लखनऊ में चलती कार बनी आग का गोला, इंजीनियर ने परिवार संग कूदकर बचाई जान, 10 फीट ऊंचीं लपटें उठीं लखनऊ में शहीद पथ के पास सर्विस लेन में चल रही एक डीजल कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार सवार परिवार ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। गाड़ी मालिक राम रतन सिंह ने बताया कि वो PWD से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। कार में उनकी पत्नी सुमन लाला सिंह और बेटा आदित्य सिंह सवार थे। परिवार अंसल से वापस घर लौट रहा था। शहीद पथ के पास सर्विस लेन में पहुंचते ही अचानक कार की लाइट बंद हो गई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, गाड़ी के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा। खतरा भांपते हुए राम रतन सिंह ने तुरंत गाड़ी रोकी और परिवार के साथ नीचे कूद गए। कुछ ही देर में कार में आग लग गई और देखते ही देखते करीब 10 फीट ऊंचीं लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दी। कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार डीजल थी और उसका नंबर UP32 ET 7510 है।

- लखनऊ में एक व्यक्ति ने करियर के तनाव के चलते पिता की हत्या कर दी और बहन के सामने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।अपने बेटे के भावी करियर को लेकर हुए विवाद के बाद मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए और उनके शरीर के कुछ हिस्सों को ठिकाने लगा दिया गया। लखनऊ: पुलिस ने बताया है कि लखनऊ में एक 21 वर्षीय युवक को अपने पिता की निर्मम हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए और उनके शरीर के कुछ हिस्सों को उनके भावी करियर को लेकर बेटे के साथ हुए विवाद के बाद ठिकाने लगा दिया गया। दवाइयों और शराब के कारोबार में सक्रिय 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह शुक्रवार से लापता थे। पुलिस ने बताया कि उनके घर जाकर उन्हें एक बैरल में उनके शरीर के टुकड़े मिले और उनके बेटे अक्षत प्रताप सिंह से पूछताछ शुरू करने के बाद ही उन्हें असली सच्चाई का पता चला।1
- मलिहाबाद क्षेत्र के माल सीएचसी की एक बार फिर बदहाल तस्वीर सामने आई है। वायरल वीडियो में वॉशरूम के अंदर खुलेआम गंदगी दिखाई दे रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह लापरवाही बनी रही तो केंद्र में घातक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। एक ओर सरकार और माननीय मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार सख्ती दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य केंद्र की यह हालत कई सवाल खड़े कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पहले भी यहां साफ-सफाई को लेकर शिकायतें उठ चुकी हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं दिख रहा। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- राजधानी लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। दावे किए जा रहे हैं कि अवैध वाहनों से की जाने वाली कथित वसूली की रकम थाना स्तर से लेकर ट्रैफिक यातायात उपनिरीक्षक तक पहुंचती है। कुछ पोस्टों में गाजीपुर थाना और पॉलिटेक्निक चौकी का भी जिक्र किया जा रहा है। वायरल वीडियो को “दावे का पोल खोलने वाला” बताया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। संबंधित विभाग की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। ⚖️ महत्वपूर्ण नोट: फिलहाल यह सभी आरोप सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों पर आधारित हैं। वीडियो की सत्यता और उसमें किए गए दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है, तो यह कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करेगा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करता है या नहीं।1
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma1
- लखनऊ, मंडियांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। सब्जी का ठेला लगाने वाले दोनों बंद घरों को बनाते थे अपना। करीब 18 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद, साथी चोरों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव शिवानंद मिश्रा की टीम की रही है भूमिका। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के ऊपर दर्ज है अलग-अलग थानों में कई मुक़दमें, गैंगस्टर एक्ट के तहत भी ही हो चुकी है कार्रवाई।1
- लखनऊ अक्षय प्रताप सिंह (21) के पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह चाहते थे कि बेटा कम्पटीशन की तैयारी करे. पिता का दबाब था. नाराज अक्षय ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. लाश के टुकड़े किए. हाथ–पैर दो जगहों पर ठिकाने लगाये. अब जाने पूरा मामला👇👇 यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 20 फरवरी से गायब चल रहे शराब और दवा कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49 वर्ष) का शव उनके घर में एक नीले ड्रम में मिला है. पुलिस ने मानवेंद्र की हत्या के आरोप में उनके 21 साल के बेटे अक्षत प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. शुरुआती पूछताछ में अक्षत ने जो कुछ बताया वह पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाला है. पुलिस ने शव बरामद करने के बाद बताया कि कारोबारी मानवेंद्र सिंह अपने बेटे को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बोलते थे. 20 फरवरी की सुबह भी पिता-पुत्र में इसी बात को लेकर बहस हुई थी. जिसके बाद अक्षत ने रायफल से गोली मारकर पिता की हत्या कर दी. फिर सबूत मिटाने के मकसद से शव के कई टुकड़े किए, कुछ टुकड़े फेंक दिए. कुछ हिस्सा आज उनके घर से एक नीले ड्रम से बरामद हुआ है.1
- लखनऊ के रामाधीन सिंह मार्केट के बाहर एक युवक की गर्दन में पतंग का मांझा फंस गया। समय रहते लोगों ने मदद की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ाई गई।1
- Post by ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ1