा संसद में लाकर पास कराने की अपील की। समिति ने महिला विरोधी सोच रखने वालों के खिलाफ चुनाव में वोट के जरिए विरोध जताने की बात भी कही। संवाददाता शफीक राजपूत1
- मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बनी। बिरालसी-लालूखेड़ी नहर पटरी मार्ग पर सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों के चलते एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही रोनी हरजीपुर के ग्राम प्रधान ठाकुर विनोद फौजी ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर डायल 112 और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्राम प्रधान ने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। विस्तार से1
- आज जनपद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला शिव नगर, गली नंबर 9 स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पावन पर्व अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्री राकेश शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जनपद के अधिकांश जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों के सम्मानित सदस्यगण एवं ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।। धार्मिक आस्था, सेवा भाव और जनसमर्पण का यह अद्भुत संगम समाज में एकता और संस्कारों को और मजबूत करता है। आप सभी को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। श्रीमती पूनम शर्मा राष्ट्रीय लोक दल मुजफ्फरनगर1